मेष राशि- सामान्य दिन रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों को करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। जिससे मन चिंतिंत हो सकता है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए शुभ समय है। वृषभ राशि- ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। रिश्तों में दूरियां संभव है। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही…
Read MoreDay: February 17, 2025
बलरामपुर में बालक आश्रम में आपत्तिजनक में मिले महिला शिक्षिका व अधीक्षक, मचा बवाल
अंबिकापुर पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में प्रभारी अधीक्षक के साथ दूसरे स्कूल की शिक्षिका के रात में रूकने से बवाल मच गया। गांववालों ने आश्रम को तब तक घेरे रखा, जब तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में टीम को गुमराह करने की कोशिश पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी अधीक्षक को हटा कर मूल पदस्थापना स्थल में बतौर शिक्षक कार्य करने जाने के लिए भेज दिया गया है। ये है पूरा मामला… प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पूरा मामला…
Read Moreछत्तीसगढ़ में डेयरी विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, किसानों की बढ़ेगी आय : मुख्यमंत्री साय
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में तैयार हुआ पायलट प्रोजेक्ट, डेयरी उद्योग को मिलेगी नई दिशा रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय बनाने और प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसके तहत…
Read Moreएक ही फ्रेम में कैद हुए ऋतिक, टाइगर और वाणी, सिद्धार्थ आनंद ने दिखाई ‘वॉर’ रीयूनियन की झलक
मुंबई, साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘वॉर’ के कलाकार एक बार फिर से साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर वॉर रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ अन्य कलाकार एक ही फ्रेम में नजर आए। सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट के साथ प्रशंसकों को अपडेट रखने वाले निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम पर कुल तीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके साथ पत्नी ममता आनंद, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर भी दिखे। तस्वीरों में एक्टर्स…
Read Moreबेंगलुरू से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेवलर टकराई मिनी ट्रक से , एक की मौत, 13 घायल
कटनी प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने और लौटने वाले वाहन रोजाना दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सोमवार की दोपहर को कर्नाटक के बेंगलुरू के श्रद्धालुओं की ट्रेवलर वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर झिंझरी चौकी के पिपरौध के पास एक भूसा लदे मिनी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में ट्रेवलर में सवार एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को चोट आई हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के एनएच पर लंबा जाम लग गया और वाहनों को अलग कराते हुए यातायात को सामान्य…
Read Moreअलीजेह के बाद भांजे अयान अग्निहोत्री को सलमान खान करेंगे प्रमोट
मुंबई, भांजी अलीजेह को उनकी पहली फिल्म ‘फर्रे’ के लिए प्रमोट करने के बाद सलमान खान अब अपने भांजे अयान अग्निहोत्री के लिए आगे आए हैं। गायक, संगीतकार और रैपर के रूप में ‘यूनिवर्सल लॉज’ के साथ शुरुआत के लिए तैयार अयान के ट्रैक को सलमान दुबई में लॉन्च करेंगे। ‘अग्नि’ के नाम से मशहूर अयान 20 फरवरी को अपने ट्रैक ‘यूनिवर्सल लॉज’ के साथ एक गायक, संगीतकार और रैपर के रूप में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। ट्रैक को एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें सलमान…
Read Moreकोर्ट ने भीमावत के खिलाफ प्रस्तुत चुनाव याचिका की निरस्त, मिली राहत
इंदौर शाजापुर विधायक अरूण भीमावत को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। कोर्ट ने उनके खिलाफ प्रस्तुत चुनाव याचिका में 12 नवंबर 2024 को बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था जो सोमवार को जारी करते हुए कोर्ट ने भीमावत के खिलाफ प्रस्तुत चुनाव याचिका निरस्त कर दी। कोर्ट ने माना कि याचिका निराधार है और इसमें आगे सुनवाई जारी रखने का कोई मतलब नहीं। क्या भी यह याचिका भीमावत के खिलाफ यह चुनाव याचिका कांग्रेस के टिकट पर उनके सामने मैदान में उतरे हुकुमसिंह कराडा…
Read Moreराष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश वन्य जीव पर्यटन का एक वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुरैना क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम मध्यप्रदेश के वनों में सभी प्रकार के वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सक्षम हैं और इस दिशा में हमारे प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना स्थित देवरी घड़ियाल…
