नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे पर दुख जताया है। रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर एक हेलीकॉप्टर और विमान हवा में टकरा गए थे, जिसमें 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पीएम मोदी ने इसी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने कहा, “वाशिंगटन डीसी में दुखद विमान हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख के क्षण में हम…
Read MoreDay: January 31, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में ऐतिहासिक टेम्पल्स और कैसल का किया भ्रमण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन क्योटो में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को समझने और मध्यप्रदेश के साथ संभावित सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो और टोजी टेम्पल का भ्रमण कर दर्शन किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है। उन्होंने इस दौरान जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रबंधन से जुड़े पहलुओं को भी जाना।…
Read Moreबजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की, कहा- संसद सत्र में पहली बार कोई ‘विदेशी चिंगारी’ नहीं होगी
नई दिल्ली संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो चुका है। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि आपने नोटिस किया होगा कि 2014 के बाद यह पहला संसद सत्र है, जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं है। उन्होंने कहाकि पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्र से पहले समस्या पैदा करने के लिये विदेश से कोई कोशिश नहीं हुई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देवी लक्ष्मी…
Read Moreराज्य मंत्री कृष्णा गौर और नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ
भोपाल कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन 30 जनवरी को सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हथाईखेड़ा में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण विभाग कृष्णा गौर एवं माननीय राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग नरेन्द्र शिवाजी पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि से मृतकों के परिजनों चार-चार लाख स्वीकृत भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुर्घटना को अत्यधिक पीड़ादायी बताते हुए कहा कि सरकार शोकाकुल घड़ी में परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ…
Read Moreनई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता पर उठाये सवाल
नई दिल्ली नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने आज अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता पर ही सवाल उठा दिए। दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए निकले संदीप दीक्षित ने यमुना में जहर वाले मुद्दे पर केजरीवाल को खूब घेरा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे तो समझ में नहीं आता कि केजरीवाल ने आईआईटी में पढ़ाई क्या की है। इंजीनियर होने के बाद भी वो ऐसी बेतुकी बातें करते हैं। शीला दीक्षित के सुपुत्र ने कहा कि कहीं अरविंद केजरीवाल इधर-उधर नकल…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं की दिशा सी एम एच ओ कार्यालय भोपाल का एक और अभिनव कदम
भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा नगर निगम भोपाल के सभी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशंस एवं आदमपुर स्थित प्रोसेसिंग साइट में कार्यरत कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य आयोजित किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिक भी इन शिविरों का लाभ ले सकते हैं। प्रत्येक गार्बेज स्टेशंस पर लगातार दो दिनों तक शिविर लगेंगे। भोपाल में नगर निगम के 15 गार्बेज स्टेशन हैं। पहली बार इन सभी जगहों पर स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भोपाल ने इसके पूर्व श्रमिक पीठों, रैन बसेरों, तंग बस्तियों, वृद्धाश्रमों में शिविर…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी ने एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाने का फैसला किया, पार्टी जागरूकता अभियान चलाएगी
भोपाल एक देश एक चुनाव (वन नेशन-वन इलेक्शन) को भाजपा देशभर में जन आंदोलन बनाएगी। इसको लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा जागरूकता अभियान भी चलाएगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक देश एक चुनाव की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को एक देश-एक चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय टोली की बैठक आयोजित की गई। रिटायर्ड जज रोहित आर्य और पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे इस अवसर पर टोली…
Read Moreभारत ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर किया फाइनल में प्रवेश
नई दिल्ली भारत ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को नौ विकेट से करारी हार देकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारतीय टीम खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पारुनिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन ही बनाने दिया। इसके जवाब में भारत ने जी कमालिनी (नाबाद 56) और जी तृषा (35) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 30 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। 114 रनों के…
Read Moreममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, सिर न मुंडाने पर ऐक्शन
प्रयागराज बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है। अजय दास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा। साथ ही जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान होगा। बता…
Read MoreBudget 2025: राष्ट्रपति का अभिभाषण कितना है खास, 10 पॉइंट्स में जानिए
नई दिल्ली संसद में बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार, 31 जनवरी को हो चुकी है. बजट सत्र की शुरुआत (Budget Session 2025) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में दोनों सदनों को संबोधित किया. आइए जानते हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में क्या कहा? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोाधित करते हुए संविधान निर्माताओं को नमन किया और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी आमास्या के दिन हुए हादसे पर दुख जताया.…
Read Moreसेक्स सीन की शूटिंग के दौरान बालकनी से गिरी पोर्नस्टार, मौके पर ही मौत
न्यूयॉर्क ब्राजील की एक पोर्नस्टार की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। यह घटना 23 जनवरी को घटी जब वह बालकनी में एक सेक्स सीन की शूटिंग कर रही थी। पोर्नस्टार की पहचान अन्ना बीट्रिज़ परेरा अल्वेस के रूप में हुई है। उन्हें 'अन्ना पोली' के नाम से जाना जाता था। वह एक ऑनलाइन अडल्ट कंटेंट साइट के लिए रियो डी जेनेरो में एक थ्रीसम सेक्स सीन की शूटिंग कर रही थी। द यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनका शव होटल के परिसर के आंगन में पाया…
Read Moreएनओसी से भरा प्रदेश के 10 नगर निगमों का खजाना, जनप्रतिनिधियों ने खुद आकर जमा किए पैसे
रायपुर प्रदेश के 10 नगर निगमों में चुनाव लड़ रहे महापौर-पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनावी नियमों के तहत बाकी टैक्स चुकाना पड़ा। इसके चलते छह दिनों में ही प्रत्याशियों द्वारा ही जमा किए गए टैक्स से नगर निगमों को करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सबसे अधिक राशि रायपुर नगर निगम को मिली है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के का नियम है। चुनाव के चलते नगर निगम का राजस्व अमला कई जनप्रतिनिधियों के यहां जाकर राजस्व वसूली नहीं कर…
Read Moreचैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका
नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार हरफनमौला मिचेल मार्श पीठ की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद इसकी पुष्टि की है। मार्श का आगामी आईपीएल सीजन में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। बता दें, आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होगा और मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे। पहले खबर थी कि मिचेल मार्श…
Read Moreबांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के लिए 10 खिलाड़ी और चार फ्रेंचाइजी जांच के घेरे में
नई दिल्ली बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के लिए 10 खिलाड़ी और चार फ्रेंचाइजी जांच के घेरे में हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) अज्ञात सुझावों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर संदिग्ध फिक्सिंग के लिए आठ मैचों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, एसीयू के रडार पर आने वाले 10 खिलाड़ियों में से छह राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं, दो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और दो विदेशी खिलाड़ी हैं। जिन फ्रेंचाइजी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे हैं…
Read More
