त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  संबल योजना सच्चे अर्थों में श्रमिक भाई-बहनों का सहारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में आएगी औद्योगिक क्रांति

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शहडोल जिले में बना बाणसागर परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान है। विंध्य क्षेत्र के साथ कई प्रदेशों में पीने एवं सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति इस परियोजना से की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में औद्योगिक क्रांति आएगी। विंध्य क्षेत्र में उद्योग की क्रांति से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बाणसागर डैम के टापू में बना सरसी आईलैंड भी एक मुख्य पर्यटक केंद्र बन गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटक सरसी आईलैंड से जल मार्ग से बाणसागर डैम तक सफर कर पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  इंदौर जू में नए साल में आएगा ब्लैक टाइगर, मेलानिस्टिक और व्हाइट टाइगर की मेटिंग से उम्मीद

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment