हवाई सफर पर घने कोहरे का असर, कम विजिबिलिटी की वजह से 100 से अधिक फ्लाइट देरी से उड़ीं, 7 को किया रद्द

मुंबई उत्तर भारत में खराब मौसम का असर अब हवाई सफर पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली में कम विजिबिलिटी की वजह से 100 से अधिक फ्लाइट देरी से उड़ीं और 7 को रद करना पड़ा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट, पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आगरा और लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 5:30 बजे तक शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नई दिल्ली…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरालम्पिक खिलाड़ी रूबीना और कपिल को अर्जुन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित होने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पैरा शूटर खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस एवं जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित "अर्जुन अवॉर्ड 2024" से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जबलपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रदेश के खिलाड़ियों को इसी…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शूटर विक्की शर्मा को किया गिरफ्तार

रायपुर झारखंड के कुख्यात सुजीत गैंग से जुड़े शूटर विक्की शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर…

Read More

कल आएगा आरजी कर रेप और मर्डर केस में फैसला, CBI ने संजय रॉय के लिए मांगी मौत की सजा

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले साल अगस्त में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट 18 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा। यह मामला देशभर में भारी आक्रोश का कारण बना था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जज शनिवार को इस मामले में अपना निर्णय सुनाएंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता पुलिस से जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने के बाद यह मामला सीबीआई के पास है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के लिए मौत की सजा…

Read More

लोक निर्माण से लोक कल्याण: प्रदेश के समस्त संभागों में एक साथ आयोजित हुई अभियंता प्रशिक्षण कार्यशाला

गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही विभाग के मूल मंत्र जो लोक निर्माण से लोक कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक ले जायेंगे – मंत्री श्री सिंह   मंत्री श्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रशिक्षण कार्यशालाओं को एक साथ किया संबोधित   ईएनसी से लेकर उपयंत्री स्तर तक के लगभग 1500 से  अधिक इंजीनियर हुए शामिल   भोपाल   लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन प्रशासनिक अकादमी भोपाल के साथ प्रदेश के समस्त संभागीय मुख्यालयों…

Read More

बल्लेबाज रिंकू सिंह ने की सगाई, युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ रचाएंगे शादी

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का रोका हो गया है। उनकी होने वाली दुल्हन उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज हैं। वह समाजवादी पार्टी के धाकड़ नेता तूफान सरोज की बेटी हैं। दोनों जल्द ही परिणय सूत्रों में बंध जाएंगे। रिंकू सिंह टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा भी हैं, जो कि 2 22 जनवरी से शुरू होगी।    प्रिया सरोज केवल 25 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख चुकी…

Read More

महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराये जाने का दिया निर्देश: सीएम योगी

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। योगी ने बृहस्पतिवार को शुरू हुए दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर सर्किट हाउस में महाकुंभ से संबंधित तैयारियों, विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शीतलहर को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवासों पर अलाव, शौचालय, सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होः योगी जानकारी…

Read More

कोरिया जिले के पर्यटन स्थल गौरघाट जलप्रपात में डूबने वाले युवक का शव 42 घंटे बाद भी नहीं मिला

बैकुंठपुर/कोरिया जिले के गौरघाट जलप्रपात में डूबने वाले युवक का शव 42  घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है, नगर सेना की रेस्क्यू टीम गुरुवार सुबह से ऑपरेशन में जुटी है, आज फिर से युवक के शव को खोजने रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा एमसीबी जिले के खडग़वां ब्लॉक के गाम पंचायत दूबछोला से आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने गौरघाट गये हुए थे। इस दौरान बुधवार दोपहर को नहाते समय युवक राहुल सिंह अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया, मामले में स्थानीय थाना को सूचना दी गई,…

Read More

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध कई भारतीयों के लिए काल बन गया, लड़ रहे 12 भारतीयों की गई जान, 16 लापता

नई दिल्ली रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध कई भारतीयों के लिए काल बन गया है। दरअसल, रूसी सेना में शामिल होकर यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे 12 भारतीयों की जान चली गई है। इसके अलावा 16 लोग लापता हैं। इस बात की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई। विदेश मंत्रालाय ने क्या कहा? दरअसल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रूस ने भारत को सूचित किया है कि रूसी सेना में सेवारत 16 भारतीय लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा…

Read More

BLACK+DECKER ने लॉन्च किया नया स्मार्ट टीवी

  नई दिल्ली BLACK+DECKER का नाम तो आपने होम अप्लायंस ब्रांड के रूप में सुना होगा। अब इस कंपनी ने नया स्मार्ट टीवी मार्केट में उतारा है। स्मार्ट टीवी की खेप में कई नाम शामिल किए गए हैं। एंटरटेनमेंट का भी इस दौरान पूरा ध्यान रखा गया है। यूजर्स को स्मार्ट टीवी से कोई शिकायत नहीं होने वाली है। स्मार्ट टीवी में आपको कई शानदार फीचर्स दिए जाते हैं। साथ ही, 4K TV आपको व्यू एक्सपीरियंस काफी अच्छा ऑफर करता है। यही वजह है कि ये स्मार्ट टीवी हर किसी…

Read More

जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी के अवसर पर रहेगा शुष्क दिवस

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आयुक्त आबकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने 26 जनवरी 2025 को "गणतंत्र दिवस" और 30 जनवरी 2025 को  "महात्मा गांधी निर्वाण दिवस" के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान एमसीबी जिले की सभी देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों उनसे जुड़े अहातों और एफ.एल. 4(क) अनुज्ञप्ति परिसर व्यवसायिक क्लब को 26 जनवरी एवं 30 जनवरी 2025 को पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः बंद रहेगा।

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा

रायपुर, खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत…

Read More

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सक्ती, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया।    सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में…

Read More

जूना अखाड़े में आए एक नागा बाबा और रामसेतु का चमत्कारी पत्थर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा, उमड़ी भीड़

प्रयागराज महाकुंभनगर के जूना अखाड़े में आए एक नागा बाबा और रामसेतु का चमत्कारी पत्थर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बताए जा रहा है कि पानी में तैरता हुआ ये पत्थर वही है, जिस पर प्रभु राम के पांव पड़े थे। रामसेतु भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला एकमात्र प्रसिद्ध पुल है। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह पुल भगवान राम की वानर सेना द्वारा माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए तैरते हुए पत्‍थरों से बनाया गया था। अखाड़े के नागा बाबा कहते…

Read More

भाजपा नेता पूनावाला ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर जमकर साधा निशाना, सपा ने कांग्रेस को दिल्ली में छोड़ दिया

नई दिल्ली भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वो समाजवादी पार्टी के साथ 'सिचुएशनशिप' में है। पूनावाला ने कहा, 'सपा मिल्कीपुर में उनका समर्थन ले लेती है, मगर यूपी का बॉर्डर पार होते ही कांग्रेस को तीन तलाक दे देती है और आम आदमी पार्टी का समर्थन करने लगती है। यही इंडिया गठबंधन का हाल है। इनके पास कोई मिशन नहीं है और न ही कोई विजन है। ये…

Read More