काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ का होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ रिलीज

मुंबई, अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका करिश्मा कक्कड़ का होली गीत 'लहंगवा कइला लाल' रिलीज हो गया है। होली के हुड़दंड से भरपूर होली गीत 'लहंगवा कइला लाल' का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने बिग लेबल पर किया है। काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ की शानदार जोड़ी में आया यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'इस साल का मेरा फर्स्ट होली सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गया है। इस गाने की शूटिंग और मेकिंग…

Read More

रेखा गुप्ता सरकार होली-दिवाली पर मुफ्त, बाकी 10 सिलेंडर 500 रुपये में देने की तैयारी की जा रही

नई दिल्ली दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है और गुरुवार रात को पहली कैबिनेट बैठक भी हो गई। अब भाजपा सरकार के सामने अपने वादों को पूरा करने की चुनौती है। इसको लेकर सरकार में मंथन शुरू गया है। इस बीच जानकारी है कि दिल्ली वालों को होली-दिवाली में फ्री सिलेंडर देने की तैयारी करने में सरकार जुट गई है। अगले दो दिन में फैसला संभव कैबिनेट मंत्री सिरसा ने कहा कि अगले दो दिन में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। साथ…

Read More

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर बगिया में हुआ श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन

मुख्यमंत्री, उनके परिजनों और मौजूद भक्तजनों ने पूरे भक्तिभाव से श्री सत्यनारायण व्रत कथा का किया श्रवण     जशपुरनगर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61 वाँ जन्मदिवस मना रहे हैं। जन्मदिन के इस पावन अवसर पर बगिया में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री, उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ परिवारजनों, स्वजनों एवं बंधु-बांधव भी शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान से भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख- समृद्धि और…

Read More

सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना ‘बंदे’ रिलीज़

मुंबई,  फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' रिलीज हो गया है। गाना 'बंदे' को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। 'बंदे' को दिव्या कुमार, सई गंगन और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज़ दी है और इसके बोल जावेद अख़्तर ने लिखे हैं। सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, जो कि अमेजन एमजीएम स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट, और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई है, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इस फिल्म को वरुण ग्रोवर ने लिखा है और इसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और…

Read More

28 फरवरी को री-रिलीज होगी धनुष-सोनम कपूर की फिल्म ‘रांझना’

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘रांझना’ 28 फरवरी को री-रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड शुरू हो गया है। इसी कड़ी में फिल्म ‘रांझना’ री-रिलीज होने जा रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रांझणा वर्ष 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। फिल्म रांझना बॉक्स ऑफिस…

Read More

नव निर्वाचित महापौर तैयारियों का लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

एमसीबी/ चिरमिरी जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत चिरमिरी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, ज़िला समन्वय (पीआईयू), प्रवीण सिंह व संबंधित अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फ़ीडबैक लिया। महापौर श्री राय ने चिरमिरी के विभिन्न क्षेत्रों का घूमघूम कर दौरा किया व साफ़-सफ़ाई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला को भी महापौर…

Read More

गुजरात के कच्छ में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौके पर मौत, 20 अन्य घायल

कच्छ गुजरात के कच्छ में शुक्रवार को बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड के नजदीक हुआ है। बस में 40 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज…

Read More

राजस्थान विधानसभा में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत पांच विधायकों का बजट सत्र से निलंबन

जयपुर राजस्थान विधानसभा में सियासी हलचल तेज हो गई है। सदन में अनुशासनहीनता और हंगामे के आरोपों के चलते कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गेसावत और हाकम अली खान को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इन विधायकों पर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने इस कड़े कदम को सदन की गरिमा बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक बताया है। इस निलंबन के बाद…

Read More

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने नई दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री को दी बधाई

जयपुर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता व अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार नई दिल्ली के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को और अधिक…

Read More

एग्रीस्टेक के तहत छत्तीसगढ़ में 2.64 लाख किसानों का पंजीयन

रायपुर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्रीस्टैक योजना के तहत देश भर के किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 2.64 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है तथा 2.63 लाख किसानों को किसान आईडी जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत किसानों का पंजीयन करने में बालोदाबाजार, कोंडागांव, गरियाबंद बालोद और महासमुद पांच टाॅप जिलों में शामिल हैं। किसानों को हर सरकारी स्कीम का लाभ लेने के लिए अलग-अलग केवाईसी कराना होता है। एग्रीस्टैक में…

Read More

हमें अमेरिकी प्रशासन द्वारा कुछ यूएस गतिविधियों और फंडिंग के बारे में जानकारी दी गई, बेहद परेशान करने वाली: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें अमेरिकी प्रशासन द्वारा कुछ यूएस गतिविधियों और फंडिंग के बारे में जानकारी दी गई। यह बेहद परेशान करने वाली है। भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी दखल चिंताजनक है। संबंधित विभाग और एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। इस समय सार्वजनिक टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग को लेकर बयान दिया है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने…

Read More

राजस्थान विधानसभा में हंगामा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले- इंदिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार विधानसभा चलाना ही नहीं चाहती है, इसलिए उनके मंत्री और विधायक अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के मंत्री अविनाश गहलोत ने देश के लिए शहादत देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी की है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह विकास के…

Read More

एसी का तापमान 27 डिग्री सेट करने पर बिजली बिल में 30 फीसदी तक की कमी

भोपाल गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली बिल अधिक आता है, लेकिन कुछ तरीके अपना कर बिजली बिल में कमी की जा सकती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि एक शोध से यह साबित हुआ है कि एसी का तापमान 27 डिग्री पर सेट करने से बिजली बिल में 30 प्रतिशत तक कमी हो सकती है। शोध के अनुसार, प्रत्येक डिग्री तापमान में वृद्धि के परिणामस्वरूप स्प्लिट एसी की ऊर्जा खपत में 6 प्रतिशत की कमी आती है। दरसअल कमरे को तुरंत ठंडा करने…

Read More

संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 पन्ने में है आरोपपत्र

संभल संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा में मामले में दर्ज मुकदमों में से छह में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इन छह मुकदमों के 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 पन्ने में आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें चार आरोपपत्रों में से चार संभल कोतवाली में दर्ज मुकदमों के और दो नखासा थाने में दर्ज केस के हैं। 19 नवंबर 2024 को सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार की कोर्ट ने में संभल की जामा मस्जिद के…

Read More

ब्लैकमेल कांड के विरोध में बिजयनगर बंद, फांसी की सजा के साथ ही घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

बिजयनगर जिले के बिजयनगर में ब्लैकमेल कांड के विरोध में आज बिजयनगर बंद रहा, इलाके के तमाम हिंदूवादी संगठन और सर्व समाज के लोगों ने चार बत्ती चौराहे पर एकत्रित होकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा, धरने पर बैठे लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने के साथ ही उन्हें फांसी दिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। मसूदा एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है और आरोपियों की अवैध संपतियों की…

Read More