कर्नाटक भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कर्नाटक हाई कोर्ट में किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ चल रही कर्ज वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी है। विजय माल्या ने दावा किया है कि किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 6200 करोड़ का कर्ज था। बैंक के अधिकारियों ने प्रारंभिक कर्ज की राशि की तुलना में कहीं अधिक वसूल लिया है। आपको बता दें कि यह याचिका 3 फरवरी 2025 को दायर की गई थी। इस मामले पर न्यायमूर्ति आर देवदास द्वारा बुधवार को संक्षिप्त सुनवाई की गई। विजय माल्या के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील…
Read MoreDay: February 5, 2025
बारां और दौसा जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे , कुल 5 लोगों मौत
राजस्थान राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल 5 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बारां में सगाई के दिन ही एक युवक और उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, वहीं दौसा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। बारां जिले के मांगरोल में एक कार हादसे में 23 वर्षीय पराग, देवकरण (65) और बद्रीलाल (50) की जान चली गई। पराग ने कुछ ही घंटे…
Read Moreआबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी 20 लाख की शराब
कवर्धा आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख रुपए से अधिक की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब ट्रक में भरकर आ रही थी. जिसे नगरीय निकाय चुनाव में खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. आबकारी…
Read Moreमिल्कीपुर में मतदान के बीच सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या के इनायत नगर स्थित अपने घर में पूजा के लिए बैठे दिख रहे
मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने में हाथ में हनुमान चालीसा लिए पाठ करते नज़र आ रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा है। इसमें सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या के इनायत नगर स्थित अपने घर में पूजा के लिए बैठे दिख रहे हैं।…
Read Moreजयपुर जिले में बुधवार को होगा किसान रजिस्ट्री शिविरों का आगाज, हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान
जयपुर में 31 मार्च तक ग्राम पंचायतों में होगा किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का किया गया गठन फार्मर आईडी के अलावा किसानों को विभागीय योजनाओं से भी किया जाएगा लाभांवित जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बुधवार, 5 फरवरी से जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का गठन किया गया…
Read Moreअमृतसर में फ्लाइट हुई लैंड, US से डिपोर्ट 104 अवैध प्रवासी भारतीय लाए गए, 13 बच्चे भी शामिल
अमृतसर डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 प्रवासी भारतीयों को लेकर यूएस मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारत पहुंच गया है. इस विमान ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया. विमान के जरिए 79 पुरुष और 25 महिलाएं भारत पहुंचे. जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. ख़बरों के मुताबिक पंजाब पुलिस और अमृतसर जिला प्रशासन की टीमें हवाई अड्डे पर मौजूद थे. इसके अलावा एयरपोर्ट के अंदर अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी भी थे. जानकारी के मुताबिक, डिपोर्ट किए गए लोगों को वतन वापसी पर गिरफ्तार…
Read Moreड्रोन तकनीक से फसलों के उत्पादन में होगी वृद्धि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 की स्वीकृति प्रदान की गई है। ड्रोन तकनीक से खेतों की सटीक स्थिति का मूल्यांकन हो सकेगा, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी। फसलों में बीमारी, कीट और पर्यावरणीय प्रभावों की शीघ्र पहचान की जा सकेगी। इससे जल का कुशल उपयोग, जल संरक्षण में वृद्धि और सिंचाई लागत में कमी आएगी। ड्रोन से कृषि उत्पादकता और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। किसानों को ड्रोन प्रौद्योगिकी से नई कृषि…
Read Moreभोपाल: AIIMS ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सभी कर्मचारी पूर्व सैनिक
भोपाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल ने 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से निकाल दिया है। ये सभी सुरक्षा कर्मियों के तौर पर काम कर रहे थे। एम्स प्रबंधन का कहना है कि इनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसलिए नई एजेंसी को काम दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों पर बेरोजगारी का संकट आ गया है। नाराज पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बहाली की मांग की है। भोपाल के एम्स में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सुरक्षा का काम देख रहे थे। इनकी संख्या…
Read Moreदिल्ली में मतदान जारी, मनु सिंघवी ने बड़ा दावा करते हुए कहा – इस बार कांग्रेस नतीजों में चौंका सकती है
नई दिल्ली दिल्ली में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लंबे समय बाद दिल्ली में वोटिंग की। सिघंवी ने बताया कि मैं लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाल रहा हूं, पहले मेरा वोट जोधपुर में था जिसे मैंने इस बार दिल्ली ट्रांसफर कराया है। बातचीत के दौरान अभिषेक सिंघवी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस नतीजों में चौंका सकती है, हालांकि पार्टी…
Read Moreकोरबा में रिश्तें हुए तार-तार, बड़े पापा ने 3 साल की बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को 25 साल की सजा
कोरबा रिश्ते में बड़े पापा ने 13 साल की बालिका को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने बड़े पिता को 25 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में 8 जनवरी 2022 की है। यहां रहने वाले एक वाहन चालक के घर में रह कर उसके छोटे भाई की 13 साल की बेटी पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां वाराणसी में रहती है। बालिका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 5…
Read Moreकेरल हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सत्र न्यायालय के आदेश को खारिज किया, सेशन कोर्ट ने नहीं दी विदेश यात्रा की इजाजत
केरल केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सत्र न्यायालय के आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें एक नशीले पदार्थ मामले के आरोपी को काम के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति वीजी अरुण ने सत्र न्यायाधीश की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों का उदाहरण देकर आरोपी को विदेश जाने से रोकने का गलत तुलना की है। उन्होंने कहा, "विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे व्यक्तियों के उदाहरण देना अनुचित था।" आरोपी सूर्यानारायणन…
Read Moreजयपुर के चौमूं में अनियंत्रित होकर खाई में गिर स्कूल बस, 1 छात्रा की मौत
जयपुर चौमूं से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस चौमूं के एक निजी स्कूल की थी, जिसमें करीब 30 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय…
Read Moreभारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल, इंग्लैंड को लग सकता है करारा झटका
नागपुर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ शुरुआती दो मैच से बाहर हो सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह इन मैचों में नहीं खेलेंगे, हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट होने की उम्मीद है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान तीसरे मैच में स्मिथ को पिंडली में समस्या…
Read Moreकानन में बर्ड फ्लू का खतरा: सीजेडए के निर्देश के बाद रोकी सप्लाई, बाघ, तेंदुआ और शेर को नहीं मिलेगा चिकन
बिलासपुर कानन पेंडारी जू में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए जू प्रबंधन ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे पहले बाघ, तेंदुआ और शेर को आहार में दिए जाने वाले चिकन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा पक्षियों की देखभाल भी खास जतन से की जा रही है। सेनेटाइजेशन के साथ केज की नियमित सफाई की जा रही है। बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। जू में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और जानवर रहते हैं,…
Read Moreअमेरिका गाजा पट्टी को कब्जे में लेगा, इजरायली PM से मुलाकात के बाद बोले राष्ट्रपति ट्रंप
वाशिंगटन इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. इसी साल 20 जनवरी को कार्यालय में लौटने के बाद ट्रंप की यह किसी विदेशी नेता के साथ पहली बैठक थी. बैठक के बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व ले और इसका विकास करे. उन्होंने कहा कि अमेरिका देश युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और इसका…
Read More
