मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में मनाया बर्ड फेस्टिवल, प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

जयपुर। तीन दिवसीय उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन समारोह रविवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बर्ड फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ बर्ड रेसक्यू एवं कन्जर्वेशन का कार्य करने वाले पक्षी प्रेमियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंत्री खराड़ी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ…

Read More

नाइजीरिया महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली जीत की दर्ज, रचा इतिहास

नई दिल्‍ली नाइजीरिया महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली जीत दर्ज करके अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया। नाइजीरिया ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 2 रन से मात दी। याद दिला दें कि नाइजीरिया का समोआ के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी बारिश ने बाधा डाली, जिसके कारण मुकाबला 13 ओवर प्रति पारी का खेला गया। न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्‍तान और उदेह…

Read More

डब्ल्यूईएफ ने बताया- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप्स के लिए बन रहा ग्लोबल हब

नई दिल्ली भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और साथ ही स्टार्टअप एवं डिजिटल इनोवेशन के लिए ग्लोबल हब के रूप में विकसित हो रहा है। यह जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में दी गई। भारत में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के संपर्क कार्यालय सेंटर फॉर द फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन (सी4आईआर) द्वारा लॉन्च की गई रिपोर्ट में कहा गया कि भारत द्वारा विकास की वकालत की जा रही है और यहां टेक्नोलॉजी एक बाधा के बजाय एक सेतु के रूप में कार्य कर…

Read More

राम गोपाल वर्मा ने कहा- मैं शराब के नहीं, सफलता और अहंकार के नशे में था

चेन्नई निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' हाल ही में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया और बताया कि वह शराब के नशे में नहीं, बल्कि अपनी सफलता और अहंकार के नशे में थे। यह एहसास उन्हें 27 साल बाद 'सत्या' देखने के बाद हुआ। सोशल मीडिया पर सक्रिय राम गोपाल वर्मा ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, इसमें वह भावुक नजर आए। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “ ‘सत्या’ को 27 साल बाद देखकर…

Read More

छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार को अभी तेरह महीने ही हुए हैं। इस बीच हमने सुशासन के लिए, संवेदनशीलता के साथ, जनसेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही हम लोगों ने सभी वर्गों के विकास के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। इससे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, स्वच्छता,…

Read More

राजस्थान-कोटा में स्पेस एग्जिबिशन देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री दिलावर, ‘इसरो की सफलताओं से तिरंगा आसमान छू रहा’

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सफलताओं के कारण आज तिरंगा आसमान छू रहा है। इसरो के कारण हमारे चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक तिरंगा लहराया है। इसके लिए उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया। शिक्षा मंत्री रविवार को कोटा के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी समिति में इसरो द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन में उपस्थित विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। दिलावर ने प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना…

Read More

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- महाकुंभ के रंग में भंग डालने की कुछ लोग कर रहे कोशिश

नई दिल्ली भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। भाजपा नेता ने कहा कि "शॉर्ट सेलर की टेरर कलर साजिश" जगजाहिर है। इन कंपनियों द्वारा किए गए फेक और फैब्रिकेटेड आरोपों के चलते कई निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इन कंपनियों के पीछे के फ्रॉड का सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है, और उनके प्रॉक्सी रंगों से जुड़ी सच्चाई भी उजागर हो रही है। पूरी दुनिया अब यह समझ चुकी है कि ये कंपनियां किस…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ में साधु-संतों का लिया आशीर्वाद, ‘महाकुंभ एकता और समता का संगम’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद जी, तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य जी, निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री कैलाशगिरी जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री मृदुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास के साथ विरासत के संरक्षण का विजन देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ एकता…

Read More

2017 में ट्रंप के पहले शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने वाले सात डेमोक्रेट भी इस बार समारोह में शामिल हो रहे हैं, होगा अलग

वाशिंगटन दुनिया की नजर डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह पर है। 20 जनवरी को होने वाला शपथ ग्रहण ट्रंप के 2017 के शपथ ग्रहण समारोह से काफी अलग होने जा रहा है। 2017 में टीम ट्रंप को बड़े सेलेब्स और परफॉर्मर को आमंत्रित करने में काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन इस बार उद्घाटन समारोह में शीर्ष सितारे परफॉर्म करने वाले हैं। इनमें ग्रैमी विजेता नेली, ली ग्रीनवुड, किड रॉक, बिली रे साइरस, क्रिस्टोफर मैकचियो और कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। इस बीच, कई विदेशी नेता, शीर्ष हस्तियां कैपिटल…

Read More

बिजवासन सीट दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के अंतर्गत आती है, आप-भाजपा में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से लगे हैं। सभी पार्टियां सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सक्रिय हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी जीत की लय बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है। भाजपा भी सत्ता पर एक बार फिर काबिज होने का प्रयास कर रही है। पिछले दो चुनावों में यहां आप की जीत हुई है। परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई बिजवासन सीट दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के अंतर्गत आती है। आम आदमी पार्टी ने बिजवासना…

Read More

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

बालोद जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर है. यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई. घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

राजस्थान-जयपुर में आर्किटेक्चर छात्रा हॉस्टल की छत से कूदी, सुसाइड नोट लिख कर दी जान

जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) में पढ़ रही 21 वर्षीय छात्रा दिव्या राज मेघवाल ने रविवार रात हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिव्या बी. आर्क (आर्किटेक्चर) प्रथम वर्ष की छात्रा थी और विनोदिनी हॉस्टल में रह रही थी। बता दें कि रात करीब 9:50 बजे दिव्या ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई। तेज धमाके की आवाज सुनकर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं और स्टॉफ तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दिव्या को जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां…

Read More

भानुप्रतापपुर में जीजा ने डंडे से पीट-पीटकर की साले की हत्या

भानुप्रतापपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के सेमरापारा में जीजा ने साले की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, एक मोटर गैरेज में काम करने वाले जीजा-साले के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में आकर जीजा ने साले की हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीओपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि सेमरापारा में एपी मोटर्स गैरेज में भोपाल मध्यप्रदेश के जागेश्वर कुमार और उसका साला संजय काम करता है. दोनों ने…

Read More

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान के तहत महेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

भोपाल/मंडलेश्वर आज दिनांक 20 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" अभियान के तहत महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि ये जनता की लड़ाई है, इसलिए कांग्रेस को 27 तारीख की महू रैली करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बापू ने देश की आजादी के लिए एक लाठी से देश को नापा, उस समय अंग्रेज भारतीयों पर गोलियां चलाते थे। आज भाजपा की सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही है। उमंग सिंघार…

Read More