सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु हारी

नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शुक्रवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पेरिस कांस्य पदक विजेता इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से हारकर बाहर हो गईं, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय उम्मीद कायम रखी। 2022 की चैम्पियन सात्विक और चिराग की जोड़ी ने कोरिया के जिन योंग और कांग मिन ह्यु की जोड़ी को महज 41 मिनट में 21-10, 21-17 से हरा दिया। इस जोड़ी का यह टूर पर लगातार तीसरा…

Read More

स्कॉटलैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड लीजेंड डेनिस लॉ का 84 वर्ष की आयु में निधन

मैनचेस्टर फुटबॉल दिग्गज डेनिस लॉ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह प्रतिष्ठित बैलन डी'ओर पुरस्कार जीतने वाले स्कॉटलैंड के इकलौते खिलाड़ी थे। "द किंग" और "द लॉमैन" के नाम से मशहूर लॉ ने फुटबॉल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ 11 साल बिताए, जहां उन्होंने 404 मैचों में 237 गोल किए। इस रिकॉर्ड के साथ वे क्लब के सर्वकालिक टॉप स्कोरर की सूची में वेन रूनी और सर बॉबी चार्लटन के बाद तीसरे स्थान पर हैं। एबरडीन में जन्मे लॉ ने…

Read More

इंदौर से महाकुंभ के लिए सभी ट्रेनों में वेटिंग, फ्लाइट भी फुल… लोग बसों में करवा रहे बुकिंग

 इंदौर  महाकुंभ शुरू होते ही इंदौर से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। कुछ विशेष दिनों में इन ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए रतलाम मंडल द्वारा इंदौर से महज एक ही स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन में सप्ताह में दो ही दिन संचालित हो रही है। इंदौर से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें तीन नियमित तो एक स्पेशल ट्रेन है। सभी ट्रेनों में…

Read More

सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी, 81 हजार के पार पहुंचा सोना

मुंबई घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने की कीमत में आज 610 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जिससे सोना 81,000 रुपये के स्तर को पार करके 81,430 रुपये से लेकर 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में उछाल आया है।…

Read More

MP में खजुराहो एयरपोर्ट नंबर-1, इस सर्वे में देश के 63 एयरपोर्ट में 8वां स्थान

खजुराहो  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा किए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के अनुसार खजुराहो हवाई अड्डा मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा बनकर उभरा है। देशभर के 63 हवाई अड्डों की लिस्ट में इसे आठवां स्थान मिला है जबकि ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर हवाई अड्डों को क्रमशः दसवां, 15वां और 22वां स्थान मिला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।   देश के शीर्ष पर्यटक स्थलों में से एक है खजुराहो खजुराहो हवाई अड्डे के निदेशक संतोष सिंह ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि हमारे कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों…

Read More

मध्यप्रदेश में ओबीसी की पांच नई जातियां केंद्रीय सूची में शामिल की जाएगी !

भोपाल मध्यप्रदेश में ओबीसी की पांच नई जातियां केंद्रीय सूची में शामिल हो सकती हैं। इसके लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की कवायद शुरु हो गई है। आयोग ने भोपाल में  मध्यप्रदेश राज्य की पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल पांच जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए जनसुनवाई की। यहां कुछ जातियों को लेकर विवाद भी सामने आए।  एमपी में कलार (जायसवाल), कुड़मी, दमामी, फूलमाली (फूलमारी) एवं लोढ़ा (तंवर) जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोगी की बैठक में…

Read More

प्रधानमंत्री ने 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे, गरीबी हटाने के लिए हमने सवा 2 करोड़ दस्तावेज सौंपे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किये हैं। पीएम मोदी ने शनिवार दोपहर एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ये संपत्ति कार्ड वितरित किये। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख के संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड जारी किये गए। पीएम ने कहा…

Read More

राजस्थान-विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी पहुंचे चित्तौड़गढ़, सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन किए‌। श्री देवनानी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और राजभोग आरती में भाग लिया। श्री देवनानी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अध्यक्ष श्री देवनानी ने मंदिर के भवन की अनूठी शिल्प कला और भवन की भव्यता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सांवलिया सेठ मंदिर पवित्र तीर्थ स्थल है। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन और जिले के अधिकारीगण ने अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर…

