Union Carbide कचरे के जलाने के प्रभाव को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैयार हो रही विशेष रिपोर्ट

इंदौर  पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे के निष्पादन के प्रभाव को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की टीम शासन के आदेश पर निष्पादन के प्रभाव पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। जिससे लोगों में आई भ्रांतियां दूर होगी व कचरे से कोई नुकसान है या नहीं इस बारें में पता चल पाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की टीम ने स्टडी शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि वर्ष 2015 में 10 टन कचरा जलाने से यहां का पानी का रंग लाल,…

Read More

11 फरवरी से छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदान

रायपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी से होंगे जबकी 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। नगरीय निकाय एक चरण में होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव तीन चरणों में होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में 17 फरवरी, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15…

Read More

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को फरार हुए एक महीना बीता, अब तक नहीं पकड़ पाईं जांच एजेंसियां

 ग्वालियर  काली कमाई से करोड़ों जुटाने वाले मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को गायब हुए एक माह बीत गया है। 19 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त ने भोपाल की अरेरा कालोनी स्थित उसके दो घरों पर छापा मारा था। इसके बाद आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई। मेंडोरी के जंगल में विनय हासवानी के फार्म हाउस पर मिली कार में 52 किलो सोना और 10 करोड़ से अधिक नकदी मिलने के बाद यह मामला और बड़ा हो गया। जांच एजेंसियों को सौरभ के विदेश जाने की…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खो-खो महिला और पुरूष टीम को विश्व कप जीतने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला और पुरूष टीमों को खो-खो का पहला विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि खो-खो में भारत के खिलाड़ियों ने विजय प्राप्त कर तिरंगा लहराया है। आज पूरा देश खो-खो के सभी खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों टीमों के अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क ने देश की नव प्रतिभाओं को पारंपरिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है।  

Read More

ससुरालवालों ने बहू की वर्जिनिटी पर उठाए सवाल, किए जुल्म और पिटाई, जिला अदालत पहुंचा मामला

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज में मौजूद पिछड़ी सोच को उजागर कर दिया। शादी की पहली रात सुहागरात में चादर पर खून के निशान नहीं दिखे तो ससुराल वालों ने बहू को चरित्रहीनता ठहरा दिया। उस पर जुल्म किए और पिटाई की। अब यह पूरा मामला जिला अदालत पहुंच गया है। दरअसल, 12 दिसंबर 2019 को भोपाल निवासी युवक की शादी इंदौर की एक महिला से हुई थी। सुहागरात में जब बेडशीट पर खून नहीं दिखा तो ससुराल वालों ने…

Read More

डिप्टी कलेक्टर बनी रीवा के ऑटो ड्राइवर की बेटी, MPPSC रिजल्ट में पाई 12वीं रैंक

 रीवा  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट शनिवार देर रात को घोषित कर दिए। रीवा शहर के ऑटो चालक की बेटी आयशा अंसारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं। उनका प्रदेश में 12वीं रैंक लगी है। नईदुनिया से बातचीत में आयशा ने बताया कि मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रीवा के एक निजी स्कूल से की। इसके बाद 12वीं तक की शिक्षा शासकीय प्रवीण कन्या स्कूल से की। इसके बाद कॉलेज की शिक्षा शासकीय आदर्श महाविद्यालय रीवा से की। मेरे पिता एक…

Read More

महाकुंभ के सेक्टर 16 सेक्टर अखाड़े के पास लगी आग, मची अफरातफरी, पाया गया काबू

प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 16 सेक्टर अखाड़े के पास सोमवार को सुबह आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग जब तक फैलताी तब तक  श्रद्धालुओं और दूसरे शिविर में ठहरे लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से बढ़ रही थी। आग लगने के काराणों का पता नहीं चल सका है। एक दिन पहले भी सेक्टर 19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लगने से भारी नुकसान हो…

Read More

बेरोजगारों के साथ कांग्रेस ने किया गलत, पेपर लीक माफियाओं को दिया संरक्षण: जोगाराम पटेल

जोधपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी की राज की बात कही है, जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष को नाकारा और निकम्मा कहा हो, वे अब हमसे जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, जिन बेरोजगारों के साथ कांग्रेस की सरकार ने कुठाराघात किया, पेपर लीक माफियाओं को संरक्षण दिया, वे आज हमसे सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने…

Read More

सिविल सर्विस डे के अवसर पर 21 अप्रैल को नम्रता गांधी और हरीश एस पीएम अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

