भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को "अतिथि देवो भव उत्सव" के रूप में मनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "भोपाल एक साथ" टीम, जो कि शहर की प्रमुख नागरिक फोरम है, उसके सदस्य स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि भोपाल का हर नागरिक इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। शहर भर में इस समिट को लेकर सकारात्मक माहौल है, जहां निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।…
Read MoreDay: February 9, 2025
सिंधु हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप से बाहर
नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु 11-16 फरवरी तक चीन के क़िंगदाओ में खेली जाने वाली बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप (बीएएमटीसी) के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। सिंधु ने खुलासा किया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, जिसे ठीक होने में उम्मीद से ज़्यादा समय लगेगा। सिंधु ने एक्स पर लिखा, "मैं भारी मन से यह साझा कर रही हूं कि मैं बीएएमटीसी 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। 4 तारीख को गुवाहाटी में प्रशिक्षण के दौरान,…
Read Moreकिम जोंग उन ने कहा- दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की सुरक्षा साझेदारी बढ़ने से उत्तर कोरिया के सामने गंभीर खतरा
सियोल उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की सुरक्षा साझेदारी बढ़ने से उत्तर कोरिया के सामने गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। किम ने साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है। सरकारी मीडिया में रविवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई। किम पहले भी ऐसी चेतावानियां दे चुके हैं। उनके ताजा बयान से यह संकेत मिलता है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनसे मुलाकात करने और कूटनीति को पुनर्जीवित करने की…
Read Moreपारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में अपह्रत को बरामद कर दो किया गिरफ्तार
जालौर जालौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे में अपह्रत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला भी जब्त कर लिया है। सरवाना थाना पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई गेनाराम सुथार (निवासी सरवाना) अपने घर से गांव में सामान लेने निकला था। दोपहर करीब 2 बजे,…
Read Moreभारत के अभ्यास सत्र के लिए बाराबती स्टेडियम में भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए केएल राहुल
कटक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में घरेलू टीम के अभ्यास सत्र के लिए भारी भीड़ देखकर दिन का हिसाब नहीं रखा और मान लिया कि आज खेल का दिन है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को इसी मैदान पर खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम नागपुर में चार विकेट से जीत के बाद 1-0 की बढ़त के साथ ओडिशा पहुंची। भारतीय टीम शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर पहुंची और दूसरे मुकाबले की पूर्व संध्या पर…
Read Moreमौसम विभाग का अलर्ट जारी, चलने वाली हैं तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी भी होगी, रहे सावधान!
नई दिल्ली फरवरी में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक बार से अपना असर दिखाने वाला है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। हवाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी, जिससे सर्दी आपकी कंपकंपी भी छुड़ा सकती है। साथ ही, 9 फरवरी से लेकर 12 तारीख तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के…
Read Moreगरीब परिवारों के लिए वरदान है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की है, प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं और धूमधाम से कन्याओं का विवाह/निकाह होता है। रीवा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 362 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों और युवाओं की सरकार है। हर वर्ग…
Read Moreचित्तौड़गढ़ में ट्रेलर में आग लगने से जिंदा जला चालक
चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में वंडर चौराहा अंडरब्रिज के पास हुए हादसे में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद केबिन में आग लग गई और चालक अंदर ही फंस गया। पुलिस ने चालक के शव की शिनाख्तगी कर परिजनों को सूचना दी है। जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ बाईपास पर यह हादसा हुआ है। इसमें तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद…
Read Moreआदिवासी महिला से कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म
डबरा मध्य प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच डबरा में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक ने पीड़िता के झोपड़े में घुसकर कट्टे की नोंक पर उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात सिटी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के कुछ लोग कच्चे झोपड़ा बनाकर रहते थे। वहीं NH 44 हाईवे पर महेंद्र बाथम नाम का युवक होटल चलाता है। पीड़िता ने…
Read Moreमाघ पूर्णिमा के दिन न करे ये चीजें दान
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. इसके अलावा, माघ पूर्णिमा के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है. लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों को दान करना वर्जित माना जाता है. माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह दिन स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार की माघी पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान किया जाएगा.…
Read Moreदिल्ली में करारी हार के बाद पंजाब में आप पार्टी के लिए बड़ी चुनौती, लड़नी होगी अस्तित्व की लड़ाई
नई दिल्ली दिल्ली में करारी हार के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। 10 साल राजधानी में काबिज रहने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि चुनाव में जनता उन्हे इस तरह का झटका देगी। केजरीवाल खुद अपनी सीट पर हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज को भी कड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी। 2013 के बाद दिल्ली में पहली बार AAP को हार का मुंह…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनावों में आप पार्टी की हार से शिवसेना और शरद पवार को लगा तगड़ा झटका, महाराष्ट्र में भी मन जश्न
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार ने महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) को भी तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत ने न केवल राजधानी में बल्कि महाराष्ट्र में भी उत्सव का माहौल बना दिया। महाराष्ट्र में हालांकि आप का कभी बड़ा चुनावी आधार नहीं रहा, लेकिन शिवसेना (UBT) और NCP (एसपी) ने केजरीवाल में एक मजबूत और प्रतिबद्ध नेता देखा था। जो BJP के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखते थे। उद्धव ठाकरे,…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री साय ने संवेदना की व्यक्त, प्रशासन को दिए समन्वय बनाने के निर्देश
रायपुर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं…
Read Moreपुलिस की छापामार कार्रवाई, अवैध कच्ची महुआ शराब का जखीरा बरामद
बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच सीपत पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब का जखीरा बरामद किया है. ग्राम धौराकोना उडांगी में की गई कार्रवाई में 4,72,500 रुपए कीमत की 1575 लीटर शराब जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस की टीम एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदूर बनकर जंगल में पहुंची थी. मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2), 34 (1) (च), आबकारी एक्ट के…
Read Moreश्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल
सोनभद्र बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58)…
Read More
