डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेते ही दिखे एक्शन में ट्रंप, TikTok से हटा बैन, 78 फैसले रद्द, 1500 लोगों को दी माफी

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कार्यभार संभालते हुए कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। उनके इन फैसलों ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों को पलटने का संकेत दिया। ट्रंप ने शपथ लेते ही पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को बाहर करने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सदस्यता समाप्त करने, और बाइडेन सरकार के 78 फैसलों को रद्द करने जैसे बड़े कदम उठाए। ट्रंप के पहले दिन के बड़े फैसले…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए 1290 मतदान केंद्र, 70 वार्ड के लिए 10 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने चुनावी तैयारियो को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘जागो’ कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान का प्रयास रहेगा. उन्होंने बताया कि रायपुर से लगे बिरगांव को छोड़कर पूरे रायपुर जिले में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. बता दें प्रदेश में 11 फरवरी को नगरीय चुनाव होंगे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में 17,20 और 23 फरवरी को होंगे. रायपुर जिले में नगरीय…

Read More

गौतम गंभीर ने कोलकाता में पहले टी20 से पहले किए देवी मां के दर्शन

नई दिल्ली पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इस खराब प्रदर्शन के बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में माथा टेकने जा पहुंचे हैं. गंभीर ऐसे समय में दर्शन करने पहुंचे हैं जब 22 जनवरी से भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होनी है. कालीघाट मंदिर की बात करें तो यह भारत की 51 शक्तिपीठों में से एक है. मान्यताओं अनुसार माता सती के दाहिने पैर की उंगलियां यहीं पर गिरी थीं. यह पूर्वी…

Read More

दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95 की रिलीज डेट टली

मुंबई,  पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पंजाब 95' की रिलीज डेट टल गयी है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म पंजाब 95 ,पहले सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जसवंत सिंह खालरा की एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया। उन्होंने नोट में लिखा है, हमें…

Read More

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा-पूरी पार्टी तुरंत रावण के बचाव में आ गई, जैसे कि वे स्वयं रावण के वंशज हों

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरी पार्टी तुरंत रावण के बचाव में आ गई, जैसे कि वे स्वयं "रावण के वंशज" हों। सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, "कल केजरीवाल जी ने एक सार्वजनिक बैठक में रावण से संबंधित टिप्पणी की, और पूरी भाजपा तुरंत रावण का बचाव करने के लिए आगे आई, जैसे कि वे स्वयं रावण के वंशज हों।" यह घटना भाजपा नेताओं द्वारा आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर…

Read More

महाप्रबंधक की अध्यक्षता में संरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित

 भोपाल   पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई। इस बैठक में अपर महाप्रबंधक/प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर  नितिन चौधरी एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधल कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मुकेश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम, एस हाशमी सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष…

Read More

जिला संयोजक अग्रवाल किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर से मिले

उमरिया भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक अभिषेक अग्रवाल के द्वारा उमरिया जिले के अपर कलेक्टर से मिलकर किसानों की मूलभूत समस्याओं को रखा था और उन्हें जल्द से जल्द करने के लिए कहा गया, माननीय अपर कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वह यह ज्ञापन माननीय कलेक्टर साहब को से कर किसानों को होनी वाली समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जायेगा, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं लागू की जाती है लेकिन धरातल स्तर पर बैठे हुए संबंधित अधिकारी…

Read More

संभल जिले में योगी की मंत्री गुलाब देवी की सुरक्षा में बड़ी चूक, नशे में धुत युवक ने कार पर किया पथराव, टूटे शीशे

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में योगी की मंत्री गुलाब देवी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर गुलाब देवी की गाड़ी पर एक अज्ञात युवक ने अचानक हमला किया। हलावर ने गाड़ी पर पत्थर बरसाए। पथराव से मंत्री की कार के शीशे टूट गए। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। रेलवे-स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी पुलिस द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। कोई अनहोनी…

Read More

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष मिश्र ने कंबल वाले बाबा के तथाकथित शिविरों पर रोक लगाने की मांग की

