रायपुर : राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन: नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर

रायपुर छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग, जो दशकों तक नक्सलवाद के साए में रहा, अब लोकतंत्र के उजाले की ओर बढ़ रहा है। सुकमा और बीजापुर जिले के अनेक मतदान केंद्रों पर पहली बार अनेक दशकों के बाद ग्रामीण पंचायत चुनाव में मतदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में जनता ने विकास का मार्ग चुना है और  हिंसा को बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह  परिवर्तन राज्य…

Read More

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन

भोपाल फरीदाबाद में 7 से 23 फरवरी तक चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में सोमवार को मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदेश थीम स्टेट के रूप में भागीदारी कर रहा है। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की कला और संस्कृति का चित्रण करते नाट्य ‘बैजू बावरा’ और नृत्य-नाटिका ‘वीरांगना रानी दुर्गावती’ की मनमोहक प्रस्तुतियां हुई। हिंदी नाटक ‘बैजू बावरा’ में चंदेरी के कलाकारों द्वारा बैजू बावरा के संगीत क्षेत्र में अद्वितीय योगदान को दर्शाया गया। नाटक में बैजू बावरा के जीवन से जुड़ी घटनाओं को नृत्य, गायन…

Read More

भारत टेक्स-2025 में बाघ प्रिंट और गोंड चित्रकला का सजीव प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र

भोपाल दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 17 फरवरी, 2025 तक चल रहे भारत टेक्स-2025 में प्रदेश के बाग प्रिंट और गोंड चित्रकला का सजीव प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। धार जिले के मोहम्मद बिलाल खत्री ने बाघ प्रिंट और डिंडोरी जिले के आत्माराम श्याम ने गोंड चित्रकला की बारीकियां आगंतुकों को सिखाई। खत्री का स्टाल निफ्ट एवं अन्य फैशन व टेक्सटाइल डिजाइनिंग संस्थाओं के विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। अमेरिका, यूरोप, मध्य तथा दक्षिण एशिया के खरीददारों एवं फैशन डिजाइनर्स ने खत्री के निर्देशन में अपने हाथों से बाग…

Read More

कराह धाम आश्रम की हजारों गौ-माताओं से समुचे ब्रहमांड की होती है अनुभूति :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुरैना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुरैना के कराह धाम आश्रम पहुँचकर अनन्त गुरुदेव पटिया वाले बाबा के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कारह धाम आश्रम की गौशाला में गौ-माता का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। आश्रम की गौ-शाला में 7500 से अधिक गौ-माताएं है। आश्रम में आकर अनुभूति हो रही है कि यहां पूरा ब्रहमांड समाया हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, किसान कल्याण…

Read More

जीवन में प्रगति के लिये शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में प्रगति के लिये शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति या समाज प्रगति नहीं कर सकता। सहरिया समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण हैं, बेटे के साथ-साथ बेटी को भी शिक्षित करें, तभी हम प्रगति की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। राज्यपाल पटेल ने सोमवार को ग्वालियर की ग्राम पंचायत चैत में सहरिया समुदाय से संवाद करते हुए यह बात कही। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के साथ धाम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

छतरपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने…

Read More

महाकुंभ 2025 : अब सिर्फ 9 दिन बाकी, अब तक 53 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम लहगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ नगर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है. जहां देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. वहीं अब तक 53 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है, और महाकुंभ में भीड़ के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि महाशिवरात्रि तक लगभग 60 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ के साक्षी बनेंगे। कल 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था, और आज सुबह से लगभग 60 लाख लोग आकर अपनी आस्था व्यक्त कर चुके…

Read More

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा पत्रकार डल्लू कुमार सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा पत्रकार डल्लू कुमार सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया

Read More

रायपुर : वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट तैयारियां: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।      बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क,…

Read More

यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम दिलीप जायसवाल मंत्री को सोपा मांग पत्र-डल्लू सोनी

अनूपपुर  अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी के द्वारा पत्रकारों की समस्याओं को देखते हुए ! एक पत्र लिखकर मांग की है! मध्य प्रदेश शासन के  मंत्री दिलीप जायसवाल जी को पत्र देकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र मध्य प्रदेश शासन के  मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम सोपा है! जिसमें उल्लेख किया है कि (1)पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम लागू करें ? (2) अधिमान्य पत्रकारों को रेल किराया पर जो रियायत मिलती थी वह बंद पड़ी है उसे चालू की जाए (3)…

Read More

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अब तक कोई नहीं कर सका सहवाग जैसा कारनामा

नई दिल्ली  चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट के दौरान कई कीर्तिमान ध्वस्त होने की कगार पर हैं। हालांकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने आज से 23 साल पहले एक ऐसा कारनामा किया था जो 23 साल से अटूट है। आज हम आपको सहवाग के उस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो में…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जीआईएस आयोजन के लिये शीर्ष-समिति गठित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में 24-25 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के आयोजन की तैयारियों, आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने, विभिन्न विभागों के समन्वय स्थापित करने एवं समिट के व्यवस्थित आयोजन के लिये शीर्ष समिति का गठन किया गया है। समिति में उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेन्द्र शुक्ल, लोकसभा सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 फरवरी से दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर

 रायबरेली सांसद राहुल गांधी का संभावित दौरा 20 फरवरी से है। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। खासकर नगर पालिका चेयरमैन ने शहर के विकास को लेकर एजेंडा तैयार किया है जिस पर वह राहुल गांधी से बात करेंगे। सिटी रिसोर्स सेंटर को चालू कराने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। साथ ही सांसद से इस मुद्दे को लोकसभा में उठाना को कहा जा सकता है। साथ ही नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज को खोले जाने की बात रखी जा जाएगी। वहीं कांग्रेस की कमजोर कड़ियों को लेकर भी…

Read More

राजस्थान में 70 कॉलेजों को एनओसी का इंतजार, अब तक नहीं मिला जवाब

जयपुर राजस्थान में उच्च तकनीकी शिक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि उच्च तकनीकी शिक्षा से जुड़े 70 संस्थानों ने कंप्यूटर से जुड़े डिग्री-डिप्लोमा कोर्सेज के लिए सरकार के पास आवेदन कर रखा है, लेकिन 6 महीने से यह आवेदन सरकार की फाइलों से आगे ही नहीं बढ़ सका है। इन कॉलेजों के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर की ओर से छह महीने पहले ही निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के बाद एनओसी जारी करने की अनुशंसा की जा चुकी है। कमेटियों की भौतिक…

Read More

सहरिया परिवार अपने बेटा-बेटी की शिक्षा पर दें विशेष ध्यान : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सहरिया, भारिया एवं बैगा समुदाय के विकास के लिये केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन समुदाय के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पीएम जनमन योजना के लिये 24 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से सहरिया, भारिया एवं बैगा समुदाय के लोगों को आवास के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधायें भी मुहैया कराई जा…

Read More