भोपाल भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में मक्सी-ब्यावरा राजगढ़ रेल खंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शाजापुर और ब्यावरा राजगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों का दौरा किया। इन दोनों स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाना, संरक्षा सुनिश्चित करना और अमृत स्टेशन योजना के तहत प्रगति की समीक्षा करना था। अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण: मंडल रेल प्रबंधक…
Read MoreDay: February 1, 2025
भारतीय अर्थ व्यवस्था को गति देने वाला है नया बजट : खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए वर्ष 2025-26 के आम बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इस बार बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। गरीब, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाओं के जरिए सरकार ने यह संकेत दिया है कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में यह बजट एक…
Read Moreरूस ने यूक्रेन के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर ओडेसा के मुख्य केंद्र पर मिसाइल हमला किया, सात लोग घायल
कीव रूस ने यूक्रेन के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर ओडेसा के मुख्य केंद्र पर मिसाइल हमला किया, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल को गंभीर क्षति पहुंची है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की ने बताया कि इस हमले के दौरान नॉर्वे के राजनयिक भी उसी इलाके में मौजूद थे। हालांकि नॉर्वे के दूत सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की आवश्यकता को दर्शाता है। गौरतलब है कि इस…
Read Moreउप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा- केंद्रीय बजट समावेशी और प्रगतिशील
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को समावेशी और प्रगतिशील केंद्रीय बजट (वर्ष 2025-26) प्रस्तुत करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना और कर सुधारों में व्यापक कदम उठाए गए हैं, जो सभी वर्गों को लाभान्वित करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रति…
Read Moreभानुप्रतापपुर में देखा गया दुर्लभ गिद्ध, वन विभाग के साथ पुलिस भी निगरानी में जुटी
भानुप्रतापपुर भानुप्रतापपुर में दुर्लभ गिद्ध देखा गया, जिसके पीठ पर ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ है. गिद्ध की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ पुलिस भी उसकी निगरानी में जुट गई है. दुर्लभ गिद्ध को शुक्रवार शाम भानुप्रतापपुर के आत्मानंद स्कूल की छत पर बैठे देखा गया. गिद्ध पर कुछ कौवे हमला करते हुए नजर आए. इस बात की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को मिली, जिसके बाद दोनों विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की, वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचित…
Read Moreवॉटरशेड परियोजनाओं का प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि राज्य में वाटरशेड परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने इस योजना के तहत मध्यप्रदेश को 8 नई परियोजनाओं की स्वीकृति देने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने श्री पटेल को पत्र लिखकर डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 के क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश की तारीफ़ करते हुए राज्य में संचालित समस्त वॉटरशेड परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया…
Read Moreकबीरधाम में 79 लाख 82 हजार से ज्यादा रुपये का गांजा राख
कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए अभियान के तहत विभिन्न प्रकरण में जब्त किए गए 338.325 किलो (3 क्विंटल से अधिक) गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशन में SMS-3, भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया। न्यायालय के आदेश पर इस नष्टीकरण प्रक्रिया में सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 60 नग नशीले इंजेक्शन भी नष्ट किए गए। इन सब की अनुमानित कीमत 79 लाख 82 हजार 258रुपए है।…
Read Moreसर्वोत्तम आचरण बने जिला सहकारी बैंक की पहचान : मंत्री सारंग
भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सर्वोत्तम आचरण जिला सहकारी बैंक की पहचान बने। उसके अच्छे कार्यों की मार्केटिंग की जाये। हर बैंक के कर्मचारियों की आचरण और व्यवहार की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि नवाचार और अच्छा काम करने के लिये बैंक के हर स्तर पर प्रतिस्पर्धा हो तथा साल के अंत में उत्कृष्ट कर्मी को सम्मानित भी किया जाये। मंत्री श्री सारंग शनिवार को समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक को संबोधित…
Read Moreरीवा को मिली व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की सौगात
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गोविंदगढ़, रीवा में प्रस्तावित व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर को मिली मंजूरी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के विजन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना न केवल बाघों की संख्या को बढ़ाने में सहायक होगी बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगी। यह पहल बाघ संरक्षण और…
Read Moreगोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया
खजुराहो आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में 03 फरवरी, 2025 से गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 23वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी, 2025 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी। 32 वर्षीय गोण्ड जनजाति की…
Read Moreअयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में मिला
अयोध्या अयोध्या में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव सूखे नाले में मिला। शव नग्न अवस्था में था। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा है। युवती का शव लावारिस अवस्था में मिला था, जिसकी कुछ देरबाद पहचान हो सकी। मृतका की आयु करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। युवती गुरुवार की रात घर से बाहर निकली थी, तभी से वह लापता थी। बहन ने…
Read Moreविकसित भारत की संकल्पना को साकार करता बजट: राधा तिवारी
उमरिया भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने बजट प्रस्तुत किया है जिस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट बहुत ही संतुलित, समावेशी और विकास को तरक्की देने वाला है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। इस बजट में गरीब और किसान का कल्याण है, वंचितों का सम्मान है और नारी शक्ति व मध्यम वर्ग का उत्थान समाहित है। ये आम व्यक्ति को समर्पित बजट है। ऐसे सर्वस्पर्शी और हर क्षेत्र के विकास को गति…
Read Moreभारत नए बजट से बनेगा क्लीन एनर्जी का सिरमौर : मंत्री राकेश शुक्ला
भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ल ने बताया कि बजट 2025-26 प्रावधानों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। मंत्री श्री शुक्ल ने बजट में स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा और सोलर मॉड्यूल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि “मैन्युफैक्चरिंग मिशन” के अंतर्गत सोलर पीवी सेल, ईवी बैटरीज, मोटर्स एंड कंट्रोलर्स, इलेक्ट्रोलाइजर, विंड…
Read Moreदिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ, आगंतुकों को पसंद आ रही मध्य प्रदेश की पुस्तकें
दिल्ली/ भोपाल दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार को विश्व पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया । 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग और स्वराज संस्थान द्वारा पुस्तकों और प्रकाशनों को भी विक्रय हेतु उपलब्ध किया जा रहा है। इस मौके पर पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक मेले में मध्य प्रदेश की सहभागिता…
Read Moreविकसित भारत का रोड़मैप है केंद्रीय बजट : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 का बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने का रोड़मैप है। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि 12 लाख रूपये तक की सालाना आय पर आयकर न लगाकर एक बड़े वर्ग को राहत दी है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार का क्रांतिकारी कदम है। आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि यह बजट…
Read More