रायपुर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर कंबल वाले बाबा के तथाकथित शिविरों पर रोक लगाने की मांग की है. डॉ  मिश्र ने पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय से अहमदाबाद (गुजरात) के पास के एक व्यक्ति गणेश यादव जो कि स्वयं को कंबल वाले बाबा के नाम से प्रचारित कर रहा है और अपने कम्बल को मरीजों को ढांकने से, झाड़-फूँक करने से, मनुष्यों की बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है. इसके साथ ही वह अनेक स्थानों पर…

Read More

महाकुंभ मेला 2025: ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेला 2025 के दौरान परिचालनिक आवश्यकताओं के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित  करने का निर्णय लिया गया है। मार्ग परिवर्तित ट्रेनें 1.    गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस दिनांक 28.01.2025, 29.01.2025, 02.02.2025 और 03.02.2025 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वीएचके, वाराणसी, जौनपुर और औड़िहार होते हुए जयनगर जाएगी। 2.    गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस दिनांक 27.01.2025 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ओहन, बांदा, भीमसेन और कानपुर सेंट्रल होते हुए…

Read More

राजस्थान-सिरोही में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण, छात्रावास का लिया जायजा

जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी ने सोमवार को सिरोही जिले की पंचायत समिति पिंडवाड़ा की ग्राम पंचायत आपरी खेडा एवं मालप के नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया तथा आदिवासी छात्रावास में बालिकाओं की संख्या में वृद्धि के लिए स्वीकृति जारी करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने छात्रावास एवं विद्यालय भवन के विकास की बात भी कही। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनकी पात्रता…

Read More

राजस्थान-सिरोही में पंचायतीराज मंत्री ने सड़क का किया लोकार्पण, मामावली से वाडेली तक किया डामरीकरण

जयपुर। पंचायतीराज, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सोमवार को सिरोही जिले के मामावली से पुरानी वाडेली डामरीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर  पर पंचायतीराज राज्य मंत्री ने सड़क के लोकार्पण पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक सुखद पल बताया। पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर होने की बात कही। उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सरतरा के राजस्व ग्राम मामावली में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मामावली से वाडेली को…

Read More

अब प्रदेश के पंचायत सचिवों को एक जिले से दूसरे जिले में नियुक्तियां मिल सकेगी

भोपाल  मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में अब दूसरे जिलों में भी अनुकंपा नियुक्तियां हो सकेंगी। प्रदेश में पहली बार दूसरे जिले में पंचायतकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। विदिशा के 10 युवा भोपाल में पंचायत सचिव बने हैं। ऐसी ही नियुक्ति अब प्रदेश की अन्य जिला पंचायत में होगी। अभी आधे से ज्यादा पंचायत सचिवों के पद खाली है। सरकार ने पिछले साल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में एक जिले से दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति देने का रास्ता साफ किया था। जारी हो चुका नोटिफिकेशन 21 जून…

Read More

उपराष्ट्रपति धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमानतल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, मोतीलाल लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह भी उपस्थित…

Read More

गणतंत्र दिवश तिरंगा यात्रा मे टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत ने नगरवासियो को किया आमंत्रित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आगामी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्यौहार पर झंडा तिरंगा यात्रा में टैक्सी एवं ऑटो यूनियन के समस्त पदाधिकारी द्वारा समस्त नगरवासियो को हार्दिक स्वागत, अभिनंदन के साथ सादर आमंत्रित किया है। गणतंत्र दिवस अमर रहे हमारी एकता और अखंडता बरकरार रहे ताकि गणतंत्र दिवस की पावन पर्व पर हम सब एक साथ भारत माता की जयकारा के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जय जायसवाल, जिला अध्यक्ष मोहम्मद एहसान जिला संरक्षक संतोष गुप्ता उपस्थित रहेंगे। 1950 में भारतीय संविधान निर्माण के उपलक्ष में प्रतिवर्ष…

Read More