कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय की सजा का ऐलान हो गया है. कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. फैसले की सबसे अहम बात यह है कि दोषी संजय रॉय को जीवनभर जेल में ही रहना होगा. यह फैसला कोलकाता के सियालदाह की सत्र अदालत ने सुनाया है. इस मामले में पीड़िता डॉक्टर के परिवार सहित सीबीआई ने भी फांसी की सजा मांगी थी. हालांकि, अदालत ने फांसी की सजा न देकर उम्रकैद की सजा सुनाई है.…
Read MoreDay: January 20, 2025
छत्तीसगढ़-बालोद में घर लौट रही 10वीं की छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान युवक ने छात्रा को रोक कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोंडागांव में स्कूल बस-ट्रक में भिड़ंत, ड्राइवर-शिक्षक की मौत और 12 बच्चे घायल
कोंडागांव. जिले में नेशनल हाइवे 30 में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां स्कूली बच्चों और शिक्षकों से भरी बस की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, इनमें 4 की हालात नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, जिला मोहलामानपुर स्थित मिडिल स्कूल केवंट टोला के सभी शिक्षक और बच्चे बस से…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में भाई-बहन की हत्या में यूपी से युवती समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायगढ़. शहर के दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली है. बुर्जुग भाई-बहन की घर में जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी की नियत से बुजुर्ग भाई-बहन के घर में घुसे थे. आरोपियों में एक युवती और दो युवक शामिल है. दरअसल, रायगढ़ में 13 जनवरी को सिटी कोतवाली के करीब पुरानी हटरी मार्केट क्षेत्र में दो बुजुर्ग भाई, बहन की लाश मिली थी. बीते कई सालों से…
Read Moreऑस्ट्रेलियन ओपन : स्वितोलिना ने छह साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
मेलबर्न यूक्रेन की खिलाड़ी और 28वीं सीड एलिना स्वितोलिना ने सोमवार को रोड लेवर एरिना में हुए चौथे राउंड के मुकाबले में वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 6-1 से हराकर छह साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 स्वितोलिना ने इतिहास रचते हुए ग्रैंड स्लैम में 100 मैच जीतने वाली पहली यूक्रेनी खिलाड़ी बनने के बाद यह कारनामा किया है। यह उनके करियर का 12वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है। अब क्वार्टरफाइनल में स्वितोलिना का सामना छठी सीड एलिना रिबाकिना और 19वीं सीड मेडिसन…
Read Moreछत्तीसगढ़-अंबिकापुर की महामाया पहाड़ी के 60 अवैध घरों को गिराया, कब्जाधारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
अंबिकापुर. शहर के महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए आज प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है. मौके पर राजस्व, वन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची है. इस एक्शन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया. पहले दिन की कार्रवाई में 60 घरों को तोड़ा जाना है. प्रशासन ने नवागढ़ इलाके के 60 घरों में कब्जा हटाने का नोटिस चस्पा किया था. जानकारी के अनुसार, प्रशासन की आज की कार्रवाई की जानकारी होने पर कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों…
Read Moreराजस्थान-हनुमानगढ़ में प्रॉपर्टी पार्सल वितरण समारोह, 60 पंचायत से PM मोदी लाइव जुड़े
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में भूमि विवादों को कम करने के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का वितरण किया। पीएम मोदी के इस कदम से देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम हनुमानगढ़ जंक्शन के सिविल लाइन स्थित सामुदायिक भवन में हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रॉपर्टी पार्सल…
Read Moreआयुर्वेद की दवाई ने ऐसा असर किया, शिक्षा मंत्री से सीएम बन गया: सीएम मोहन यादव
भोपाल सीएम मोहन यादव ने कहा आयुर्वेद का भगवान से सीधा संबंध है। आयुर्वेद की दवाई धीमे असर करती है लेकिन मुझ पर इसका असर ज्यादा जल्दी हुआ। मैं पहले शिक्षा मंत्री था अब मुख्यमंत्री हूँ। आयुर्वेद हजारों साल पहले की परंपरा है। इस विधा का भारत राजदूत है और प्रधानमंत्री तो इसके ब्रांड एम्बेस्डर हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कही है। कार्यक्रम में सीएम ने कहा, लोग कहते हैं कि आयुर्वेद की दवाई देर से असर करती है लेकिन मुझे आयुर्वेद की दवाई ने…
Read Moreबी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट सोसायटी के नववर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन
