महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना अब लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जायेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना अब लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जायेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने 982.59 करोड़ की महेश्वर-जानापाव परियोजना सहित 1042.24 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण मण्डलेश्वर में मुख्यमंत्री ने दी आमजन को सौगातें महेश्वर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जायेगी। देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष में महेश्वर में आयोजित डेस्टिनेशन केबिनेट और मण्डलेश्वर से महेश्वर-जानापाव माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित 1042.24…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहसी पर्वतारोही भावना को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की साहसी पर्वतारोही सुभावना को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के दिन 22 जनवरी को हासिल उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की साहसी युवतियां अन्य राष्ट्रों की दुर्गम पर्वत शिखरों पर पहुंचकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ा रही हैं। 'पर्वतारोही' भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की बेटी हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के सर्वोच्च ऊंचाई के पर्वत स्थल माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर हम सभी को गौरवान्वित…

Read More

वर्ष-2025 में सोने व चांदी में ऊंची छलांग लगाई, सोने की कीमत चार हजार और चांदी की ढाई हजार रुपये बढ़ी

भोपाल वर्ष-2025 में सोने व चांदी में ऊंची छलांग लगाई है। बीते 31 दिसंबर-2024 में 24 कैरेट का सोना 78 हजार 60 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो चार हजार रुपये बढ़कर 82065 रुपये पहुंच गया है। वहीं चांदी 91 हजार 500 रुपये थी, जो दो हजार रुपये बढ़कर 93 हजार 500 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। विवाहों के मुहूर्तों में तेजी से बढ़े सोने-चांदी के दामों से सराफा कारोबारियों के चेहरों पर मायूसी दिखने लगी है, क्योंकि सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार 15 से 20 प्रतिशत तक प्रभावित हो…

Read More

क्या आप जानते हैं 26 जनवरी झंडा फहराते है या ध्वजारोहण करते है ?

नई दिल्ली देशभर में इस समय गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन हर एक भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है। 26 जनवरी का दिन कई मायनों में खास है, क्योंकि यह दिन हमारे गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में इस दिन को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। इसी खास मौके का जश्न मनाने के मकसद…

Read More

कार्ला सोफिया गैसकॉन ने रचा इतिहास, पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ऑस्कर नॉमिनेशन

लॉस एंजिल्स 23 जनवरी को 97वें ऑस्कर नॉमिनेशंनस का ऐलान किया गया। इसमें कार्ला सोफिया गैसकॉन ने इतिहास रच दिया। वह ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बन गई हैं। स्पेनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया को ऑस्कर्स में बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है और इसी के बाद से उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कार्ला सोफिया को यह नॉमिनेशन फिल्म 'एमिलिया पेरेज़' में निभाए लीड रोल के लिए मिला है। यह फिल्म भी 13 नॉमिनेशंस के साथ ऑस्कर्स में आगे चल रही है। अब हर कोई…

Read More

बिहार में 3 दिन कोल्ड-डे की चेतावनी, मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक 11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली उत्तर भारत में अचानक मौसम में गर्मी बढ़ी है। मगर अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक 11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बिहार में लोगों को लगातार तीन दिनों तक भीषण ठंड का सामना करना होगा। यहां के कई इलाकों में 24 से 26 जनवरी तक कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिलेगी। आईएमडी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अगले तीन…

Read More

गणतंत्र दिवस पर करें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशियाँ

गणतंत्र दिवस भारत के लिए एक विशेष दिन है. इस दिन हम अपनी आजादी और गणतंत्र बनने का जश्न मनाते हैं और भारत माता की विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस दिन कुछ खास धार्मिक उपाय करने से जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है. अपने घर या दफ्तर में तिरंगा झंडा फहराने से देशभक्ति की भावना जागती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. अपने घर के मंदिर में दीप जलाएं और भगवान की पूजा करें. आप जिस भी…

Read More

दिल्ली चुनाव में मुख्य मुद्दा रेवड़ी है यह तो स्पष्ट है, दिल्ली में पहली बार एक ही राह पर सियासी दल

