चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, हालांकि उसका प्रतिद्वंदी अभी तय नहीं, दोनों ग्रुप में कई संभावनाएं

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, हालांकि उसका प्रतिद्वंदी अभी तय नहीं है। ग्रुप-ए में ग्रुप-बी में कई संभावनाएं हैं। ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है, लेकिन ग्रुप-बी में कोहराम मचा हुआ है और 3 टीमें टॉप-2 के दौड़ में हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अभी ग्रुप में टॉप 2 पर हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की शानदार जीत ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप-बी में दो मैच बाकी हैं। इंग्लैंड लगातार…

Read More

राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान 3 मार्च को मंत्रालय के सरदार पटेल पार्क में होगा

भोपाल        मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र गीत "वन्दे मातरम" एवं राष्ट्र गान "जन गण मन" का गायन 3 मार्च को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। 1 एवं 2 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन 3 मार्च को होगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।  

Read More

मध्यप्रदेश के विकास में जीआईएस-भोपाल ने रचा स्वर्णिम इतिहास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर अभूतपूर्व उपलब्धियों के कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। जीआईएस-भोपाल ने दो दिन में रिकार्ड 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जीआईएस-भोपाल ने निवेशकों को रिझाने में कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। इन निवेश प्रस्तावों में विगत एक वर्ष में आयोजित 7 रीजनल कॉन्क्लेव, 6 रोड शो एवं इंटरैक्टिव सेशन्स में…

Read More

सीहोर जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई, लाइसेंस निलंबित

सीहोर सीहोर जिले में संचालित कई मेडिकल स्टोर्स पर सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कई दुकानों पर लाइसेंसधारी के बजाय अप्रशिक्षित व्यक्ति दवाइयां बेच रहे हैं, जबकि कुछ स्टोर बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, प्रतिबंधित और कालातीत दवाओं की बिक्री भी बेधड़क की जा रही है। खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में हुआ खुलासा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने जिले में मेडिकल दुकानों की जांच की। जांच में औषधि सामग्री अधिनियमों का उल्लंघन पाए…

Read More

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला होने वाला है। लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच के लिए टॉस नहीं हो सका है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर बेहद खराब रहा है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच अब औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी। ये तीसरी बार…

Read More

नर्सिंग कॉलेज को किन अफसरों ने दी थी मान्यता, कोर्ट ने मांगी सूची

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस ए.के. पालीवाल की युगलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने वाले तत्कालीन अधिकारियों की सूची प्रस्तुत की जाए, ताकि उन पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जा सके। अदालत ने यह आदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के संचालन को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि एमपीएनआरसी कार्यालय से 13 से 19…

Read More

दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की, मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है

नई दिल्ली श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है। तिलकरत्ने दिलशान ने भी माना है कि इसका फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। वे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही ओपनर के तौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में आक्रामक होकर खेलते हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मैचों में भी ऐसा ही दिखा है और दोनों मैच भारत ने जीते…

Read More

कैबिनेट से मिली वक्फ बिल को मंजूरी, 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में ला सकती है सरकार

नई दिल्ली केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ (संशोधन) बिल में हाल ही में संसदीय समिति द्वारा सुझाए गए बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह बिल बजट सत्र के दूसरे भाग में चर्चा और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार ने अधिकांश बदलावों को शामिल किया है, जिसकी सिफारिश जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने की थी। कैबिनेट ने इसे पिछले सप्ताह भारतीय बंदरगाह विधेयक के साथ मंजूरी दी। इस बिल को सरकार ने अपने विधायी कार्यों की प्राथमिकता सूची में रखा है।…

Read More

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बार-बार चुनावों के कारण कई फैसले प्रभावित होते , गवर्नेंस प्रभावित होती है

भोपाल  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं. सरकारें पूरे साल चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहती हैं, जिससे प्रशासनिक अमला भी चुनावी गतिविधियों में लगा रहता है और विकास योजनाओं की गति धीमी हो जाती है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारें केवल चुनावी फायदों वाली योजनाएं बनाने में जुट जाती हैं और ऐसे में कई अहम…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और भारत रत्न नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्र ऋषि भारत रत्न श्री नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर इन महान विभूतियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि इनका जीवन हर देशभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित चंद्रशेखर आजाद का जीवन ऊर्जा, संकल्प और सेवा का अप्रतिम अध्याय है। मैं उन्हें बारम्बार नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि आजाद का बलिदान देश के युवाओं…

Read More

महाकुंभ स्नान के बाद लोगों में घर आने की हड़बड़ी, प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री

 जबलपुर  महाकुंभ में अंतिम स्नान पर्व के साथ ही ट्रेन में यात्रियों की भीड़ का रुख बदल गया है। बुधवार रात से प्रयागराज से जबलपुर की ओर आने वाली ट्रेनों में यात्री दबाव बढ़ गया है। महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से लंबी दूरी की ट्रेन के वातानुकूलित कोच की स्थित जनरल जैसी बन गई है। स्लीपर कोच भी यात्रियों से ठसाठस भरे हुए है। घर आने की हड़बड़ी में अनारक्षित टिकिट लेकर यात्री आरक्षित कोच में चढ़ रहे है। इनकी संख्या अधिक होने से महीनों आरक्षण कराने…

Read More

भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, प्रयागराज के लिए बंद नहीं हुईं स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज  प्रयागराज में डेढ़ माह से चल रहा महाकुंभ भले ही खत्‍म हो गया हो लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे अभी स्‍पेशल ट्रेनों को बंद नहीं करेगा. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ये ट्रेनें चलती रहेंगी. संगम स्‍नान को ध्‍यान में रखते रेलवे ने स्‍पेशल प्‍लान बनाया है. वहीं आज स्‍वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव प्रयागराज पहुंचे हैं और भीड़ का जायजा लिया है. विश्‍व का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ शिवरात्रि को समाप्‍त हो गया है. लेकिन यहां पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अभी भी…

Read More

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर मुस्लिम युवक ने की अभद्र टिप्पणी, युवक की पहचान हो गई

ग्‍वालियर स्‍थानीय पनिहार के रहने वाले एक युवक आदिल ने एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया है, जिससे बबवाल मचा हुआ है. इस वीडियो में उसने बागेश्‍वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री को लेकर गलत शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आदिल, जो कि ग्वालियर जिले के पनिहार का रहने वाला है, ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने यह अपशब्द कहे. ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है.…

Read More

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 4.52 लाख ही रहा

उज्जैन महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कम समय में दर्शन हो, इसलिए चाक-चौबंद व्यवस्थाए की गईं। प्रातः चलित भस्मार्ती में लगभग 20 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। बुधवार रात 10 बजे तक भक्तों का आंकड़ा 4 लाख से अधिक हो गया था। देर रात तक दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी था। महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन हेतु पट गुरुवार 27 फरवरी की शयन आरती तक खुले रहेंगे।महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 4.52 लाख…

Read More

मार्च के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में बारिश होने के आसार, 2-3° बढ़ेगा तापमान

भोपाल मध्‍य प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि रात में हल्‍की ठंड है। अब मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से ऐसा हो सकता है। इससे पहले 3 दिन तक दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा रहेगा। जिससे गर्मी का अहसास होगा। 2 मार्च से असर दिखाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ…

Read More