मध्य प्रदेश टूरिज्म को मुंबई में मिला दोहरा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ राज्य की दो केटेगरी में मिला अवार्ड

भोपाल/ मुंबई मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित 8वें “ट्रैवल एंड हॉस्पिटेलिटी अवार्ड्स 2025” में मध्य प्रदेश को ‘मेलों और उत्सवों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘प्रचार-प्रसार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री. शिव शेखर शुक्ला ने कहा की “मध्य प्रदेश…

Read More

रेल मंत्रालय ने ‘स्वरेल ऐप’ परीक्षण के लिए जारी किया, एक मंच पर मिलेंगी कई सेवाएं

नई दिल्ली रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को परीक्षण के लिए गूगल प्ले स्टोर पर स्वरेल नामक एक एप्लीकेशन जारी किया है, जिसमें एक साथ कई सेवाओं की पेशकश की गई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “केवल 1,000 उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हम प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेंगे। इसके बाद, इसे 10,000 लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह ऐप आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म और पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ आदि सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। रेलवे बोर्ड…

Read More

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव होरा डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल, बोले- बेहतरीन मंच साबित होगा हाई-टेक टेनिस स्टेडियम

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव व डेविस कप में भारतीय टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों और आगामी मुकाबलों पर चर्चा की. गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि डेविस कप भारतीय टेनिस के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और इसमें भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ. हमारे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल…

Read More

सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग भारतीय संस्कृति की ओर हो रहे आकर्षित

महाकुंभ नगर सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति और जीवनशैली से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों के सनातन धर्म की दीक्षा लेना है। शक्तिधाम आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर 62 विदेशी नागरिकों ने दीक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद से यह संख्या लगातार बढ़ रही है और अभी यह क्रम जारी है। सनातन धर्म की ओर झुकाव केवल आध्यात्मिक साधकों तक सीमित नहीं है बल्कि विज्ञान, कला और संगीत से…

Read More

भारतीय तटरक्षक बल के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण है वंदनीय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामुदायिक तटों और महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को सुरक्षा प्रदान कर भारतीय तट रक्षक देश की समृद्धि में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। "वयम् रक्षाम:" के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर देश की तटीय सीमाओं की रक्षा के लिए समर्पित भारतीय तटरक्षक बल (इंडिया कोस्ट गार्ड) के जवानों का साहस, त्याग और समर्पण वंदनीय है।  

Read More

गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए कल्याणकारी बजट – कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण एवं विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्रीय बजट 2025-26 में कई प्रावधान किए गए हैं। किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी सौगातें देकर सराहनीय कार्य किया गया है। केन्द्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख रूपये से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। अब किसानों को 5 लाख तक का ऋण क्रेडिट कार्ड से मिल सकेगा। यह बात किसान कल्याण एवं कृषि…

Read More

‘मेक इन इंडिया’ ‘फेक इन इंडिया’ बन गया, नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन: कांग्रेस

नई दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘फेक इन इंडिया’ बन गया है और उसका नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि वह किसानों की मांगों और कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह चुप रहीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेक इन इंडिया जो फेक इन इंडिया बन गया था, अब उसका नया नाम राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन है।’’ रमेश…

Read More

केन्द्रीय बजट 2025-26 मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कल्याणकारी, सर्व-स्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्ट-अप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री…

Read More

गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। इससे धमाका होने लगा। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी जा रही है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। धमाका थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई। इसके बाद विस्फोट होने लगा। आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुन इलाके के लोग सहम गए और घरों से…

Read More

खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से बढ़ाया प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 81 कि.ग्रा. पुरूष वर्ग में वेटलिफ्टिंग में वल्लूरी अजय बाबू, एक्वेटिक खेल के हाई बोर्ड प्लेटफार्म डाइविंग इवेंट में पलक शर्मा और डुएथलॉन महिला कैटेगरी में आध्या सिंह को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्वेटिक खेल के 3…

Read More

एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में शामिल एक गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर

भोपाल एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में शामिल एक गाड़ी में टक्कर मारने के बाद भागे ट्रक चालक ने फिल्मी स्टाइल में सौ किलोमीटर तक जमकर उत्पात मचाया। रोकने की कोशिश के दौरान उसने रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों के सामने सड़क पर रखे स्टापर रौंद दिए, पुलिस के वाहनों को टक्कर मारी। टोल नाके पर भी स्टापर और बैरियर तोड़ दिया। पुलिस लगाातार उसका पीछा करती रही। अंतत: पचौर क्षेत्र में किसी तरह ट्रक को रोककर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया।…

Read More

महाराष्ट्र में जीबीएस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए ताजा आंकड़े

मुंबई महाराष्ट्र में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों के बीच में डर और चिंता का माहौल है। अब इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से संबंधित एक आंकड़ा जारी किया है। विभाग के अनुसार, अब तक 140 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 98 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हुई है। इस दौरान 4 संदिग्ध मौतें भी हुई हैं। पुणे नगर निगम (एमसी) से 26, पुणे नगर निगम क्षेत्र के नए जोड़े गए गांवों से 78, पिंपरी चिंचवड़ एमसी…

Read More

उप मुख्यमंत्री शर्मा और साव ने आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया

डोंगरगढ़ आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में छह दिवसीय महा महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आचार्य विद्यासागर महाराज को नमन किया. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह दिवसीय महा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पहुंचे हैं. यह तीर्थ क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि यहां शिक्षा, शिल्पकला और गौसेवा के…

Read More

10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे : सान्या मल्होत्रा

मुंबई,  मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म मिसेज का ट्रेलर रिलीज किया। इसी के साथ सान्या ने बॉलीवुड में उनके 10 वर्षों के असाधारण सफर का जश्न भी था। अपनी भावनाएं साझा करते हुए सान्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “10 साल पहले, मैं अपने नए रूममेट्स और पड़ोसियों के साथ पहली बार काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में गई थी। तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं यहां अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करूंगी। ये 10 साल प्यार, संघर्ष…

Read More

लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पाया गया काबू, इस आग ने हजारों घरों को किया नष्ट, 30 जिंदगियां भी थमीं

नई दिल्ली दक्षिण कैलिफोर्निया के शहर में लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य की अग्निशमन एजेंसी कैल फायर ने शुक्रवार को दी। कैल फायर ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर आंकड़े अपडेट करते हुए बताया कि दोनों आग पर 100 प्रतिशत नियंत्रण पा लिया गया है, जिसका अर्थ है कि उनकी परिधि पूरी तरह नियंत्रण में है। इतिहास की सबसे विनाशकारी आग पर काबू दरअसल, लॉस एंजेलिस में दो जंगलों में लगी भीषण आग पर शुक्रवार को…

Read More