इंदौर पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर उनकी पत्नी, बेटे और मां के साथ बदसलूकी करने के आरोपित पिंटू रावेकर की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने निरस्त कर दी। सत्र न्यायालय द्वारा जमानत आवेदन निरस्त करने के बाद आरोपित ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। एडवोकेट राजेश जोशी ने बताया कि गुरुवार को न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की पीठ में याचिका पर सुनवाई हुई। हमने कोर्ट को बताया कि 40 नामजद आरोपित हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 18 ही गिरफ्त में आए हैं। शेष 22 अब भी…
Read MoreDay: January 24, 2025
राजनांदगांव में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई , 25 से ज्यादा यात्री घायल
राजनांदगांव जिले में राजनांदगांव से घुमका जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बस में सवार 25 से अधिक यात्रियों को चोटें आई है. घायलों को जिला मेडिकल कॉले में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा कि सभी खतरे से बाहर हैं. स्थिति सामान्य है. यह हादसा तिलाई के पास हुआ. बस राजनांदगांव से घुमका जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.…
Read Moreग्वालियर में कॉन्स्टेबल पति ने पत्नी को मायके जाने से रोका तो नाराज होकर 5वीं मंजिल से कूदी
ग्वालियर ग्वालियर में एक महिला ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने मायके जाने से इनकार कर दिया था। इस कारण वह नाराज थी। बहोड़ापुर थाना पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे सागर ताल स्थित मल्टी में रहने वाली आरती राठौर पांचवी मंजिल से कूद गई। आरती का पति दिलीप राठौर थाटीपुर थाने में कॉन्स्टेबल है। दिलीप उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां गंभीर हालत…
Read Moreमध्य प्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर नहीं मिलेगी शराब, CM यादव का ऐलान; कहां-कहां लग सकता है बैन
भोपाल मध्य प्रदेश में जल्द 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। सीएम ने राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक समारोह के दौरान कहा, 'शराब के सेवन के दुष्प्रभावों से हर कोई वाकिफ है। हम नहीं चाहते कि हमारे युवा बिगड़ें, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। मध्य प्रदेश सरकार 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश में जहां भी भगवान कृष्ण और भगवान राम ने अपने कदम रखे हैं, वहां शराब…
Read Moreजोकोविच का टूटा सपना… चोट के चलते छोड़ा सेमीफाइनल, ज्वेरेव फाइनल में
मेलबर्न सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 से बाहर हो गए. 24 जनवरी (शुक्रवार) जोकोविच ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला इंजरी के चलते बीच में ही छोड़ दिया. मेलबर्न के रॉड लेवर एरीना में हुए इस मुकाबले में दूसरी सीड ज्वेरेव ने पहला सेट 7-6 (5) से जीत लिया था, उसके बाद जोकोविच के मुकाबला छोड़ने से जर्मन खिलाड़ी को वॉकओवर मिल गया. अब ज्वेरेव का फाइनल में सामना यानिक सिनर (इटली) और बेन शेल्टन (यूएसए) के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के…
Read Moreदो महिलाओं ने अपने शराबी पतियों से तंग आकर आपस में शादी कर ली
देवरिया देवरिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। दो महिलाएं अपने-अपने पतियों से इतनी परेशान हो गईं कि एक दूसरे में ही समस्या का समाधान नजर आया। वे दोनों न केवल अपने-अपने शराबी पतियों से अलग हो गईं बल्कि दोनों ने आपस में शादी भी कर ली। दोनों महिलाओं की मुलाकात फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों को अपनी पीड़ा एक जैसी लगी। दोनों ने पहले दोस्ती की फिर एक साथ जीने-मरने का फैसला लेकर शादी कर ली। पति-पत्नी बनी दोनों महिलाओं ने अब…
Read Moreमोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू और अनंत सिंह समर्थक रौशन गिरफ्तार
पटना पटना से सटे मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मिली…
Read Moreहमास ने बताया और बंधक कब होंगे रिहा, नेतन्याहू को करना होगा 1 के बदले 50 का सौदा
गाजा इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास ने दूसरी बार बंधकों की रिहाई को लेकर बयान जारी किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि हमास इस खेप में चार कैदियों को रिहा करेगा जिसमें कम से कम एक महिला कैदी भी शामिल होगी। हमास के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि समूह शुक्रवार को इजरायल को उन चार बंधकों के नाम देगा जिन्हें इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत शनिवार को रिहा किया…
