विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायक ने बेड़िया पहन किए प्रर्दशन

लखनऊ

आज मंगलवार से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो रहा है. सत्र शुरु होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा के बाहर प्रर्दशन किए. इधर सत्र शुरु होने से पहले सपा विधायक अतुल प्रधान और MLC आशुतोष सिन्हा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आज यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत से पहले खुद को बेड़ियों और जंजीरों में जकड़कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने अप्रवासी भारतीयों की अमेरिका से वापसी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध जताया.

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ-2025 के भव्य आयोजन के बाद माघ मेला-2026 को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए योगी सरकार की एक और पहल

    समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आज यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत से पहले खुद को बेड़ियों और जंजीरों में जकड़कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों की अमेरिका से वापसी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध जताया।

अतुल प्रधान ने विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर बैड़िया डालकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. उनका कहना है कि मौजूदा सरकार जनता को बेड़ियों में जकड़ रही है और आम लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी से कनाडा के उच्चायुक्त की मुलाकात, यूपी में निवेश व टेक्नोलॉजी सहयोग पर जोर

वहीं सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल से विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हाथ में अस्थि कलश लेकर विधानसभा में प्रवेश किया, जो चर्चा का विषय बन गया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment