पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंदौर की 30 उचित मूल्य दुकानों पर खुलेंगे “जन पोषण केंद्र” : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया किशासकीय उचित मूल्य दुकानों को वित्तीय रूप से सशक्त करने और उपभोक्ता हितैषी बनाने की अभिनव पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर शहर की 30 चयनित उचित मूल्य दुकानों में "जन पोषण केंद्र" खोले जाएंगे। इन केन्द्रों से पोषण से जुड़े गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। मंत्री राजपूत ने बताया किजन पोषण केंद्रों में पोषण से जुड़े…

Read More

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने  नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश सरकार आपराधिक कानूनों के जल्द से जल्द शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को सुनिश्चित करे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में भगोड़ों के खिलाफ Trial In Absentia की शुरुआत हो आतंकवाद और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज करने से पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले का मूल्यांकन करें गरीबों को न्याय दिलाने के लिए विधिक…

Read More

वन विभाग का दो दिवसीय मंथन प्रारंभ

वन विभाग का दो दिवसीय मंथन प्रारंभ वन विभाग ने नवीन प्रोटोकाल विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय मंथन  अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ वन विभाग में नवाचार विकसित करने के लिये विचार-विमर्श भोपाल वन विभाग द्वारा नवीन प्रोटोकाल विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय मंथन अपेक्स बैंक भोपाल के सभागृह में अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। मंथन में क्षेत्रीय सीसीएफ, डीएफओ, टाइगर रिजर्व के संचालक और वन अधिकारी शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव बर्णवाल ने कहा कि…

Read More

मध्यप्रदेश में प्रारंभिक बाल शिक्षा पर विशेषज्ञों ने किये विचार व्यक्त

मध्यप्रदेश में प्रारंभिक बाल शिक्षा पर विशेषज्ञों ने किये विचार व्यक्त मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग की हुई कार्यशाला विजन@2047 प्रक्रिया के हिस्से के रूप में बाल शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया भोपाल मध्यप्रदेश नीति आयोग द्वारा  पलास रेसीडेन्सी में मध्यप्रदेश के प्रारंभिक बाल शिक्षा एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये रणनीतियां विषय पर व्यापक नीति संवाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, शिक्षाविद एवं नीति आयोग के अधिकारियों ने भाग लिया। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी उप सचिव के विकास मिश्रा ने विजन@2047 प्रक्रिया के हिस्से के रूप…

Read More

रसोईयों के आर्थिक शोषण के विरुद्ध मुहिम के चलते बीजाडांडी में हुई सभा

     मंडला  सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने वाले रसोइयों की आवश्यक सभा शुक्रवार 17 जनवरी को  बीजाडांडी स्थित मंगल भवन में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से रसोइयों पर बढ़ते जा रहे शोषण के खिलाफ लाम बंद होने की रणनीति पर चर्चा की गई।        विज्ञप्ति जारी करते हुए रसोईया उत्थान संघ समिति मध्यप्रदेश के संस्थापक पी.डी. खैरवार ने बताया है,कि मध्यान्ह भोजन पकाने के काम में लगी हुई रसोइयों की क्षेत्रीय सभा का दौर विकासखंडवार लगातार जारी है। इसी सिलसिले में बीजाडांडी विकासखंड मुख्यालय स्थित मंदिर परिसर में…

Read More

मछुआरों ने मुख्यमंत्री को रेट बढाने और चुनाव कराने ज्ञापन दिया

मंडला  बरगी जलाशय में कार्यरत मंडला जिले की प्राथमिक दीपक मछुआ  समिति पाठा, आजाद समिति सिंगोधा, सुनैना समिति पदमी- मोहगांव, गुप्तेश्वर समिति सहजपुरी, दुर्गा समिति खम्हरिया, लोकेश्वरं समिति पिपरिया, शिव समिति किकरीया, नर्मदा मत्स्य समिति घाघा- ग्वारी एवं सहस्रबाहु मछुआरा समिति सुरंग देवरी- मानादेई  के अध्यक्षों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कल मुख्यमंत्री के नाम  कलेक्टर मंडला को ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि मेजर और माइनर कार्प मछली पकङने की मजदूरी क्रमशः 34 और 20 रूपये प्रति किलो है। यह मजदूरी वर्तमान  महंगाई को देखते हुए…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की पुनघर्नत्वीकरण योजना से प्रस्तावित शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की पुनघर्नत्वीकरण योजना से प्रस्तावित शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम एवं बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के निर्माण कार्यों की भी हुई समीक्षा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुनघर्नत्वीकरण योजना के तहत कराए जाने वाले शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुनघर्नत्वीकरण योजना के तहत कराए जाने वाले शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में प्रस्तावित जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के संयुक्त कार्यालय के…

