भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण देकर खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में कारगर उपाय किए जा रहे हैं। आत्मा योजनांतर्गत कृषकों को अधिक उत्पादन के लिये प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। किसानों को राज्य से बाहर भी प्रशिक्षण के लिये भेजा जाता है। इस प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर बैतूल जिले के किसान श्री लोकेश गावंडे प्रतिमाह 10 हजार रूपये का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें…
Read MoreDay: January 23, 2025
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फेरा पानी, 50 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय
बीजापुर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया है. बासागुड़ा थाना क्षेत्र के डीआरजी, बीडीएस, सीआरपीएफ 168 बटालियन की टीम ने दुर्गा मंदिर से लगभग 50 किलो का IED बरामद कर निष्क्रिय किया. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बासागुड़ा- तिम्मापुर रोड़ पर 50 किलो का IED लगा रखा था. सुरक्षा बलों के जवानों ने सूझबूझ तरीके से IED को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय किया. अरनपुर क्षेत्र में भी 2 किलो का आईईडी और एक डमी आईईडी बरामद दंतेवाड़ा. अरनपुर…
Read Moreबरेली में भाभी से दुष्कर्म करने के दोषी ठहरे देवर को अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने उम्रकैद की सजा सुनाई
बरेली बरेली में भाभी से दुष्कर्म करने के दोषी ठहरे देवर को अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में श्रीरामचरित मानस के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा- एक देवर लक्ष्मण थे जो देवी सीता की चरण वंदना करते थे, पर दोषी ने भारतीय सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया। महिला घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान न्यायाधीश ने कविता भी सुनाई। घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई…
Read Moreमुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा और विवाह प्रोत्साहन योजना प्रकरणों का तेजी से निराकरण करें : प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय
भोपाल दिव्यांगजन कल्याण के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्परता से किया जाए। इस आशय के निर्देश प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने जिलाधिकारियों को दिये है। प्रमुख सचिव श्रीमती वायंगणकर ने कहा है कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की इन दोनों महत्वाकांक्षी का योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढ़ंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के प्रकरणों…
Read Moreभारतीय खिलाड़ियों ने बल, पराक्रम, कौशल एवं बुद्धि से पूरे विश्व में बनाई है पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहयोग क्रीड़ा मंडल द्वारा गोटेगांव में आयोजित ऑल इंडिया प्रो- कबड्डी टूर्नामेंट को संबोधित कर कहा कि देश के खिलाड़ियों ने बल, पराक्रम, कौशल एवं बुद्धि से पूरे विश्व में पहचान बनाई है। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। प्रत्येक आयोजन में कबड्डी एवं कुश्ती के खिलाड़ियों ने निश्चित रूप से पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों एवं खेल…
Read Moreराज्य मंत्री लोधी ने फितूर मैड्रिड में मध्यप्रदेश पर्यटन को किया प्रमोट
भोपाल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने स्पेन में प्रमुख ट्रैवल और टूरिज्म इवेंट्स फितूर मैड्रिड 2025 में भागीदारी की। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भारत के स्पेन में राजदूत श्री दिनेश के. पटनायक के साथ मध्यप्रदेश पवेलियन का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए FITUR में पार्टिसिपेट किया गया है। मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। और सभी पर्यटकों को जीवन में कम से…
Read Moreआवारा कुत्तों ने 3 साल के बच्चे पर हमला, मौत
मथुरा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां आवारा कुत्तों ने 3 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. हमले में बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जानकारी नगर निगम को दी है. बता दें कि पूरा मामला कोसी कलां कस्बे के ईदगाह कॉलोनी का है. जहां 3 साल का सोफियान घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान 6 आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला…
Read Moreकलेक्टर भोपाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अंतर्गत धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए भोपाल जिले के सभी धार्मिक स्थलों / औद्योगिक / वाणिज्यक / रहवासी एवं मूक क्षेत्र में ध्वनि यंत्रों (लाउडस्पीकर/डी०जे०/सम्बोधन प्रणाली) के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण / कार्यवाही के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। 1. जारी आदेश अनुसार सार्वजनिक आपात स्थिति को छोड़कर रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच संपूर्ण जिले में सभी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं तीव्र संगीत का…
Read Moreसतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मध्यप्रदेश की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मूल विकास दर्शन से प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक विकास योजनाएँ लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला और विकास खंड स्तर पर अब विकास के लक्ष्यों पर निगरानी रखने पर ध्यान दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा सतत् विकास के लक्ष्यों के लिए निगरानी ढांचे, पर्यावरणीय आंकड़ों के संकलन…
Read Moreबजट संवाद में विषय-विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों को बजट में किया जायेगा शामिल: उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों एवं हितधारकों द्वारा मध्यप्रदेश बजट 2025-26 से प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में बजट संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को विश्व में विकसित राष्ट्र के रूप में नम्बर वन पर लाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में हमारा देश विश्व गुरु के…
Read Moreपनामा और चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पनामा नहर पर किए गए विवादित दावों को सिरे से खारिज किया
वाशिंगटन पनामा और चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पनामा नहर पर किए गए विवादित दावों को सिरे से खारिज किया है। पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच (WEF) में स्पष्ट रूप से कहा कि पनामा नहर खैरात में नहीं मिली थी और न ही यह अमेरिका का दिया हुआ "तोहफा" है। इस बीच, चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को खारिज कर दिया कि नहर पर उसका प्रभावी नियंत्रण है। पनामा के राष्ट्रपति मुलिनो ने कहा, "हम मिस्टर ट्रंप द्वारा कही…
Read Moreटिकट मिलेगा या नहीं मामला संशय में है, फिर भी जनसंपर्क में जुटे नेता
रायपुर आचार संहिता लगने के बाद दावेदार प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। दिनभर जहां अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ मिलना शुरू कर दिए हैं। वहीं, शादी पार्टियों में देर तक जनसंपर्क भी किया जा रहा है। हालांकि, टिकट मिलेगा या नहीं यह मामला संशय में है। मगर, अपनी ओर से सभी दावेदार किसी भी प्रकार से कमी नहीं रख रहे हैं। खासकर बड़े नेता जिन आयोजनों में जा रहे हैं। उन जगहों पर वार्डों के दावेदार भी पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, प्रत्येक वार्ड से…
Read Moreअब तक खरीदी गई 43 लाख 47 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 68 हजार 654 किसानों से 43 लाख 47 हजार 206 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 8267 करोड़ 1 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 39 लाख 66 हजार…
Read Moreमुंबई: अदालत ने फर्जी पहचान के साथ भारत में रहने के आरोप में अफगान नागरिक को दोषी ठहराया
मुंबई मुंबई की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक अफगान नागरिक को गलत पहचान के साथ भारत में रहने का दोषी ठहराया है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के तामेर जुरमत जिले के मूल निवासी हबीबुल्लाह प्रांग उर्फ जहीर अली खान (38) को 2007 से मुंबई के वडाला में रहने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग करने का दोषी पाया गया है। अदालत ने प्रांग को 11 महीने कैद की सजा सुनाई और 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने उसे अफगानिस्तान निर्वासित करने का भी आदेश दिया। मुंबई…
Read Moreछह लाख रुपये की लूट में मुनीम ही निकला संदिग्ध, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुंगेली छह लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। मामले में मुनीम ने षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने मास्टरमाइंड शुभम ठाकुर एवं उसके साथी महावीर सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया। पुलिस 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके विरूद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे आहत राइस मिल…
Read More