वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति की बैठक में जमकर हंगामा, सभी 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड

नई दिल्ली वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति की बैठक में शुक्रवार को हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि मसौदा विधेयक में प्रस्तावित बदलावों के अध्ययन के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। भाजपा के सीनियर नेता जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति कश्मीर के धार्मिक प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के विचार सुनने वाली है। मीरवाइज को बुलाने से पहले समिति के सदस्यों ने आपस में चर्चा की और इसी दौरान विपक्षी नेताओं के साथ बैठक…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर काफी सख्त, भारत समेत दुनिया के कई देशों में हलचल बढ़ी

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के मुद्दे को लेकर काफी सख्त हैं और इससे भारत समेत दुनिया के कई देशों में हलचल बढ़ गई है। इमिग्रेशन नियमों में हुए बदलावों के बीच अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय भी चिंतित है। इस बीच अमेरिका के एक एयरपोर्ट से भारतीयों को एंट्री न देने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले एक शख्स के भारतीय माता-पिता को वापसी टिकट न होने की वजह से अंदर जाने से मना कर दिया गया। मिडिया रिपोर्ट…

Read More

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में बुमराह सहित इन 2 भारतीय प्लेयर्स को मिली जगह

नई दिल्ली भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शुक्रवार को 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में जगह मिली। टीम में इंग्लैंड के चार खिलाड़ियों के अलावा दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन सहित न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम की कप्तानी पैट कमिंस को सौंपी गई है जो आईसीसी की इस ऑल स्टार टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। आईसीसी की 2024…

Read More

कोर्ट ने मुख्य सचिव और जिला कलेक्टरों को कहा वे कानून के वास्तविक इरादे और मतलब को समझे बिना राजनीतिक दबाव में आकर आदेश पारित न करें

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को सभी जिला कलेक्टरों को यह निर्देश देने को कहा है वे कानून के वास्तविक इरादे और मतलब को समझे बिना राजनीतिक दबाव में आकर आदेश पारित न करें। इसके साथ ही अदालत ने बुरहानपुर जिले के वन अधिकार कार्यकर्ता को निष्कासित किए जाने को अवैध करार दिया है। साथ ही सरकार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। 20 जनवरी को पारित और गुरुवार को अपलोड किए गए आदेश में, जस्टिस विवेक अग्रवाल…

Read More

अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में क्यों बहाया जाता है?

हिंदू धर्म में जब भी किसी शख्स की मृत्यु होती है तो उसके शव को जलाकर पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाता है. इसके बाद अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में बहाया जाता है. अधिकतर लोग अस्थि विसर्जन के लिए हर की पौड़ी हरिद्वार ही आते हैं. फिर यहां गंगा नदी में अस्थि विसर्जन करते हैं. प्रयागराज में भी अस्थि विसर्जन किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गंगा नदी में ही क्यों अस्थियां बहाई जाती हैं. इसके पीछे कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. मान्यता है…

Read More

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा- ‘बालिकाओं के साथ कोई भेदभाव न हो, इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित’

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए कई तरह के अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां देश को प्रेरित करती रहेंगी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना की राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आज, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए कई तरह के अवसर सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत…

Read More

सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा- अब यकीन हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ने ही मुझ पर हमला कराया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। मालीवाल ने कहा है कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि केजरीवाल के कहने पर ही बिभव कुमार ने उन्हें पीटा था। सांसद ने कहा कि केजरीवाल अब बिभव कुमार को नाराज नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा होने पर वह भेद खोल देगा। स्वाति मालीवाल ने कहा कि बिभव कुमार अपना मुंह ना खोले इसकी वजह से उसे सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने एएनआई…

Read More

मतदाता जागरूकता के लिए राज्यपाल डेका ने की अपील

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि…

Read More

अमेरिका में 500 से ज्यादा ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध घुसपैठ करके आए थे, छोड़े गए बाहर

वॉशिंगटन अमेरिका में 500 से ज्यादा ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध घुसपैठ करके आए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से ही इसे लेकर ऐक्शन तेज है। वाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लिविट का कहना है कि गिरफ्तार 538 लोगों में से सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें अमेरिका से बाहर कर दिया गया है। इन्हें एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट में बिठाकर बाहर छोड़ा गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए एक आदेश पर साइन भी किए हैं।…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जताई

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद संभालने के बाद से ऐक्शन में हैं। वह कभी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जंग रोकने की सलाह देते हैं तो कभी ईरान को हमले से बचने के लिए परमाणु केस में समझौते की चेतावनी दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जताई है। ट्रंप ने कहा कि मैं किम जोंग उन से मुलाकात करूंगा। क्या वह किम जोंग उन से बात करेंगे? इस सवाल के जवाब में ट्रंप में कहा कि जरूर ऐसा…

Read More

उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी और दिल्ली में कई फिटजी कोचिंग सेंटर अचानक बंद, सैंकड़ों छात्र व उनके पेरेंट्स मुश्किल में फंसे

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी और दिल्ली में कई फिटजी (FIITJEE) कोचिंग सेंटर अचानक बंद हो जाने से सैंकड़ों छात्र व उनके पेरेंट्स मुश्किल में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते सप्ताह से उत्तर भारत में कम से कम 8 फिटजी कोचिंग सेंटर पर ताला लग गया है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के बीच और बोर्ड परीक्षाओं से पहले कोचिंग सेंटर बंद होने से यहां पढ़ रहे स्टूडेंट्स आक्रोश में हैं। गुस्साए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने फीस वापसी की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…

Read More

3061 हेक्टेयर में फैले सिंहस्थ 2028 क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी का उपयोग किया जाएगा

उज्जैन 3061 हेक्टेयर में फैले सिंहस्थ 2028 क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) का उपयोग किया जाएगा। स्थानीय शासकीय अमले को प्रयागराज कुंभ भ्रमण के लिए भेजा जाएगा, ताकि वे जमीनी तौर पर हर एक चीज को समझें और सिंहस्थ में लागू करेंगे। साथ ही प्रयागराज के कुंभ से जुड़े अनुभवी सरकारी विभागों के अफसरों को कुंभ के बाद यहां बुलाकर स्थानीय सरकारी अमले को ट्रेनिंग भी दिलवाएंगे। इससे उनके अनुभव का लाभ स्थानीय अमले को मिल सके। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने सिंहस्थ महापर्व 2028…

Read More

प्रभारी मंत्री तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं

अनूपपुर  मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार व मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जिले के नागरिकों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री द्वय ने कहा है कि यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनसे जिले के समग्र विकास में योगदान का आह्वान किया है।

Read More

कलेक्टर, एसपी, जि.पं. सीईओ व एडीएम ने जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

अनूपपुर 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा व अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने संयुक्त संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय भक्ति एवं भाईचारे के भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देशभक्ति का संकल्प लेना चाहिए।

Read More

सीईओ जिला पंचायत ने गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

शहडोल  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर. अंजली ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घड़ी है, जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता और अधिकारों का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने और निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने जिलेवासियों से अपील कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाएं।

Read More