भोपाल बी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल द्वारा बी.एच.ई.एल भोपाल के कार्यपालक निदेशक श्री एस. एम. रामनाथन जी से प्रशासनिक भवन में मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष एवं बीएचईएल कार्पोरेट में आई एस एंड पी डायरेक्टर बनने की शुभकामनाएं दी गई | इस अवसर पर एस. एम. रामनाथन जी के कर कमलों द्वारा संस्था सदस्यों को वितरित किए जाने वाले कैलेंडर का विमोचन किया गया| कार्यपालक निदेशक महोदय ने संचालक मंडल को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए संस्था की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया और इस नयी पहल के लिए…
Read Moreओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने हिमानी संग रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रो के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल की शुरुआत पर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की। नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक विवाह के जोड़े में आंखें बंद कर हाथ जोड़े भगवान को याद कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस…
Read Moreराजस्थान-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के ‘छुट्टा सांड’ वाले बयान से बवाल, विधायक रविंद्र भाटी ने कहा-‘बड़ों का सम्मान जरूरी’
जयपुर। राजस्थान में बीजेपी नेताओं के बयानों को लेकर रोजाना कोई न कोई विवाद खड़ा हो जाता है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को छुट्टा सांड बता दिया। बता दें कि राठौड़ के इस बयान के बाद भाटी के समर्थक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर भड़क गए हैं। सियासी गलियारों में राठौड़ के इस बयान को बीते दिनों भाटी की ओर से बीजेपी पर किए गए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने भाटी को कहा, 'छुट्टा सांड' बीजेपी…
Read Moreएसए20 : जानसेन की बदौलत सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया
डरबन एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने सेंट जॉर्ज पार्क में डरबन सुपर जायंट्स पर लगातार दूसरी बोनस अंक की जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत डरबन सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। लगातार तीन हार के बाद गत चैंपियन ने निश्चित रूप से वापसी की है और अब वह उस फॉर्म के करीब पहुंच रहे हैं, जिसने उन्हें पिछले दो सत्रों में लगातार एसए20 चैंपियनशिप जीतने में मदद की थी। पिछले सीजन के सर्वाधिक…
Read Moreमध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी, अगले 3 दिन ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट
भोपाल मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी। आज सोमवार को भोपाल-इंदौर में धूप खिली है। सर्दी से भी राहत है। हालांकि, सुबह ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहा। प्रदेश के जिन शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री और दिन में…
Read Moreअमेरिकी खिलाड़ी मैडिसन कीज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
मेलबर्न नंबर 19 सीड अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने सोमवार को नंबर 6 सीड कजाखस्तान की एलिना रिबाकिना को हराकर चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। कीज ने 2023 की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट रिबाकिना को 6-3, 1-6, 6-3 से हराने में 1 घंटा 49 मिनट का समय लिया। अब कीज सिर्फ एक जीत दूर हैं, जिससे वह मेलबर्न पार्क में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। इससे पहले वह 2015 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। कीज ने पिछले हफ्ते एडिलेड में डब्ल्यूटीए…
Read Moreराजस्थान-केकरी के सरकारी अस्पताल में महिला का लॉन्ग स्टेम टोटल हिप रिप्लेसमेंट, जटिल ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
केकड़ी। केकड़ी जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ नवीन जांगिड ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर निवासी 47 वर्षीय रामधनी प्रजापत को 2 साल पहले गिरने से दाएं कुल्हे की हड्डी में दो जगह फ्रैक्चर हो गए थे। इस कारण वह लगातार दर्द झेल रही थी और चलने-फिरने में भी पूरी तरह लाचार हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण यह मरीज बड़े अस्पतालों में 3-4 लाख रुपये खर्च कर महंगा ऑपरेशन करवा पाने में भी असमर्थ थी। मरीज को जानकारी मिली कि केकड़ी जिला अस्पताल में पिछले 3 वर्षों…
Read More
