भोपाल रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटर का शुभारंभ MPGIS (म.प्र. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट) के पूर्व संध्या पर किया गया। सेंटर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. अजय चौबे, डायरेक्टर, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटर, सेवानिवृत मेजर जनरल श्री श्याम श्रीवास्तव, डॉ. अरूण जोशी, कुलपति, सी.वी.रमन विश्वविद्यालय खण्डवा, श्री रवि चतुर्वेदी, कुलसचिव, डॉ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय खण्डवा, डॉ. संगीता जोहरी, कुलसचिव आर.एन.टी.यू., डॉ. रचना चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। *टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सेंटरः एक महत्वपूर्ण पहल: संतोष चौबे इस अवसर…
Read MoreDay: February 20, 2025
रात 3:30 बजे बागेश्वर महाराज ने व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली, बुंदेलखंड का महाकुंभ उत्साह से आगे बढ़े, बस यही मुख्य उद्देश्य
छतरपुर सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का छठवां महाकुंभ शुरू हो गया है। विगत रोज हजारों लोगों की उपस्थिति में कलश यात्रा के साथ इस महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। रात करीब 3:30 बजे बागेश्वर महाराज मोटरसाइकिल से व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलने निकल पड़े। उन्होंने पंडाल के आसपास से लेकर हेलीपैड तक की जानकारी ली। समूचा धार्मिक आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ आगे बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर महाराज श्री दिन-रात कार्य कर रहे हैं। जब लोग गहरी नींद में होते हैं, चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहता है…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता को दी बधाई
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में नवगठित मंत्रि-परिषद 'विकसित दिल्ली' का सपना साकार करेगी और राजधानी का चहुँमुखी विकास होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नई दिल्ली में नवगठित मंत्रि-परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
Read Moreसिहोरा में मृत अवस्था में मिला काला हिरण, शरीर पर मिले गंभीर घाव के निशान
विदिशा मध्य प्रदेश में विदिशा के कुरवाई तहसील के ग्राम सिहोरा में मृत अवस्था में काला हिरण मिला है। घटना के बाद से भी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। हिरण की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। आज सुबह बीच सड़क काला हिरण मृत अवस्था में मिला। इलाके में खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि, हिरण के पीछे के पैरों पर गंभीर निशान पाए गए…
Read Moreमुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तैयारियों की समीक्षा की
भोपाल मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने भोपाल में आयोजित होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर भोपाल एवं पुलिस-कमिश्नर को निर्देशित किया कि जीआईएस के दौरान होने वाली परीक्षाओं में कोई अवरोध नहीं हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाये, कोई भी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र तक जाने से वंचित न रह जाये। मुख्य सचिव श्री जैन ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ई-बस, ई-कार्ड, बैठक व्यवस्था, होटल, स्वास्थ्य, मेहमानों के भोजन, आकस्मिक प्लान, प्रधानमंत्री की आगमन-प्रस्थान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया…
Read Moreपश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के सभी जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटर स्थापना
भोपाल मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पंद्रहवें जिला मुख्यालय बुरहानपुर में भी अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। यहां एक हजार स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। इससे पहले इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार में स्मार्ट मीटर स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। कंपनी के झाबुआ और खरगोन जिला मुख्यालय शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाले शहर घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर इंदौर…
Read Moreमुख्य सचिव जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तैयारियों की समीक्षा की
भोपाल मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने भोपाल में आयोजित होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर भोपाल एवं पुलिस-कमिश्नर को निर्देशित किया कि जीआईएस के दौरान होने वाली परीक्षाओं में कोई अवरोध नहीं हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाये, कोई भी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र तक जाने से वंचित न रह जाये। मुख्य सचिव श्री जैन ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ई-बस, ई-कार्ड, बैठक व्यवस्था, होटल, स्वास्थ्य, मेहमानों के भोजन, आकस्मिक प्लान, प्रधानमंत्री की आगमन-प्रस्थान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया…