Read Moreनिर्देशक प्रेम कुमार ने बताया, विजय सेतुपति-तृषा कृष्णन स्टारर ’96’ का बॉलीवुड कनेक्शन
चेन्नई, निर्देशक प्रेम कुमार स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) के भारतीय स्क्रीनराइटर्स कॉन्फ्रेंस (आईएससी) के सातवें संस्करण में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेता विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन स्टारर सुपरहिट तमिल फिल्म ’96’ मूल रूप से हिंदी सिनेमा के लिए लिखी गई थी। साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ’96’ 1996 बैच के पूर्व छात्रों के बाईस साल बाद मिलने यानी रीयूनियन पर आधारित है, जिसमें तृषा कृष्णन के साथ विजय सेतुपति अहम भूमिका में हैं। फिल्म समीक्षक सुचिन मेहरोत्रा के साथ बातचीत में कुमार ने बताया,…
Read Moreराष्ट्रपति ट्रंप ने बांग्लादेश पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे और इसे पीएम मोदी के हाथों में सौंपेंगे
ढाका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका का दौरा किया है। पीएम मोदी के साथ एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। खासतौर से मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार और उनका समर्थन कर रहे दक्षिणपंथी इस्लामी दलों की फिक्र बढ़ी है। ट्रंप ने बांग्लादेश में भारत के कदम का समर्थन करने का संकेत दिया है, जिससे नई दिल्ली के विरोधी यूनुस की टेंशन बढ़ सकती है। स्वराज्य मैगजीन की…
Read Moreस्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों से करें जन-कल्याण के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाया गया है। नगरीय निकाय और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकारों और शक्तियों का उपयोग करते हुए जन-कल्याण के कार्य बेहतर रूप से कर रहे है। हाल ही मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान की सफलता इस बात का बेहतर उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय निकाय राज्य सरकार की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करें। नगरीय निकाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने यह सब मिलकर प्रयास करें, आय के स्रोत बढ़ाएं। नगरीय…
Read Moreविक्की कौशल की फिल्म छावा की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ , कमाई 116 करोड़ के पार
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में तीन दिनों में भारतीय बाजार में 116 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म…
Read Moreश्री कराह धाम आश्रम की हजारों गौ-माताओं से समुचे ब्रहमांड की होती है अनुभूति :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुरैना के कराह धाम आश्रम पहुँचकर अनन्त गुरुदेव पटिया वाले बाबा के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कारह धाम आश्रम की गौशाला में गौ-माता का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। आश्रम की गौ-शाला में 7500 से अधिक गौ-माताएं है। आश्रम में आकर अनुभूति हो रही है कि यहां पूरा ब्रहमांड समाया हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, किसान कल्याण…
Read Moreसीकर में खाटूश्याम के लक्खी मेले में पुलिस ने 5 बड़े एक्शन, यूं दूर होगी श्रद्धालुओं की परेशानी
सीकर देश- विदेश में बसे असंख्य लोगों के आस्था का प्रतीक सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम बाबा का 12 दिवसीय लक्खी मेल शुरू होने वाला है। 28 फरवरी से इसका आगाज होगा। खाटू श्याम बाबा के लक्खी मेला प्रशासन के लिए प्रदेश के बड़े आयोजनों में गिना जाता है, चूंकि यहां इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। लिहाजा शासन- प्रशासन की ओर से गत एक पखवाड़े से तमाम तैयारियों को युद्ध स्तर पर चल रही है। ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करना…
Read Moreपूर्व सैनिक लीग का कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री भूपेंद्र यादव
अलवर खैरथल-तिजारा जिला स्थित कोटकासिम पूर्व सैनिक विश्राम लीग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव की शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कोटकासिम सैनिक विश्राम गृह में एक कैंटीन खोलने की मांग भी पुरजोर तरीके से की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने इस विश्राम गृह में बच्चों के लिए सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था किये जाने और लाइब्रेरी की स्थापना किये जाने की वकालत भी की, ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके और उनका जीवन…
Read More