Read More

बचपन प्ले स्कूल के विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन का लिया नजारा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी बचपन प्ले स्कूल के एल.के.जी. कक्षा के बच्चों ने रेलवे स्टेशन घूमकर लिया नजारा इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रश्मि प्रसाद ने बच्चों को बताया कि घुमाने के बहाने उद्देश्य बच्चों को जागरुक कर उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी देना है। सभी छात्र-छात्राओं को टिकट काउंटर सिग्नल जैसे- रेड लाइट, ग्रीन लाइट एवं येलो लाइट के बारे में बताया। रेड लाइट से तात्पर्य रुक जाना ग्रीन लाइट से तात्पर्य आगे बढ़ना येलो लाइट से तात्पर्य धीरे-धीरे चलना से होता है। इसके साथ ही साथ बच्चों को छत्तीसगढ़ के सबसे…

Read More

निगम कमिश्नर ने शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने निगम टीम के साथ पार्क का किया निरीक्षण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार, कलेक्टर एमसीबी व प्रशासक नगर निगम चिरमिरी डी.राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला ने शहर की व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह भी अपने निगम टीम के साथ चिरमिरी शहर के राजीव गांधी पार्क, बी.टाईप गोदरीपारा पार्क, आज़ादनगर पार्क, सहित हल्दीबाड़ी 06 नंबर गोलाई के पास लैंड स्पेकिंग का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गार्डन के रख रखाव, साफ़-सफ़ाई, लाईटिंग प्रबंध पौधारोपण सुव्यवस्थित करने…

Read More

भारत को विश्वगुरु बनाने का सशक्त माध्यम है कौशल विकास: मंत्री टेटवाल

भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में  कौशल विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय उद्योग और शैक्षणिक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग एवं कौशल शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। रोजगार व कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने के लिए विभिन्न इण्डस्ट्रीज और विभाग के बीच सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अनुसार…

Read More

कमिश्नर अभय वर्मा ने सहायक यंत्री राजेश गौतम को किया निलंबित

डिंडौरी         कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उपखण्ड शहपुरा राजेश गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में उल्लेखित है कि विकासखण्ड शहपुरा के ग्राम पिपरिया कला, बड़झर, अमठेरा, छीरपानी, चंदवाही एवं इन्दौरी में 04 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सहायक यंत्री राजेश गौतम बिना सूचना के अनुपस्थित रहे, जिसके कारण उनके विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं जन शिकायतों का निराकरण नहीं हो सका। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड…

Read More

महिला सशक्तिकरण की प्रभावी पहल, परी बाजार: राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि परी बाजार, महिला सशक्तिकरण की सराहनीय पहल परी बाजार का आयोजन है। बाजार महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का सार्थक प्रयास है। राज्यपाल पटेल परी बाजार हेरिटेज फेस्टिवल के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गौहर महल परिसर में बेगम्स ऑफ भोपाल द्वारा गोण्डी चित्रकला की थीम पर आयोजित परी बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया। महिला शिल्पकारों की उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि भोपाल की सांस्कृतिक जड़ों ने सदियों से हमारी पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक,…

Read More

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएम व डीजीपी को पत्र लिखकर हेमंत कटारे पर दर्ज बलात्कार के प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने की जांच की मांग की

 सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश के अपराधिक मामलों में जांच के लिए लिखित शिकायत भेजी है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने शिकायत में विधायक हेमंत कटारे के विरुद्ध बलात्कार के प्रचलित प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को पाज़ीटिव से निगेटिव में बदले जाने की निष्पक्ष जांच न्यायहित में किया जाना आवश्यक है। पत्र में  हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे द्वारा संचालित…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरह कांग्रेस भी लगाएगी शाखाएं

जयपुर  भारतीय जनता पार्टी के देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा योगदान है। आरएसएस की ओर से पिछले 30 – 40 साल से गांव गांव शाखाएं लगाई जाती हैं। इन शाखाओं में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन होता है। प्रार्थनाएं होती है और देश भक्ति के विषयों पर चर्चाएं होती है। चूंकि आरएसएस की विचारधारा से देश के करोड़ों लोगों पर व्यापक असर हुआ और संघ के सहयोग के कारण ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब कांग्रेस को…

Read More

जीवन में क्रोध पर रखे नियंत्रण : प्रभारी मंत्री देवड़ा

जीवन में क्रोध पर रखे नियंत्रण : प्रभारी मंत्री देवड़ा उप मुख्यमंत्री ने देवास में जेल-खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को किया पुरस्कृत भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला जेल में ‘’हमारी संस्कृति हमारी विरासत’’ की थीम पर आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहभागिता कर विजेता महिला एवं पुरूष बंदियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये। प्रभारी मंत्री देवड़ा ने पुरूष बंदियों का कबड्डी खेल देखा। जेल-खेल वार्षिक प्रतियोगिता में ‘’हमारी संस्कृति हमारी विरासत’’ की थीम बंदियों द्वारा आकर्षक…

Read More