राजस्थान विधानसभा में हंगामा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले- इंदिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

जयपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार विधानसभा चलाना ही नहीं चाहती है, इसलिए उनके मंत्री और विधायक अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के मंत्री अविनाश गहलोत ने देश के लिए शहादत देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी की है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिलवा रही है।

ये भी पढ़ें :  CMO का बड़ा एक्शन: भगवान शिव को नोटिस भेजने वाला JDA अधिकारी तुरंत निलंबित

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर पर भी अपमानजनक बयान
गहलोत ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि शर्मा ने माथुर पर किरोड़ीलाल मीणा और हरीश शर्मा के एनकाउंटर की साजिश रचने का दावा किया था, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने याद दिलाया कि शिवचरण माथुर एक स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे और भाजपा नेताओं द्वारा उन पर ऐसे आरोप लगाना अपमानजनक है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के विधायकों की सैलरी-पेंशन में 10% बढ़ोतरी, जनता में उठे सवाल

'भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही'
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं के इन बयानों से साफ जाहिर होता है कि पार्टी विधानसभा में सार्थक चर्चा नहीं चाहती है और सिर्फ अनर्गल मुद्दे उछालकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार से अपील की कि वह राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करे और इस तरह की बयानबाजी से बचे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment