मेष राशि- मेष राशि वालों का आज भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता मन को थोड़ा परेशान करेगी। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- आय के नवीन साधन बन सकते हैं। हालांकि आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी पारिवारिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। मिथुन राशि– मन परेशान…
Read MoreDay: January 30, 2025
विदेश मंत्रालय से चल रही बात, अब बिना वीजा भी रूस जा सकेंगे भारतीय!
मुंबई अगर आप कई लोगों के साथ समूह में रूस की यात्रा पर जा रहे हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले समय में आपके समूह को बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति मिल जाए। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन एव्जेनी कोजलोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोजलोव ने कहा, 'जब पर्यटकों का कोई समूह एक साथ रूस की यात्रा कर रहा है, तब बिना वीजा के यात्रा के लिए दस्तावेज में उन सभी की संख्या लिखनी होगी। समूह 10 से 20 लोगों…
Read Moreराज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कोहली के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की
नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय स्टार विराट कोहली के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने सोशल मीडिया पर बैठक की एक तस्वीर साझा की। शुक्ला, जो बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं, ने एक्स पर अपनी मुलाकात की एक झलक साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत के माननीय उपराष्ट्रपति धनखड़ जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। विराट कोहली की संगति पाकर बहुत खुशी हुई। उम्मीद है कि यह मुलाकात अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी…
Read Moreदिल्ली चुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी ताहिर हुसैन भी चुनाव प्रचार के रण में उतर चुके, जानें क्या हैं चुनौतियां
नई दिल्ली दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी और मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी ताहिर हुसैन भी चुनाव प्रचार के रण में उतर चुके हैं। बुधवार को कस्टडी पैरोल मिलने के बाद ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ताहिर हुसैन की एंट्री से मुस्तफाबाद में मुस्लिम वोटरों का रुख किस और जाएगा और उनके सामने क्या चुनौतियां हैं। दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन पांच साल बाद जेल से कस्टडी पैरोल पर बाहर आए हैं। कस्टडी पैरोल के…
Read Moreपंजाब के नंबर वाली गाड़ी पकड़ने और उसमें आप पार्टी से संबंधित सामग्रियों के मिलने को लेकर प्रवेश वर्मा ने साधा निशाना
नई दिल्ली दिल्ली में पंजाब के नंबर वाली गाड़ी पकड़ने और उसमें आम आदमी पार्टी से संबंधित सामग्रियों के मिलने को लेकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आप नेता अब खुद को बचाने के झूठ बोल रहे हैं। पकड़ी गई गाड़ी आर्मी के रिटायर्ड अफसर के नाम पर रजिस्टर होने के 'आप' के दावों को भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने झूठा बताया। उन्होंने मीडिया से कहा, कि पंजाब भवन के सामने पंजाब के नंबर प्लेट वाली…
Read Moreअभिनेता अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमे पीएम मोदी के बयान स्वास्थ्य है तो सब कुछ है की तारीफ की
मुंबई अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “स्वास्थ्य है तो सब कुछ है” की तारीफ की और व्यायाम तथा घर के बने खाने को मोटापे से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार बताया। सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “कितना सच है! मैं यह वर्षों से कह रहा हूं। मुझे अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री ने खुद इसे इतने सटीक ढंग से…
Read Moreपीएम मोदी ने कहा- कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम होगी
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना, घरेलू वैल्यू चेन को मजबूत करना और भारत के 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य को सपोर्ट करना है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (एनसीएमएम) पर लिखे गए एक आर्टिकल पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने विस्तार से बताया है कि कैसे नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन…
Read Moreअब बेटी की शादी में खर्चे की होगी टेंशन खत्म! यूपी सरकार बेटियों के विवाह में 51000 रुपए देगी
प्रतापगढ़ मत्स्य पालक के लिए योगी सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, अब मछली या जलीय जीव का पालन करने वालों को अब बेटियों की शादी करने के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा न ही कोई दिक्कत आएगी। क्योंकि अब उनको 51 हजार रुपये शगुन के रूप में मत्स्य पालक विभाग देगा। इससे पैसे के अभाव में मत्स्य पालकों की बेटियों की शादी नहीं रुकेगी। आपको बता दें कि प्रतापगढ़ जिले में 3 हजार से ज्यादा मत्सय पालक पंजीकृत है। यह मत्स्य पालक एक बीघे से लेकर…
Read Moreपन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चार की मौत, 12 घायल
पन्ना पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही दूसरी यूनिट का एक हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसमें दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पन्ना पुलिस अधीक्षक ने 4 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। प्रभारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 6 से अधिक थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इनकी पहली प्राथमिकता…
Read Moreगेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक होगा पंजीयन-खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2025-26 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये घोषित किया गया है। यह गत वर्ष से 150 रूपये अधिक है। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूँ की विक्री के लिए समय-सीमा में पंजीयन जरूर करायें। अभी तक किसानों द्वारा गेहूँ के समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिये ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। अभी…
Read Moreमां ने अपनी नाबालिग बेटी का कई साल तक अपने दोस्त से रेप कराया, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र में रिश्तों में से एक है। लेकिन मुंबई की एक मां पर इस रिश्ते को तार-तार करने के बहुत ही घिनौने आरोप लगे हैं। निर्मल नगर इलाके में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी का कई साल तक अपने दोस्त से रेप कराया। निर्मल नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर अपनी 15 वर्षीय बेटी के यौन शोषण में सहयोग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला के दोस्त ने 2022 से 2025 के बीच…
Read Moreभारत का खोया हुआ भाई लगता है जापान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जापान और भारत की कई अनुकूलताएं समान हैं। यहाँ की सूर्यनारायण संस्कृति हो या गौतम बुद्ध के बताये मार्ग, दोनों ही देशों में समान रूप से दिखाई देते हैं। इन दोनों देशों की आत्मीयता देखकर यह भी कहा जा सकता है कि जैसे भारत और जापान दो बिछड़े भाई हों। जापान जीवन के प्रति आस्था का प्रतीक भी है। यहाँ के नागरिकों से काम की गुणवत्ता, कर्त्तव्यनिष्ठा और कर्मशीलता के साथ ही जीवन को आनंद के साथ जीने की सीख मिलती…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान से प्रयागराज की घटना के संदर्भ में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा रीवा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सीमा से…
Read Moreबतौर कलाकार कुछ नया करने के साथ दर्शकों को बेहतर दे पाऊं यही कोशिश होती है : शाहिद कपूर
मुंबई शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म देवा के लिए काफी चर्चाओं में है। इस शुक्रवार देवा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। रिलीज के पहले अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री पूजा हेगड़े जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े देश की राजधानी दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के लिए आए और मीडिया से चर्चा करते हुए फिल्म के बारे में विस्तार से बात की। इस मौके पर शाहिद कपूर ने प्रदेश टाइम्स के संपादक जगदीश ज्ञानचंदानी से विशेष…
Read Moreमाननीय सांसदगणों द्वारा नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ
भोपाल भोपाल मंडल के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज 30 जनवरी 2025 (गुरुवार) को माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माननीय सांसदगणों ने नर्मदापुरम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित ठहराव की शुरुआत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस…
Read More