रायपुर एक बुजुर्ग इंद्र मोहन सिंघल के साथ साइबर ठगों ने शेयर में निवेश करने के नाम पर साढ़े 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. ठगों ने उनसे इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज भेज कर संपर्क किया. शेयर कारोबार की ट्रेनिंग देने के नाम पर उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग सदस्य थे और ग्रुप एडमिन भी थे. ग्रुप में शेयर को लेकर जानकारी दी जाती थी. उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप के जरिए निवेश करने पर काफी फायदा होगा. बुजुर्ग ठगों के…
Read MoreDay: February 10, 2025
प्लास्टिक हटाओ ,देश बचाओ
रायपुर पात्रा इंडिया लिमिटेड ने "नो प्लास्टिक रैली" के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया और जनता को 750 स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें और जूट बैग वितरित किए गए, ताकि प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक बैग के उपयोग से बचा जा सके। यह कार्यक्रम मरीन ड्राइव पर पट्रा इंडिया कॉरपोरेशन की एमडी लक्ष्मी मुकावली,Sr प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा सीएसआर टीम के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा, ललित, एवन साहू और कंपनी के अन्य टीम सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
Read Moreअनूपपुर परिसर में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यो का एक दिवसीय सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित
अनूपपुर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को "सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी प्रशिक्षण अभियान" कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को थाना कोतवाली अनुपपुर परिसर में किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एस.डी.ओ.पी.अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, टी. आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन एवं थाना प्रभारी अजाक अनूपपुर आर. के. धारिया, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सोमवार को थाना कोतवाली अनुपपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में धाना कोतवाली…
Read Moreलाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में सीएम ने भेजी राशि
देवास लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। सीएम ने कहा कि अब बहनों को धीरे-धीरे 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में ₹1,624 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों को ₹337 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम…
Read Moreदृष्टिबाधित वेरसिंग ने 2 साल में खोद दिया 40 फीट गहरा कुआं
पाटी उनकी उपलब्धि भले ही पर्वतारोही दशरथ मांझी जितनी बड़ी न हो,लेकिन उनका जज्बा उतना ही अदम्य है। खेत में सिंचाई के लिए व पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही होने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए इतना दृढ़ निश्चयी बना दिया कि वेरसिंग डुडवे ने अकेले ही कुआं खोद डाला,यह काम आम तौर पर 4-5 लोग मिलकर करते हैं। वेरसिंग दोनो आंखों से दृष्टिबाधित है। मेडिकल सर्टिफिकेट के तहत 75 प्रतिशत आखों से दिव्यांग है। वेरसिंग ने कुएं के साथ-साथ एक कच्चा मकान भी अकेले ही बना लिया।…
Read Moreराजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, गर्म होने लगा दिन
राजस्थान राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन से राहत मिल रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। बाड़मेर सबसे गर्म, दौसा सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दौसा में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में अधिकतम…
Read Moreएयरो इंडिया भारत के पराक्रम और शक्ति का महाकुंभ: राजनाथ
बेंगलुरु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एयरो इंडिया 2025 की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए कहा कि द्विवार्षिक एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी अनिश्चितताओं से भरे विश्व में भारतीय धरती की ताकत और स्थायित्व को दर्शाती है। श्री सिंह ने यहां येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “एयरो इंडिया सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि रक्षा और एयरोस्पेस में भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। जिस तरह महाकुंभ मेला लाखों लोगों को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में बांधता है, उसी तरह यह आयोजन…
Read Moreहैदराबाद में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग
हैदराबाद तेलंगाना के शहर हैदराबाद स्थित चारमीनार के पास दिवानदेवीडी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉम्प्लेक्स में मुख्य रूप से कपड़े की दुकानें थीं। उन्होंने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं। फिलहाल, किसी…
Read Moreराजनाथ ने एयरो इंडिया से पहले फिजी और दक्षिण सूडानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की
बेंगलुरु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया प्रदर्शनी से पहले बेंगलुरु में फिजी गणराज्य के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ और दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थॉन जे बालोक के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। श्री सिंह ने फिजी के रक्षा मंत्री का भारत की पहली यात्रा पर स्वागत किया। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और मौजूदा सहयोग को और प्रगाढ़ तथा विविधतापूर्ण बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने वर्ष 2017 में हस्ताक्षरित रक्षा समझौता ज्ञापन के अनुरूप रक्षा सहयोग पर भारत-फिजी…
Read Moreनिर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रहे हाथ पकड़ा
बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले प्रत्याशी पैसे बांटकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं. ऐसे ही एक मामले में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ा. इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो प्रत्याशी ने नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंक दिया. मामला बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 कालिका नगर का है, जहां से भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा आज सुबह मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए अपने पास लिफाफे रखे हुए थे. इसकी जानकारी होने पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी…
Read More27 फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रायपुर पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी पढ़ने वाली है. वो इसलिए क्योंकि 27 फरवरी तक रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे ने कुल 19 दिनों के लिए ट्रेनों को रद्द किया है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी. भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है. इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के…
Read Moreनगरीय निकाय चुनाव में कल बड़ा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेकर मतदान दल हो रहे रवाना
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार 11 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण हैं, इस दिन प्रदेश के तमाम नगरीय निकायों के मतदाता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे. कल के मतदान के लिए आज मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया. रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को मतदान पेटियों का वितरण किया गया. प्रदेश की राजधानी में अन्य शहरों की तरह अध्यक्ष और…
Read Moreबेतिया एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों के चल रहे पुनर्विकास कार्यों का रेल मंत्री ने लिया जायजा
हाजीपुर बेतिया में समपार सं. 02 पर नवनिर्मित सड़क ऊपरी पुल (आर.ओ.बी.) का राष्ट्र को समर्पण हेतु आयोजित समारोह में अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा नारी शक्तिस्वरूप महिलाओं के माध्यम से आरओबी का राष्ट्र को समर्पित कराया गया । इस दौरान उपस्थित माननीय सांसदगण एवं जनसमूह द्वारा बेतिया के रास्ते गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की भारी मांग पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही पूरे भारत में कई वंदे…
Read Moreभाजपा ने दिल्ली में अपनी वापसी की, अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि दिल्ली की मौजूदा योजनाओं का भविष्य में क्या होगा
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को जोरदार झटका लगा। जहां पार्टी ने 2020 में 62 सीटें जीती थी, वहीं 2025 के चुनाव में सिर्फ 22 सीटों पर ही सिमट गई। इस चुनावी हार के बाद, भाजपा ने दिल्ली में अपनी वापसी की है और अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि दिल्ली की मौजूदा योजनाओं का भविष्य क्या होगा। खासकर आम आदमी पार्टी की मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी जैसी योजनाओं के बारे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। भा.ज.पा…
Read Moreदेश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज महाकुंभ आ रहे हैं, भीड़ का दबाव इतना कि संगम जाने वाली हर सड़क जाम
प्रयागराज देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज महाकुंभ आ रहे हैं। भीड़ का दबाव इतना कि संगम जाने वाली हर सड़क जाम हो गई है। नेशनल हाईवे से लेकर प्रयागराज शहर में भी गाड़ियां रेंग रही हैं। कई किलोमीटर तक भीषण जाम है। शहर से जुड़े हर मार्ग पर जाम के कारण मेला पहुंचने के लिए लोगों को 20-25 किमी तक पैदल तक चलना पड़ रहा है। प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रेला प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़,…
Read More
