केरल केरल में एनजीओ के जरिए धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नेशनल एनजीओ कंफेडरेशन की ओर से आधी कीमत पर स्कूटर, लैपटॉप और घरेलू सामान पर ऑफर दिया। 26 वर्षीय अनंतु कृष्णा ने इसे शुरू किया था। हजारों लोगों ने इसके लिए साइन अप किया और पेमेंट भी कर दिया था। मगर, बीते हफ्ते एनजीओ के नेशनल कोऑर्डिनेटर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि कैसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब…
Read MoreDay: February 10, 2025
राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस मुकाबलों के पहले दिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का दबदबा
देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मल्टी पर्पस हॉल में टेबल टेनिस मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। महिला और पुरुष टीम स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। महिला टीम स्पर्धा: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का जलवा महिला टीम इवेंट में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप ए: महाराष्ट्र ने तीनों मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया। दिल्ली ने भी दमदार प्रदर्शन किया,…
Read Moreमतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 15 बागी प्रत्याशियों को किया बाहर
गरियाबंद नगर निगम चुनाव में बागी प्रत्याशी न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. ऐसे में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री की ओर से जारी आदेश में नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत कर रहे 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. बता दे कि गरियाबंद पालिका में कांग्रेस…
Read Moreराष्ट्रीय खेल: टेनिस मुकाबले निर्णायक दौर में, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए खिलाड़ी तैयार
देहरादून यहां जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेनिस मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। पांचवें दिन खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है, जबकि महिला और पुरुष युगल में फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। पुरुष एकल: सेमीफाइनल लाइनअप तय क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जबरदस्त खेल देखने को मिला। सर्विसेज़ के ईशाक इक़बाल ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने हरियाणा के उदित कंबोज को 6-4, 6-1 से…
Read Moreस्वर्गीय रामदयाल प्रजापति की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, वीडी शर्मा एवं हितानंद, शोक किया व्यक्त
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को हिंदी भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति के निधन के पश्चात आयोजित शोक सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रामदयाल प्रजापति ने एक श्रेष्ठ जन प्रतिनिधि की पहचान बनाई। उनका जीवन श्रेष्ठ कर्मों और कुशल व्यवहार के कारण जाना गया है। प्रजापति के निधन के बाद उनके प्रति विभिन्न जनप्रतिनिधियों…
Read Moreराष्ट्रीय खेल: कर्नाटक का राफ्टिंग में दबदबा, महिला और मिश्रित श्रेणियों में भी जीते गोल्ड
देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेल में काकड़घाट, बूम मंदिर, टनकपुर में चल रहे राफ्टिंग मुकाबलों में रविवार को कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगी अपनी जबरदस्त टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। डाउन रिवर मिक्स्ड रेस में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक का समय 34:07.967 रहा, जबकि महाराष्ट्र ने 35:31.761 के साथ दूसरा और हिमाचल प्रदेश ने 35:44.097 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लालम (पुरुष) में सर्विसेज ने 3:40.690 का समय निकालकर गोल्ड जीता। आंध्र प्रदेश ने 3:45.460 के साथ…
Read Moreआईएसएल: लगातार हार से बचने के लिए भिड़ेंगे ओडिशा और पंजाब एफसी
भुवनेश्वर ओडिशा एफसी (जगरनॉट्स) सोमवार शाम कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगी। जगरनॉट्स और पंजाब एफसी पिछले मैचों में मिली अपनी-अपनी हार से उबरने की कोशिश करेंगे। जगरनॉट्स अपने पिछले मैच में एफसी गोवा से 2-1 और पंजाब एफसी आइलैंडर्स के हाथों 0-3 से हारे थे। पंजाब एफसी जगरनॉट्स पर लीग डबल पूरा करना चाहेंगी, क्योंकि उसने 20 सितंबर, 2024 को रिवर्स फिक्स्चर में 2-1 से जीत हासिल की थी। ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ परीक्षा पे की चर्चा, दिए ये 5 बड़े टिप्स
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "परीक्षा पे चर्चा 2025" के तहत बच्चों से सीधा संवाद किया। यह इस पहल का आठवां संस्करण है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में देशभर से 36 छात्र सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर, उनसे मार्गदर्शन लिया। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस वर्ष के विशेष संस्करण में सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता…
Read Moreरोहित शर्मा का धुआंधार शतक के साथ फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। रोहित ने अपनी हिटमैन इमेज के साथ न्याय करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और एक बार चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए केवल 90 गेंदों पर 119 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया क्योंकि भारत ने इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 304…
Read Moreपीएम मोदी यात्रा के पहले भारत अमेरिकी निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए टैरिफ कटौती की योजना बना रहा
नई दिल्ली भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं.यात्रा के पहले भारत अमेरिकी निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं.समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत संभावित ट्रेड वॉर से बचने के लिए कुछ अमेरिकी सामानों पर टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.बुधवार और गुरुवार को…
Read Moreसोनिया गांधी ने जनगणना कराने की मांग उठाई ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके
नई दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जल्द से जल्द जनगणना कराने की मांग उठाई ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा विशेषाधिकार नहीं बल्कि नागरिकों का एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा पेश किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल थी, जिसका उद्देश्य 140 करोड़ आबादी के लिए खाद्य…
Read Moreदेशज’ समारोह में बघेलखंड और बुंदेलखंड के लोकगीतों की अद्वितीय प्रस्तुति
खजुराहो, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित 'आदिवर्त' जनजातीय लोककला और राज्य संग्रहालय, खजुराहो में आयोजित 'देशज' समारोह के अंतर्गत 9 फरवरी, 2025 को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बघेलखंड और बुंदेलखंड की समृद्ध लोक कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए लोकगीतों का शानदार संगम प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कलाकारों के स्वागत से की गई, जो पूरे आयोजन का एक भव्य और पारंपरिक आरंभ था। इसके पश्चात, सुश्री वर्षा मिश्रा…
Read Moreदिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे दो पर दाे कारों की आमने-सामने टक्कर, कुंभ स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु, एक की मौत, 11 घायल
भिंड उप्र के फतेहपुर के खागा थाना अंतर्गत दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे दो पर दाे कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे भिंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के महावीर गंज निवासी 55 वर्षीय राकेश शर्मा अपनी पत्नी सरोज, बहन और बहनोई सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। रविवार को…
Read Moreखंडवा में टला बड़ा रेल हादसा, गलत रूट पर दौड़ी डबल डेकर मालगाड़ी, समय पर रोक
खंडवा मध्य रेलवे के सीमावर्ती खंडवा स्टेशन तक डबल डेकर मालगाड़ी रुट परिवर्तन के कारण पहुंच गई। यहां यार्ड पर ओएचई की ऊंचाई डबल डेकर के हिसाब से कम होने से ट्रेन को आउट पर रोक दिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि मामले की संयुक्त जांच के आदेश सेंट्रल रेलवे ने जारी किए हैं। सोमवार 10:30 बजे से ही मंडल स्तर पर भुसावल में समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। डीआरएम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा की जा रही है। 18 स्टेशनों…
Read Moreमहाकुंभ 2025 : रीवा-प्रयागराज हाईवे पर 72 घंटे से लंबा वन-वे जाम
रीवा महाकुंभ में स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बसंत पंचमी तक तो लोग जिले में शाही स्नान एवं पुण्य की चर्चा कर रहे थे। 72 घंटे लगातार नेशनल हाईवे 27 एवं नेशनल हाईवे 30 पर लगी श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार के बाद अब केवल चर्चा जाम की हो रही है। जाम में फंसे श्रद्धालु लौटने का मन बना रहे हैं जाम में फंसे श्रद्धालु जो आसपास के हैं वह लौटने का मन बना रहे हैं…
Read More