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में मुख्य मुद्दा रेवड़ी है यह तो स्पष्ट है। किसी भी दल को सत्ता तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका इसी से तय होगी कि जनता को कौन यह विश्वास दिला सकता है कि वही सौ फीसद रेवड़ी लाभार्थी को दे सकता है। यही कारण है कि हर पार्टी चरणों में रेवड़ियों की घोषणा कर रही है ताकि इसकी याद ताजा रहे। हालांकि, इस बीच एक सवाल यह भी है कि क्या मुख्यमंत्री चेहरे की महत्ता धीरे-धीरे चुनाव में कम होती जा रही है। चुनाव दर…

Read More

Jio Coin का उपयोग करने के लिए JioSphere ब्राउजर करें डाउनलोड

नई दिल्ली Jio समय के साथ नए प्रयोग करता है। हाल ही में जियो की तरफ से Jio Coin लाया गया है। इसके साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जियो की एंट्री भी हो गई है। कुछ यूजर्स को ऐप पर जियो कॉइन का ऑप्शन भी नजर आ रहा है। लेकिन इसे आप डायरेक्ट जाकर नहीं खरीद सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि इसे खरीदने के लिए क्या करना होगा और कैसे आप इसकी मदद से पैसे कमा सकते हैं। तो चलिये शुरू करते हैं- कैसे खरीदें Jio Coin…

Read More

MP बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से, स्‍टूडेंट टाटपट्टी नहीं फर्नीचर पर बैठकर देंगे परीक्षा

भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इस बार उन्हीं स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शौचालय, पानी, सीसीटीवी की व्यवस्था हो गई है। इस बार टाटपट्टी पर या नीचे बैठकर विद्यार्थी परीक्षा नहीं देंगे। सभी जिलों के कलेक्टरों को फर्नीचर परिवहन एवं अन्य व्यवस्था के लिए एक-एक लाख रुपये फंड जारी किया गया है। इससे वे बेंच व डेस्क की व्यवस्था कर सकेंगे। किसी भी केंद्र पर फर्नीचर की कमी होने की स्थिति…

Read More

आनंद उत्सव की गतिविधियों के उत्कृष्ट फोटो और वीडियो के चयन पर मिलेंगे पुरस्कार

भोपाल प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत सांस्कृतिक और परम्परागत खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो के चयन के लिये एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। आनंद उत्सव कार्यक्रम से जुड़े आनंदक, नागरिक और आयोजक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति राज्य आनंद संस्थान की वेबसाईट पर 5 फरवरी 2025 तक आयोजन के फोटो और वीडियो अपलोड…

Read More

दूसरे टी20 के लिए इंग्‍लैंड ने किया प्‍लेइंग 11 का एलान, दूसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। दूसरे टी20 के लिए इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में केवल एक बदलाव किया गया है। गस एटकिंसन को बेंच पर बैठाया गया है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स ने उनकी जगह ली है। दूसरे टी20 के लिए इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्‍तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब…

Read More

मध्यप्रदेश की बेटी सुडेहरिया ने माउंट एकॉनकागुआ फतह कर देश और प्रदेश का बढ़ाया मान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुभावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम…

Read More

5 फरवरी को भोपाल में भारतीय किसान संघ का एकदिवसीय धरना, वल्लभ भवन का घेराव करेंगे

 भोपाल भारतीय किसान संघ ने आगामी 5 फरवरी को भोपाल में एकदिवसीय धरने का ऐलान किया है। इस धरने के बाद संगठन वल्लभ भवन का घेराव भी करेगा। इस आंदोलन का नाम “किसान अधिकार रैली एवं वल्लभ भवन घेराव” रखा गया है। किसानों की समस्याओं और प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए संघ ये आंदोलन करने जा रहा है। भारतीय किसान संघ एक गैर-राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है जिसकी स्थापना 4 मार्च 1979 को की गई थी। संघ अपनी स्थापना के बाद से ही किसानों के हितों और अधिकारों…

Read More

मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में आगामी 24 घंटों के बाद मौसम होगा सर्द

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में आगामी 24 घंटों के बाद मौसम फिर थोड़ा सर्द हो सकता है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमानों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर भी मौसम थोड़ा सर्द रह सकता है, साथ ही सुबह हल्का कोहरा या धुंध की स्थिति भी बन सकती है। पिछले दस सालों में गणतंत्र दिवस पर चार बार कोहरे की स्थिति रही है, इस बार भी मिजाजुला असर देखने को मिल सकता है। अचानक बढ़ गया तापमान बीते दिन भी…

Read More