वाशिंगटन अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर बेरिंग सागर में गिर गया था। नोम वालंटियर दमकल विभाग ने शनिवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। क्षेत्र में बर्फीली आंधी आने से पहले ही बचाव दलों ने शवों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए थे। दमकल विभाग ने दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बेरिंग विमान हादसे में मारे गए सभी 10…
Read MoreDay: February 9, 2025
आप पार्टी के सस्थांपक सदस्य रहे प्रशांत भूषण ने कहा- आप पार्टी हार को अंत की शुरुआत बताया
नई दिल्ली दिल्ली में लगातार दो बार रिकॉर्ड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पार्टी 70 में से महज 22 पर जीत हासिल कर पाई। ना सिर्फ पार्टी हारी बल्कि इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल, उनके दाएं-बाएं हाथ मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन समेत कई बड़े चेहरे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। आप के इस हाल पर जहां भाजपा-कांग्रेस की ओर से तंज कसा जा रहा है तो कभी अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे लोग भी उन पर…
Read Moreआम आदमी पार्टी की हर के बाद आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी ने वापसी की है। पार्टी की हार के बाद आप नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना का अपना रिजाइन सौंपा है। वहीं LG ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अब दिल्ली के नए सदन का गठन किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होगा, 15 फरवरी को होगी मतगणना, आज रात थमेगा चुनाव प्रचार
रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगी। आज रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। मतदान के एक दिन पूर्व सार्वजनिक रूप से प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। जनसभाएं, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं नहीं की जा सकेंगी। आचार संहिता का पालन अनिवार्य चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं।मतदान से एक दिन पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रचार, रैलियों और जनसभाओं पर रोक…
Read Moreइंदौर-हरदा राजमार्ग का काम खत्म करने के लिए नई डेडलाइन जारी, 8 लेन में बन रही सड़क का 50% काम हुआ पूरा
इंदौर इंदौर-हरदा राजमार्ग का काम खत्म करने के लिए नई डेडलाइन जारी की गई है। इसके तहत दिसंबर तक एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करना होगा। समीक्षा करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह ने यह निर्देश दिए हैं। आठ लेन में बनने वाले इस राजमार्ग का 50 फीसद काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक राजमार्ग बनने से 16 गांवों को फायदा मिलेगा। सड़क किनारों की बजाए डिवाइडर के बीच खाली जमीन पर पौधे रोपेंगे, क्योंकि किनारों के आसपास गांवों के विस्तार…
Read Moreप्रयागराज महाकुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही, वाहनों की लंबी लाइन
रीवा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 48 घंटे का समय बिताने को है बावजूद इसके सीमा चाकघाट पर वाहनों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 48 घंटे बाद भी जहां तकरीबन 28 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है, वहीं जाम में फंसे लोगों का कहना है कि उन्होंने 8 घंटे में महज अब तक केवल 20 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पाए हैं। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के…
Read Moreबीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर: 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की संभावना, महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़
बीजापुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 से…
Read Moreनई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला- 2025 में मध्यप्रदेश की पुस्तकें बनीं आकर्षण का केंद्र
भोपाल नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9 फरवरी तक चल रहे नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले- 2025 में मध्यप्रदेश की पुस्तकें खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में हॉल नंबर 2 के आर-59 में शासन के पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग का संयुक्त स्टॉल तथा पी-06 में मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी का स्टॉल लगाया गया है। पर्यटन और संस्कृति विभाग के स्टाल में भोपाल और उज्जैन के प्रतिष्ठित प्रकाशकों जैसे स्वराज संस्थान, धर्मपाल शोधपीठ, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, वीर भारत न्यास, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी,…
Read Moreशहर का एक ऐसा प्रमुख वार्ड जहाँ, वार्ड वासी मांग रहे है प्रत्याशी के लिए वोट
रायपुर जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आ रहे हैं, दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख वार्ड गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। कांग्रेस को भी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के रूप में प्रत्याशी मिल गया परन्तु बी फॉर्म में नाम में त्रुटि होने के कारण श्रीमती प्रतिभा गुप्ता को कांग्रेस का सिंबल नहीं मिल पाया। इसके बाद पूरे वार्ड में श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के समर्थन के लिए एक माहौल सा बन गया, और सभी वार्डवासी मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात करते…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को विद्यार्थियों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर वर्ष परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम सोमवार 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे से नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचार माध्यमों पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया एवं ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई,…
Read Moreमहाकुंभ: प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रीवा और कटनी में फिर से रोक-रोककर आगे भेजा जा रहा, कटनी में भी पुलिस तैनात
रीवा महाकुंभ को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश के सीमा चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कल सुबह से जहां धीमी गज से वाहनों को रवाना किया जा रहा था वही सुबह 9 बजे तक वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके कारण तकरीबन 5 किलोमीटर का लंबा जाम अब तक लग चुका है। श्रद्धालुओं तथा महाकुंभ में जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एक बार फिर जिले के चार स्थानों पर मिशन हाईवे…
Read Moreभाजपा के नेता प्रवेश वर्मा की जीत ने धार में खास उत्साह का माहौल बना, दिल्ली सीएम की रेस में आगे
धार दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा की जीत ने धार में खास उत्साह का माहौल बना दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न धार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और वर्तमान धार विधायक नीना वर्मा के प्रवेश वर्मा दामाद है। उनकी जीत ने परिवार और पार्टी को गर्व एक मौका दिया है। दिल्ली चुनाव प्रचार में रही परिवार की सहभागिता विक्रम वर्मा और नीना वर्मा दोनों…
Read Moreबीयू ने विद्यार्थियों के प्रथम से तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा कराना शुरू किया, ई-मेल पर देगा डिजिटल डिग्री और मार्कशीट
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने विद्यार्थियों के प्रथम से तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा कराना शुरू कर दिया है। इसमें विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य किया गया है। बीयू विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल आईडी पर डिग्री और अंकसूची भेजने की व्यवस्था कर रहा है। मोबाइल नंबर से विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें बीयू की गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा और उन्हें डिग्री ई-मेल पर भेजने की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। समय पर डिग्री नहीं मिलने पर कई बार नौकरी…
Read Moreइंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना
नई दिल्ली इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच को भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। वहीं मेहमान इंग्लैंड दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाना चाहेगा। IND vs ENG दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार डेढ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और जोस बटलर, आधा घंटा पहले मैदान…
Read Moreमहाकुंभ में रोडवेज बसों की मांग बढ़ी, संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ने लगी भीड़
गोरखपुर वसंत पंचमी स्नान के बाद महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ फिर बढ़ने लगी है। यह ऐसे श्रद्धालु हैं जो माघ पूर्णिमा तक हर हाल में संगम में डुबकी लगा लेना चाहते हैं। इन श्रद्धालुओं को भेजने के लिए परिवहन निगम ने दो दिन में ही गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज की 134 महाकुंभ स्पेशल बसें प्रयागराज भेज दी हैं, जिसमें गुरुवार को 56 और शुक्रवार को 78 बसें शामिल हैं। शनिवार को भी 150 बसें श्रद्धालुओं को लेकर भेजी जाएंगी। निगम ने बसों की तैयारी सुनिश्चित कर ली है।…
Read More
