एमसीडी स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक 27 जुलाई को, चेयरमैन का होगा चुनाव

नई दिल्ली
 एमसीडी की स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर्स का चुनाव होने के बाद 27 जुलाई को स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक बुलाई गई है। डीएमसी एक्ट के अनुसार, मेंबर्स का चुनाव होने के बाद स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक में ही स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव होना चाहिए।

निगम सचिव कार्यालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
निगम सचिव कार्यालय ने स्टैंडिंग कमिटी के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। चेयरमैन बनने के लिए कई सीनियर निगम पार्षद सीनियर नेताओं के सामने दावेदारी पेश करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा सितंबर का वेतन, आदेश जारी

मार्च में स्टैंडिंग कमिटी के नौ मेंबर्स हुए रिटायर
31 मार्च 2026 को स्टैंडिंग कमिटी के 18 मेंबर्स में से नौ मेंबर्स रिटायर हो गए थे। इनमें से छह मेंबर्स जोन से और तीन मेंबर्स हाउस से रिटायर हुए थे। 15 जुलाई 2026 को जोनल कमिटियों के गठन के साथ-साथ स्टैंडिंग कमिटी की खाली हुई नौ सीटों को भर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  भाजपा ने आप पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के 30 हजार फॉर्म कबाड़ी के पास से मिले

स्टैंडिंग कमिटी में बीजेपी के पास कितने मेंबर
इस समय स्टैंडिंग कमिटी में जोन और हाउस के सदस्यों को मिलाकर बीजेपी के 12 और आम आदमी पार्टी के छह मेंबर्स हैं। इस बार बीजेपी का एक मेंबर बढ़ गया है। स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर्स पूरे होते ही डीएमसी एक्ट के तहत पहली बैठक में ही मेंबर्स किसी एक सदस्य को चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के रूप में चुनते हैं।

ये भी पढ़ें :  सहकारिता के कार्यालयों को किया जाये रिडिजाइन : मंत्री सारंग

बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत
आपको बता दें कि एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से 10 में अध्यक्ष पद पर और निगम की स्थायी समिति की छह सीट में से पांच सीट जीतकर धमाकेदार जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने शेष दो वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद और स्थायी समिति की एक सीट पर जीत दर्ज की है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment