भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिंड जिले में आज सुबह हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था…
Read MoreDay: February 18, 2025
रायपुर : नक्सल प्रभावित इलाकों में रोशनी की नई किरण, विद्युत सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार – मुख्यमंत्री साय
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में प्रदेश में निरंतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने और नवीन तकनीकों के माध्यम से बिजली व्यय को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर, नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं देकर हम राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएंगे। साथ ही, ग्रामीण व शहरी विद्युतीकरण के कार्यों को तेजी से…
Read Moreबीना में कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना, खाली कराया गया रेलवे स्टेशन
बीना मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित राज्य के दूसरे सबसे बड़े रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को एक गंभीर स्थिति पैदा हो गई। जब बलिया से लोकमान्य तिलक जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिली, तो रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और ट्रेन के साथ-साथ रेलवे स्टेशन को भी खाली करा दिया। कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद जैसे ही यह जानकारी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल…
Read More5 बच्चियों संग 10 लड़कों के साथ हुआ कांड का खुलासा, इस्लाम कबूल करने का दबाव
ब्यावर राजस्थान में एक बड़े कांड का खुलासा हुआ है। नाबालिग बच्चियों को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया जा रहा था। इन मासूम बच्चियों के साथ रेप करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। यहां तक कि उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाया जा रहा था। इन हरकतों से परेशान बच्चियों का सब्र टूट गया और उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद 7 मुस्लिम लड़कों को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान के ब्यावर जिले में…
Read Moreशहरी सर्वेक्षण नक्शा का राष्ट्रीय शुभारंभ रायसेन से हुआ
रायसेन रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सिटी सर्वे प्रोग्राम "नक्शा" का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा संचार राज्यमंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मासानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, राकेश…
Read Moreकनाडा में लैंडिंग के वक्त कैसे पलटा प्लेन, सभी 80 यात्री सुरक्षित
ओटावा डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान सोमवार को टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान उतरते समय फिसलकर पलट गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने एक्स पर बताया कि मिनियापोलिस से आ रही डेल्टा फ्लाइट के साथ एक घटना हुई, जिसमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक फ्लाइट रुकी रहीं। फिसलकर…
Read Moreकेंद्र सरकार ने पीएम-आशा योजना को 2025-26 तक बढ़ाया, तुअर, उड़द और मसूर की 100% खरीद का ऐलान
नईदिल्ली केंद्र सरकार ने किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने और देश में दालों की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) योजना को 2025-26 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत सरकार ने तुअर (अरहर), उड़द और मसूर की 100 फीसदी खरीद सुनिश्चित करने का ऐलान किया है इससे देश में दालों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। सरकार ने 2024-25 की खरीद वर्ष में राज्यों में दालों के कुल उत्पादन के बराबर खरीद की अनुमति…
Read Moreविधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायक ने बेड़िया पहन किए प्रर्दशन
लखनऊ आज मंगलवार से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो रहा है. सत्र शुरु होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा के बाहर प्रर्दशन किए. इधर सत्र शुरु होने से पहले सपा विधायक अतुल प्रधान और MLC आशुतोष सिन्हा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आज यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत से पहले खुद को बेड़ियों और जंजीरों में जकड़कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने अप्रवासी भारतीयों की अमेरिका से वापसी के मुद्दे पर सरकार को घेरते…
Read Moreइंदौर और खरगोन में आयकर की रेड: रियल एस्टेट कारोबारी और कॉटन व्यापारी के यहां छानबीन करने पहुंची टीम
इंदौर / खरगोन आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को इंदौर और खरगोन में छापेमारी की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी हृदेश दीक्षित और खरगोन के कॉटन व्यवसायी अनंत एग्रो के ठिकानों पर जांच की जा रही है। आईटी अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर में आईटी अधिकारियों ने पहले महू नाका स्थित मीडिया हाउस मालिक, बालाजी विहार और रियल एस्टेट कारोबारी हृदेश दीक्षित के आवास पर छापा मारा। इसके अलावा नवलखा इलाके…
Read Moreदेश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे
नई दिल्ली देश को नया मुख्य चुनाव आयुक्त मिल गया. ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है. कानून मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने एक बैठक की थी. इसी बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर ज्ञानेश कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त चुना गया. वहीं, हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को ज्ञानेश कुमार…
Read Moreपूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने दीपक बैज पर फोड़ा निकाय चुनाव हार का ठीकरा
रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद एक बार फिर से पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा चर्चा में हैं. निकाय चुनाव मतदान के बाद बागियों की घर वापसी पर सवाल उठाने वाले जुनेजा ने पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संगठन में तुरंत बदलाव की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को नहीं, हमारे मौजूदा संगठन को हार मिली है. रायपुर उत्तर से पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि संगठन कमजोर…
Read Moreनई दिल्ली स्टेशन पर प्लैटफॉर्म बदलने की घोषणा से हुआ हादसा, RPF की जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात अचानक प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का प्लैटफॉर्म बदलने की घोषणा से भगदड़ मची थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। नई दिल्ली स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा रविवार को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार रात 8 बजे प्लैटफॉर्म संख्या 12 से शिव गंगा एक्सप्रेस रवाना होने के बाद स्टेशन पर भारी भीड़ जुटने लगी थी। इसके चलते प्लैटफॉर्म 12-13, 14-15 और 16 पर जाने वाले रास्ते जाम हो गए। सूचना पाकर एफओबी-2…
Read Moreप्रयागराज : संगम काआया पानी, उन्नाव जेल में पवित्र स्नान का हुआ जुगाड़, कैदियों ने लगाई डुबकी
उन्नाव प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला चला आ रहा है. बीते दो दिनों से संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना एक करोड़ से अधिक हो रही है. दावा किया जा रहा है कि देश-विदेश से आकर लगभग 53 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. 26 फरवरी तक यह संख्या और भी बढ़ने के दावे किए जा रहा है. वहीं इस बीच उन्नाव की जिला जेल में बंद हजारों महिला-पुरुष बंदियों ने प्रयागराज महाकुंभ के जल से स्नान किया है. …
Read Moreरायपुर : छत्तीसगढ़ में डेयरी विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, किसानों की बढ़ेगी आय – मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय बनाने और प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसके तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पशुपालन…
Read Moreभोपाल-इंदौर स्टेट हाइवे पर 8 दिनों तक गाड़ियों की एंट्री पर रोक, ये है वजह
भोपाल मध्यप्रदेश के सीहोर में हर साल की तरह कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक शिवमहापुराण, रुद्राक्ष महोत्सव का पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा किया जाता है। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल-इंदौर स्टेट हाइवे का रूट डायवर्ट किया है। 24 फरवरी से इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाएगी और हल्के एवं यात्री बसों के लिए मार्ग परिवर्तन रहेगा। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक प्लान 24 फरवरी सुबह 6 बजे से चालू हो जाएगा। इस दौरान…
Read More
