भोपाल गणतंत्र दिवस 2025 के उपलक्ष में नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता में प्रदेश की बेटियो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंण्डरी स्कूल, ईदगाह हिल्स की बालिकाओं ने बालिका वर्ग की ब्रास बैंड विधा में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता गणतंत्र दिवस 2025 के उपलक्ष में राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने विजयी बालिकाओं को पुरूस्कृत किया। स्कूल शिक्षा मंत्री…
Read MoreDay: January 25, 2025
राजौरी में रहस्यमयी मौतों के मामले से निपटने के लिए चिकित्सकों और चिकित्सा सहायकों की छुट्टियां रद्द
राजौरी/जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बडहाल गांव में रहस्यमय बीमारी से 17 लोगों की मौत के बाद जारी चिकित्सा अलर्ट के मद्देनजर अधिकारियों ने चिकित्सकों और चिकित्सा सहायकों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, पृथक वास में भेजे गए लोगों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ में विष विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में निष्कर्ष निकला है कि इसका कारण कोई संक्रमण, वायरस या बैक्टीरिया नहीं बल्कि एक विष है। राजौरी राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी)…
Read Moreलाल किले में आयोजित भारत पर्व-2025 में मध्यप्रदेश की दिखेगी अनोखी झलक
भोपाल नई दिल्ली के लाल किले में दिनांक 26 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले भारत पर्व-2025 में मध्यप्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। भारत पर्व के माध्यम से प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि व शिल्पकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित भी किया जायेगा। म.प्र. टूरिज्म के स्टॉल में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर और सांची स्तूप जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। हस्तशिल्प और हथकरघा स्टॉल में मध्यप्रदेश के जीआई-टैग उत्पादों और एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) की झलक भी दिखेगी। स्टॉल पर इनके…
Read Moreशासकीय विद्यालयों में अभियान चलाकर सुनिश्चित की जाएंगी शौचालय और पेयजल व्यवस्था
भोपाल प्रदेश के समस्त शासकीय हाई स्कूलों और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विभाग अभियान चलाकर सर्वसुविधायुक्त शौचालयों और शुध्द पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इस कार्य के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों को आवश्यक राशि की स्वीकृति प्रदान की है। संचालक लोक शिक्षण ने प्रदेश के सभी जि़ला शिक्षा अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने के लिये कहा है शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए शुध्द पेयजल व्यवस्था के लिये प्रत्येक हाई/ हायर सेकेण्डरी स्कूलों में जल शोधन व्यवस्था एवं…
Read Moreतेलंगाना ने केंद्र से पीएमएवाई 2.0 के तहत 20 लाख मकानों को मंजूरी देने की अपील की
हैदराबाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र से राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 के तहत 20 लाख मकान मंजूर करने तथा प्रस्तावित मेट्रो रेल कॉरिडोर समेत अन्य परियोजनाओं के लिए धनराशि देने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार रात जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तेलंगाना में आदिवासी किसानों के लिए सिंचाई के वास्ते निरंतर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रधानमंत्री कुसुम’ के तहत एक लाख सौर पंप…
Read Moreमंत्री कुशवाह ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी
भोपाल सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। यह दिन हमें अपने संविधान, लोकतंत्र और उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने हमारे देश की आज़ादी और विकास के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। मध्यप्रदेश सरकार "सबका साथ-सबका विकास" के संकल्प के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से, दिव्यांगजन, वंचित वर्गों और किसानों के कल्याण के लिए हमने कई योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए…
Read Moreगणतंत्र दिवस के मद्देनजर भोपाल रेल मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भोपाल गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर यात्री गाड़ियों पर खास नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती भी कर दी गई है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। भोपाल सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेल सुरक्षा बल…
Read Moreनिर्वाचन आयोग जिस तरह से काम कर रहा है वह संविधान का मजाक है: कांग्रेस
नई दिल्ली कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता के साथ पिछले एक दशक में छेड़छाड़ किये जाने का दावा दिया और कहा कि आज जिस तरह से आयोग काम कर रहा है वह संविधान का मजाक एवं मतदाताओं का अपमान है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आयोग की संस्थागत ईमानदारी का लगातार क्षरण गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र के हाल के विधानसभा चुनावों को लेकर व्यक्त की गई चिंताओं पर आयोग…
Read Moreनोएडा: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से 350 लीटर तेल बरामद
नोएडा नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया, जो ट्रांसफार्मर से उसके अंदर डाले जाने वाले तेल को चोरी कर उसे बेचा करते थे। इस तेल की खासियत यह होती है कि ट्रांसफार्मर पर अगर अत्यधिक लोड और प्रेशर पड़ता है, तो यह उसे ठंडा रखता है और गर्म नहीं होने देता। इस तेल की बाजार में कीमत 700 रुपये लीटर बताई गई है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि थाना फेस-3 पुलिस ने ट्रांसफार्मर काटकर उससे तेल…
Read Moreनई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में वन विभाग के 8 कर्मचारी होंगे विशेष अतिथि
भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-जीव) एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक श्री शुभरंजन सेन ने बताया कि केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन एवं वन्य-जीव संरक्षण से संबंधित मध्यप्रदेश वन विभाग के स्वयंसेवकों/कर्मचारियों को सपत्नीक 76वें गणतंत्र दिवस समारोह-2025 नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक श्री सेन ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी सुरक्षा श्रमिक श्रीमती झुन्नीबाई उइके, श्री रंजन कुमार मालवीय, पन्ना टाइगर रिजर्व के वनरक्षक श्री रोहित गुप्ता, कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला की वनरक्षक…
Read Moreजीत के जज्बे के साथ मैदान में उतरें खिलाड़ी: मंत्री सारंग
भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को तात्याटोपे स्टेडियम, भोपाल में आयोजित ‘चीयर्स टीम एमपी’ कार्यक्रम में 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में भाग लेने जा रहे प्रदेश के खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। मंत्री श्री सारंग ने खिलाड़ियों के साथ जीत के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए और उन्हें स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। मंत्री श्री सारंग ने अपील की कि हर खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के जज्बे के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर और…
Read Moreस्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान देश के लिए उनके सपनों को साकार करने के वास्ते उनकी सरकार प्रतिबद्ध: सीएम आतिशी
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश के लिए उनके (स्वतंत्रता सेनानियों के) सपनों को साकार करने के वास्ते उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए, आतिशी ने लोगों से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘भगत सिंह, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय और चंद्रशेखर…
Read Moreनिष्पक्ष निर्वाचन और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूलाधार : राज्यपाल
भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें। राज्यपाल श्री पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्वीप गतिविधियों के लिए झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा को किया सम्मानित
भोपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुश्री मीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका – चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को बढ़ावा मिला। दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य…
Read Moreराज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से राजभवन के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके घर पहुँच कर सम्मान किया। राज्यपाल श्री पटेल के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन के अधिकारी भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोहम्मद जमीर, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी एवं श्रीमती नारायणी देवी के घर पहुँचे और उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई तथा उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्व. श्री मोहम्मद…
Read More