Read Moreइन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते : विष्णुदेव साय
रायपुर : इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट : विष्णुदेव साय मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से किया संवाद इन्वेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव रायपुर मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी…
Read Moreसहवाग और आरती शादी के 20 साल के बाद अलग हो सकते हैं , तलाक तक पहुंच चुकी है बात
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग अपनी शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती अहलावत से अलग होने वाले हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार दोनों कुछ महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से भी सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सहवाग और आरती की शादी साल 2004 में धूम-धाम से हुई थी। ऐसे में…
Read Moreसिंगरौली जिले के महिला एवं बाल विकास के 1500 आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए खरीदे गए चम्मच और करछी घोटाला की होगी जांच
सिंगरौली जिले के महिला एवं बाल विकास के 1500 आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए खरीदे गए चम्मच और करछी घोटाला की होगी जांच मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए जांच के आदेश 4 करोड़ से ज्यादा में खरीदे गए थे तीन बर्तन सिंगरौली सिंगरौली जिले के महिला बाल विकास केंद्र में करोड़ो का घोटाला उजागर हुआ है। यहां भ्रष्टाचारियों ने आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की थालियों को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ दिया। बतादे कि 1500 आंगनबाड़ियों के नाम पर 5 करोड़ का बर्तन घोटाला किया गया। हैरान करने वाली बात…
Read Moreफिल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर में एंट्री, प्रियंका चोपड़ा से है कनेक्शन
मुंबई डायरेक्टर एडम जे ग्रेव्स की हिंदी भाषा में बनाई अमेरिकन फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट किया गया है. इस फिल्म को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. ये बात कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. ऑस्कर 2025 में इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की दो फिल्में- डायरेक्टर संध्या सूरी की 'संतोष' और डायरेक्टर पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' से नॉमिनेशन की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि ये दोनों ही फिल्में नॉमिनेशन पाने…
Read Moreकलेक्टर भोपाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अंतर्गत धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए भोपाल जिले के सभी धार्मिक स्थलों / औद्योगिक / वाणिज्यक / रहवासी एवं मूक क्षेत्र में ध्वनि यंत्रों (लाउडस्पीकर/डी०जे०/सम्बोधन प्रणाली) के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण / कार्यवाही के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। 1. जारी आदेश अनुसार सार्वजनिक आपात स्थिति को छोड़कर रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच संपूर्ण जिले में सभी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं तीव्र संगीत का…
Read Moreझाड़ियों में छुपे बाघ ने बकरी चराने वाले पर पीछे से किया हमला
उमरिया उमरिया जिले में बाघ के द्वारा हमले किए जाने की घटनाएं आम बात हो गई है वही आज की घटनाएं समान्य वन मंडल पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमहा और खलौध के बीच का है जहां आज एक चरवाहे को दोपहर झाड़ियां में छिपे बाघ ने पीछे से हमला कर दिया वहीं भागने कूद कर मेरे सर को पकड़ लिया लेकिन मेरे साथ कुछ साथियों ने मुझे बाघ के चंगुल से छुड़ा लाए वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित रामलाल बैगा पिता सतई बैगा उम्र 60 साल निवासी…
Read Moreमध्यप्रदेश में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में पहली बार हार्ट ट्रांसप्लांट ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर, भोपाल और इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर, मुख्यमंत्री ने चिकित्सकीय टीम को दी बधाई चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण सोपान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने चिकित्सा सेवाओं में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में पहली बार सफलतापूर्वक हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिये चिकित्सकीय टीम को बधाई दी हैं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त…
Read More