Read Moreसंयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा की घोषणा की
नई दिल्ली भारतीय यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival) सुविधा की घोषणा कर दी है। इससे भारतीय यात्रियों को दुबई और अन्य अमीरात की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। अब तक भारतीय नागरिकों को सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब UAE भी इस सूची में शामिल हो गया है। खासकर, वे भारतीय नागरिक जो…
Read Moreलोकायुक्त पुलिस ने पिछोर कस्बे में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
शिवपुरी लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन पटवारियों ने नामांतरण के मामले में 23 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। यह घटना पिछोर के छिरवाया निवासी शंकर लोधी के साथ हुई, जिन्होंने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शंकर लोधी ने बताया कि वह अपने तीन रजिस्ट्री नामांतरण के लिए हल्का पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार के पास गए थे। नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान दिग्विजय सिंह…
Read Moreअखिलेश यादव ने कहा- इस बजट में कोई स्पष्टता नहीं है, और यह पूरी तरह से बिना विजन के पेश किया गया
नई दिल्ली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह योगी सरकार का दूसरा आखिरी बजट था, और इसके बाद उनकी सरकार का बजट आएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बजट में कोई स्पष्टता नहीं है, और यह पूरी तरह से बिना विजन के पेश किया गया है। उनका आरोप था कि कई बार योगी सरकार के बजट उनके घोषणापत्र से मेल नहीं खाते हैं। बीजेपी नेताओं को संगम का…
Read Moreसौरभ शर्मा केस: ईडी अधिकारियों के तबादले पर सियासत, कांग्रेस ने कहा- जांच एजेंसियों पर दबाव डालकर आरोपियों को बचा रही सरकार
भोपाल मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस की जांच कर रहे ईडी अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। कहा कि सरकार जांच एजेंसी पर दबाव डालकर आरोपियों को बचाना चाहती है। वहीं इन आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। दो डिप्टी डायरेक्टरों का ट्रांसफर सौरभ शर्मा केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव और रीतेश कुमार श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों को…
Read Moreशादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, दूल्हे के भाई का एक्सीडेंट, खड़े ट्राला में घुसी कार, तीन की मौत, मची चीख पुकार
मेहगांव/भिंड ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जिसमें दूल्हे का भाई भी शामिल था। दो घायल हो गए। शाम को शादी थी। घर में मातम छाने से रस्में जल्दी-जल्दी निभाई गईं। ग्वालियर रोड निवासी सुरेश राठौर के छोटे बेटे विकास की गुरुवार को जनक गार्डन मेहगांव में बरात जानी थी। बुधवार को मंडम कार्यक्रम था। रात करीब 12 बजे तक घर में शादी का उत्सव था।…
Read Moreमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे को ईमेल के जरिए जान से मारने की मिली धमकी, कार को बम से उड़ा दूंगा
मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली. ईमेल करने वाले ने शिवसेना नेता की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी. मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को ये धमकी भरे संदेश ईमेल के जरिए मिले. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र…
Read Moreमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ की युमना जी की आरती, नर्मदा घाट पर पहली कैबिनेट मीटिंग
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन गई। एक दिन पहले विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के 6 घंटे बाद वह मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंच गईं। उन्होंने यहां वासुदेव घाट पर आरती की। नर्मदा घाट पर ही नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग की जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यमुना की सफाई मुद्दा जोरशोर से उठाया था। अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा…
Read MoreMP वन रक्षक, वनपाल, रेंजर पर शस्त्र उपयोग की जांच के बाद ही होगी कार्रवाई, कलेक्टर की मंजूरी जरूरी
भोपाल मध्य प्रदेश में पुलिस को अब वनकर्मियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस को पहले जिला कलेक्टर द्वारा की गई जांच के बाद ही किसी मामले में कार्रवाई करने का अधिकार मिलेगा। यदि कलेक्टर की रिपोर्ट सही पाई जाती है, तब ही मामला दर्ज किया जा सकेगा। पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा सभी पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों के लिए आदेश जारी किया गया है। इसका उद्देश्य वनकर्मियों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना है। वन अधिकारियों और…
Read More