Read More

छत्तीसगढ़-बेमेतरा के 4 समिति प्रबंधक सहित 9 कर्मचारी बर्खास्त, बैंक में 4.87 करोड़ की गड़बड़ी पर एक्शन

रायपुर। जिला सहकारी बैंक की 16 समितियों में 4 करोड़ 87 लाख 11 हजार से अधिक की गड़बड़ी मामले में 4 समिति प्रबंधक, 3 पर्यवेक्षक सहित 9 को कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. सभी मामलों की जांच और सुनवाई के बाद बैंक के स्टॉफ उपसमिति की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है. इन अधिकारियों पर आर्थिक अनियमितिता के मामले में FIR दर्ज कराने और राशि की वसूली के लिए न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की भी अनुशंसा की गई है. वहीं लंबी अवधि तक बिना सूचना ड्यूटी…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजाति क्षेत्रीय विकास के प्रतिनिधियों से की चर्चा, बजट में अन्त्योदय व दिखेगा आदिवासी उत्थान

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनजाति क्षेत्र का विकास देश और प्रदेश की समावेशी प्रगति का आधार है तथा आदिवासी कल्याण एवं सशक्तीकरण से ही प्रदेश का सर्वांगीण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की अन्त्योदय व एकात्म मानववाद की अवधारणा को आत्मसात् करते हुए आदिवासी समाज के समग्र उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने आदिवासी समाज के विकास के लिए अहम निर्णय लिए है, जिससे समाज को…

Read More

छत्तीसगढ़-विष्णु सरकार ने सरकारी भर्तियों में आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ाई, छूट से बढ़े युवाओं के लिए अवसर

रायपुर। सरकार वही जिसे जनता की फ़िकर हो, परख की हर कसौटी पर खरा उतरने वाली छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य की जनता का दर्द और उनकी ज़रूरतों को समझा है. सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करना और रोजगार के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को कम करना ही होता है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान कर इस दिशा में एक सकारात्मक और…

Read More

छत्तीसगढ़-आधी रात पति के मोबाइल पर मैसेज आने पर मारपीट, पत्नी पहुंची थाने

रायपुर। पति-पत्नी के बीच विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. जहां मोबाइल पर मैसेज आने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया. आधी रात पति के मोबाईल पर मैसेज आया. उक्त बात को पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. पति ने पत्नी से मारपीट कर दी. जिसके बाद मामला थाना पहुंचा. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रार्थिया अमोला तिवारी पति दिपेश कुमार तिवारी उम्र 36 वर्ष ग्राम नयापारा भानुप्रतापपुर हॉल निवासी ग्राम धनगुडरा ने पुलिस को बताया…

Read More

राजस्थान-श्रीयादे माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ने ली बैठक, मिट्टी गूंथने की मशीनें व विधुत चाक वितरण की समीक्षा

जयपुर। पारंपरिक दस्तकारों को आधुनिक तकनीक युक्त आधारभूत सुविधायें उपलब्ध करवाकर उनके उत्थान हेतु विभिन्न तरह की योजनाओं को क्रियान्वित करना ही श्री यादे माटी कला बोर्ड का एकमात्र उदेश्य है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के माटी कामगारों के स्वरोजगार से स्वावलंबन के मिशन को पूरा करने में माटी कला बोर्ड युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। यही वजह है कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 में 1000 मिट्टी गूंथने की मशीनों व विधुत चालित चाक के वितरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। श्री यादे…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में एसडीओ व सब इंजीनियर सस्पेंड और ईई को नोटिस, सड़क में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

बीजापुर। बीजापुर जिले के चर्चित नेलसनार से मिरतूर-गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कार्यपालन अभियंता को नोटिस देकर 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। साथ ही दोषियों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलसनार से मिरतुर व गंगालुर सड़क में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ आरके सिन्हा…

Read More

हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा ने बाबुलनाथ मंदिर में नंदी बाबा के कान में मांगी मन्नत

हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन और उनके बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन कुछ दिन पहले ही मुंबई आए हैं। दोनों ने शुक्रवार को मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किया और उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डकोटा जॉनसन और क्रिस को मंदिर के अंदर खड़े देखा गया। एक वक्त पर डकोटा नंदी की मूर्ति की ओर गईं और उनके कानों में फुसफुसाया। ऐसा करते समय क्रिस उनकी ओर देख रहे थे। मुस्कुराते हुए वह क्रिस के पास आकर खड़ी…

Read More