रायपुर धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के बाद सुकमा कलेक्टर हरीश एस का चयन प्रतिष्ठित पीएम अवॉर्ड के लिए हुआ है। सिविल सर्विस डे के मौके पर 21 अप्रैल को दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साल 2015 बैच के आईएएस हरीश एस को सुकमा में समग्र विकास के लिए किए गए कामों के लिए पुरुस्कार दिया जाएगा। आईएएस नम्रता गांधी को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। बतौर कलेक्टर पहला जिला है सुकमा मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई…

Read More

उज्जैन में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा, नील सरस्वती का स्याही से होगा अभिषेक

उज्जैन ऋतुराज वसंत के आगमन का पर्व वसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाया जाएगा। शुरुआत भगवान महाकाल के आंगन से होगी। भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल को वसंत के पीले फूल व गुलाल अर्पित करेंगे। दिन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में उत्सव मनेगा। भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र धारण कराकर वासंती फूलों से शृंगार कर मीठे पीले चावल का भोग लगाया जाएगा। वसंत पंचमी माता सरस्वती के प्राकट्य का दिन भी है। शहर की वेद पाठशाला व गुरुकुलों में सरस्वती पूजन होगा। सभी मंदिरों में…

Read More

भोपाल और राजगढ़ सीमा पर पार्वती नदी पर बना 49 साल पुराना पुल अब मेंटेनेंस लायक भी नहीं

भोपाल भोपाल और राजगढ़ जिले की सीमा पर पार्वती नदी पर बना 49 साल पुराना पुल मेंटेनेंस लायक भी नहीं है। एमपीआरडीसी (मप्र सड़क विकास निगम) की रिपोर्ट में इस ब्रिज से ट्रैफिक जारी रहने की स्थिति में जान-माल की हानि होने की आशंका जताई गई है। ब्रिज का एक हिस्सा धंस गया है। इस वजह से गुरुवार की रात से ही ब्रिज के ऊपर से आवागमन बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को एमपीआरडीसी के 15 इंजीनियरों की टीम ने ब्रिज की जांच भी की थी। टीम ने वैकल्पिक…

Read More

मध्य प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी से शिक्षा पर असर, साइंस टीचर की 3500 पोस्ट खाली

 भोपाल  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक स्कूलों के लिए 7929 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों के 42 हजार से अधिक पद खाली रह जाएंगे। सबसे ज्यादा पद विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों के हैं। स्कूलों में विज्ञान शिक्षक के 3500 पद खाली हैं, लेकिन इस साल ईएसबी ने विज्ञान शिक्षक पद की भर्ती के लिए कोई योजना ही नहीं दी है। माध्यमिक शिक्षक के 50 हजार पद खाली सरकारी आंकड़ों के मुताबिक,…

Read More

नाइजीरिया में फ्यूल से भरे ट्रक में ब्लास्ट होने से अब तक 86 लोगों की मौत

सुलेजा नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में हुए विस्फोट के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या 86 पहुंच गई है. शनिवार सुबह हुए इस विस्‍फोट के बाद से ही यहां हालात बहुत खराब हैं. देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने बताया कि अब तक 86 लोग मारे जा चुके हैं. यह विस्फोट  तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त तेल के एक टैंकर से जेनरेटर का उपयोग कर गैसोलीन को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित करने का प्रयास…

Read More

5 साल में प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति 3.20 करोड़ से पहुंची 96.50 करोड़, आप ने उठाए सवाल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने अब नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति पर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी संपत्ति बीते 5 सालों में इतनी तेजी से बड़ी है कि जितना कोई बड़े बिजनेसमैन के व्यापार में ग्रोथ नहीं होती है। "आप" के मुताबिक प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति जो 5 साल पहले 3 करोड़ 20 लाख की थी, वह अब 96 करोड़ 50 लाख पहुंच गई है। जिसमें 2915 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में पिता के साथ पार्क घूमने जा रहे बच्चे का चाइनीज मांझे से गला कटा, इलाज के दौरान मौत

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बच्चे की जान ले ली. मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर गार्डन घूमने जा रहा था. इस दौरान एक चाइनीज मांजा बच्चे के गले में फंस गया. जिसके बाद मासूम चिल्लाने लगा, पिता ने देखा तो उसके गले से तेजी से खून बह रहा था. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह मामला टिकरापारा थाने का है. जानकारी अनुसार, रविवार शाम 7 वर्षीय पुष्कर अपने पिता धनेश…

Read More