11 फरवरी से छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदान

रायपुर

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी से होंगे जबकी 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। नगरीय निकाय एक चरण में होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव तीन चरणों में होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में 17 फरवरी, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश का कौन बनेगा BJP अध्यक्ष? विधानसभा चुनाव हारने वाले कई नेता दौड़ में शामिल

नगरीय निकाय चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।

पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे। इसके लिए नामांकन 27 जनवरी से शुरू किया जाएगा। मतदान 17 फरवरी, 20 फरवरी, और 23 फरवरी को होगा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल आतंकियों से भरी, अब जेल में 12 नई हाई सिक्योरिटी सेल का निर्माण कराया गया

नई रायपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं, और आचार संहिता 20 जनवरी तक लागू हो गई है। चुनाव के कारण बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री, डीजीपी, और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों के कलेक्टर और एसपी की तैयारियों की समीक्षा की थी। आयोग ने सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें :  डॉ. अंबेडकर के योगदान से समाज को मिली एक नई दिशा : सांसद कमलेश जांगड़े

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment