अरुण गोविल ने उठाई शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अर्थी, प्रभु श्री राम खुद कंधा देने आए, भावुक हो गए लोग

मेरठ यूपी के शामली जिले की मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का उनके मेरठ स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान रामानंद सागर की रामायण के किरदार (राम) और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के भावुक कमेंट्स देखने को मिले. दरअसल, अभिनेता और सांसद अरुण गोविल मेरठ के मसूरी गांव में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे थे. वहां की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सांसद…

Read More

अमूल दूध के 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपये प्रति लीटर घटाई गई

नईदिल्ली काफी समय से दूध की कीमत (Amul Milk Price Reduce) में इजाफा हो रहा था, लेकिन अब दूध के दाम में कटौती की गई है. अमूल ने देशभर में दूध के दाम घटा दिया है. यह आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध का रेट घटाया है. अमूल ने देश भर में एक लीटर दूध की कीमत में कटौती की है. हर लीटर पर 1 रुपये दूध की कीमत कम की गई है. गौरतलब है कि काफी…

Read More

इंदौर में भिखारियों को भीख देने के आरोप में FIR दर्ज, दोषी पाए जाने पर हो सकती है जेल

इंदौर इंदौर पुलिस ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर में एक भिखारी को भीख देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.  मध्य प्रदेश में अपनी तरह का शायद यह पहला मामला है.   खंडवा रोड पर एक मंदिर के सामने बैठी एक महिला भिखारी को भीख देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. भंवरकुआं थाने ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन दल के एक अधिकारी…

Read More

कुहनेमैन को श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने की मिली मंजूरी

ब्रिस्बेन स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को बुधवार से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी गई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले गुरुवार को ब्रिस्बेन हीट की होबार्ट हरिकेंस से पांच विकेट से हार के दौरान बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के दाहिने अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। अंगूठे में चोट लगने के बाद मैथ्यू कुहनेमैन को उनके हीट टीम के साथी डैनियल ड्रू द्वारा अस्पताल ले जाया गया। उस रात चोट का इलाज किया गया।…

Read More

उत्तर प्रदेश दिवस पर मुर्मू, मोदी, योगी ने दी बधाई

लखनऊ जनसंख्या घनत्व के मामले में अव्वल उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को शुभकामनायें प्रेषित की हैं। राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में लिखा “यूपी के सभी निवासियों को मेरी शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह राज्य आध्यात्मिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।”श्री मोदी ने एक्स पर लिखा “उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस…

Read More

इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास ने दूसरी बार बंधकों की रिहाई को लेकर बयान जारी किया

इजरायल इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास ने दूसरी बार बंधकों की रिहाई को लेकर बयान जारी किया है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि हमास इस खेप में चार कैदियों को रिहा करेगा जिसमें कम से कम एक महिला कैदी भी शामिल होगी। हमास के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि समूह शुक्रवार को इजरायल को उन चार बंधकों के नाम देगा जिन्हें इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत शनिवार को रिहा किया जाएगा। हमास के वरिष्ठ…

Read More

जय शाह ने एमसीसी की सलाहकार परिषद की सदस्यता ग्रहण की

लंदन आईसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की नए सलाहकार परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। यह सलाहकार परिषद, पुरानी विश्व क्रिकेट कमेटी की जगह लेगी। पिछले साल जब एमसीसी ने विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स फ़ोरम का उद्घाटन किया था, तब शाह उसमें शामिल नहीं हुए थे। इस आयोजन में 100 से अधिक प्रमुख चेहरों ने हिस्सा लिया था और क्रिकेट के विकास की बात की थी। हालांकि अब शाह, पूर्व एमसीसी अध्यक्ष कुमार संगकारा की अगुवाई वाले 13 सदस्यीय क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार…

Read More

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स बांग्लादेश निकला, अलर्ट हुई महाराष्ट्र सरकार, 6 महीने के लिए लगी रोक

मुंबई अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स बांग्लादेश निकला है, जिसने अवैध रूप से भारत में एंट्री की थी। इस मामले के बाद महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई और घुसपैठियों का पता लगाने के लिए अभियान ही चला दिया है। महायुति सरकार का कहना है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को रोकना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने अगले आदेश तक ऐसे मामलों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है, जो एक साल या फिर उससे भी अधिक पुराने हैं। अब…

Read More

नेशनल हाइवे 53 पर अलसुबह खड़े ट्रक से जा टकराई यात्री बस, एक बच्ची की मौत, 43 यात्री घायल

महासमुंद सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के समीप नेशनल हाइवे 53 पर आज अलसुबह यात्री बस खड़े ट्रक से जा टकराई. दुर्घटना में बस में सवार छह माह की दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई, वहीं 43 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, बस क्रमामक CG 23 N 2400 दुर्ग से पुरी जा रही थी. रास्ते में सुबह करीबन चार बजे सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर से करीबन 200 मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक से बस जा भिड़ी. दुर्घटना के तुरंत…

Read More

एडम ग्रिफिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया

मेलबर्न एडम ग्रिफिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को कहा कि तस्मानिया के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर देश की पुरुष टीमों के साथ काम करेंगे और तेज गेंदबाजों के विकास और तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ग्रिफिथ विक्टोरिया के सहायक कोच के पद से इस भूमिका में आए हैं। ब्रिसबेन में सीए के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में स्थित, वह तेज गेंदबाजों के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति का नेतृत्व करने, राष्ट्रीय तेज गेंदबाजों की तैयारी का प्रबंधन…

Read More

ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जूडी डेंच आंखों से दिखना हुआ बंद!

लॉस एंजिल्स ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जूडी डेंच इस वक्त मुश्किलों से जूझ रही हैं। उनकी आंखें कमजोर हो गई हैं और दिखना बंद हो गया है। जूडी डेंच ने एक इंटरव्यू में अपनी हालत बयां की और कहा कि वह घर से अकेले नहीं निकल सकतीं। उन्हें लगता है कि वह कहीं गिर न पड़ें। जूडी डेंच ने अब इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में जाना भी छोड़ दिया है। ऑस्कर के अलावा दो गोल्डन ग्लोब समेत 6 बाफ्टा अवॉर्ड्स जीत चुकीं जूडी डेंच ने साल 1957 में एक्टिंग डेब्यू किया…

Read More

मिल्कीपुर में सीएम योगी की पहली जनसभा में कहा- सपा के लोग माफिया को बढ़ावा देते हैं, अखिलेश पर बड़ा हमला बोला

लखनऊ अधिसूचना जारी होने के बाद मिल्कीपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा हुई। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के लोग माफिया को बढ़ावा देते हैं। हम राम की परंपरा में विश्वास करने वाले लोग हैं। अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया के लिए सपा नेता आंसू बहते हैं। उन्होंने अयोध्या में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोपी मोईद खान का नाम लेकर अखिलेश पर जमकर हमला किया। कहाकि दुष्कर्म की घटनाओं में सपा सुप्रीमो…

Read More

ऑस्ट्रेलियन ओपन: ऑस्ट्रेलियाई वाइल्डकार्ड गैडेकी-पीयर्स ने जीता मिश्रित युगल खिताब

मेलबर्न वाइल्ड कार्ड जोड़ी ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीता। उन्होंने हमवतन किम्बर्ली बिरेल और जॉन-पैट्रिक स्मिथ को हराकर खिताब जीता। ऑस्ट्रेलियाई वाइल्डकार्ड ने रॉड लेवर एरिना में रोमांचित प्रशंसकों के सामने एक घंटे और 24 मिनट में हमवतन बिरेल और स्मिथ पर 3-6, 6-4 (10-6) से वापसी की। गैडेकी और पीयर्स को ग्रैंड स्लैम चैंपियन लेस्ली बोरे और बिल बोरे ने ट्रॉफी प्रदान की, और यह जीत पीयर्स के लिए दूसरा ऑस्ट्रेलियाई खिताब है, जिन्होंने 2017 में हेनरी कोंटिनेन के…

Read More

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को छह रन से हराया

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एशेज का आयोजन किया जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दो मैच रहते महिला एशेज के खिताब को अपने नाम कर लिया है। पुरुषों और महिलाओं के एशेज में काफी ज्यादा अंतर होता है। जहां पुरुषों के बीच एशेज के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है। वहीं महिला एशेज के लिए तीन वनडे, तीन टी20 और एक टेस्ट मैच खेला जाता है। वनडे और टी20 मैच जीतने पर दो अंक और टेस्ट मैच जीतने पर चार…

Read More

छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने और अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रायपुर का रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री जीपीएम में दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य…

Read More