AC हमेशा सफेद रंग के क्यों होते हैं? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

गर्मी हो या मॉनसून एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत से घरों में होने लगा है. इसकी मदद से लोगों को गर्मी और उमस दोनों से राहत मिलती है. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन मार्केट अधिकतर AC को सफेद कलर या क्रीम कलर में ही लॉन्च किया जाता है और सेल किया जाता है. हालांकि हायर समेत कुछ ब्रांड ने इनडोर का कलर बदलने की कोशिश की, लेकिन आउटडोर यूनिट सफेद रंग में ही आते हैं.

अधिकतर AC के अंदर सफेद रंग होता है, जिसके पीछे बहुत सी वजह हैं. इसमें बेहतर कूलिंग, गर्मी से बचाना और काफी कुछ है. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें :  गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में किसे दिया MVP का तमगा? जड्डू की जुझारू पारी वास्तव में शानदार थी

सफेद रंग की वजह से गर्मी कम सोखता है
AC के अंदर दिए गए मॉडल को लेकर कहा जाता है कि सफेद रंग होने की वजह वह गर्मी को कम सोखता है. सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करने की काबिलियत रखता है.

प्लास्टिक को देता है प्रीमियम फील
इनडोर AC की बॉडी ABS या अन्य प्लास्टिक का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. ऐसे में सफेद रंग इसको क्लीन और प्रीमियम बनाता है. साथ ही सफेद रंग किसी भी कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खा जाता है.

ये भी पढ़ें :  कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को साउथ अभिनेता दर्शन को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी

घर के इंटीरियर के साथ बेजोड़
आमतौर पर सफेद रंग न्यूट्रल होता है और यह घर के इंटीरियर के साथ भी अच्छे से मेल खाते हैं. दीवार पर चाहें हल्का रंग हो या फिर गहरा रंग हो, AC का सफेद रंग सभी के साथ मेल खा जाता है.

प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी आती है
AC मैन्युफैक्चरर कंपनियां अगर एक ही कलर का इस्तेमाल करके प्रोडक्शन करेंगी तो इसकी वजह से उनकी लागत कम आएगी. ऐसे में कंपनियों को भी फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें :  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ की पहली झलक आउट, पहले एपिसोड में देसी गर्ल संग हंसी का फुल डोज

स्क्रैच और मिट्टी कम नजर आती है
AC के सफेद रंग की वजह से उसपर स्क्रैच या फिर धूल मिट्टी जल्दी नजर नहीं आती है. इसकी वजह से उनका घर क्लीन नजर आता है. ऐसे में लोगों को भी सफेद AC ज्यादा पसंद आता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment