उद्योग,निवेश और रोजगार की स्वर्ण गाथा रचते मोहन

भोपाल भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट सफलता पूर्वक संपन्न हुई है। आठ विश्व स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन में राजधानी भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई यह पहली ग्लोबल इनवेस्टर मीट है।यह विक्रमादित्य सम पुरूषार्थी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रबल इच्छा शक्ति,दूर दृष्टि और आत्म बल का परिणाम है।उन्होंने राजधानी भोपाल में इनवेस्टर सम्मेलन आयोजित करने का नवाचार किया है।भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को सम्पन्न करने हेतु विशाल कन्वेंशन सेंटर निर्माण का संकल्प भी लिया है।राजधानी भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के सफल आयोजन हेतु भागीरथी, पुरूषार्थी मुख्यमंत्री डॉ मोहन…

Read More

राज्यपाल पटेल ने दीक्षा समारोह में किया संबोधित, छात्रों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया, पीएचडी की उपाधि दी

जबलपुर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षा समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। विवि के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगू भाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में 1029 छात्रों को उपाधि प्रदान की। साथ ही 12 छात्र स्वर्ण पदक से नवाजे गए। समारोह में पशुपालन मंत्री लखन पटेल विशिष्ट अतिथि रहे। दीक्षा भाषण कुलगुरु डॉ बीएन त्रिपाठी शेरे कश्मीर एग्रीकल्चर साइंस व टेक्नोलाजी विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर मनदीप शर्मा भी मंचासीन थे। तीन पीएचडी…

Read More

एनएचएम की नवीन संविदा नीति-2025 से चिकित्सा कार्मिकों को मिलेगा बेहतर कार्य वातावरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नवीन संविदा कर्मचारी नीति-2025 का निर्धारण संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है। नवीन नीति से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में स्थायित्व आएगा और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इस नीति का लाभ 32 हज़ार संविदा कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा और उनके परिवारों सहित लगभग 1.5 लाख लोग इससे लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने…

Read More

जीडीपी 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6.2% बढ़ेगी, जो दूसरी तिमाही में 5.6% थी

नई दिल्ली  वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.2% रही। यह कमी मुख्य रूप से निर्माण और खनन क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन के कारण आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी अवधि में 9.5% की वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं, मौजूदा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में 5.6% की ग्रोथ हुई थी। जीडीपी ग्रोथ का डेटा बताता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने सालाना आधार पर कमजोर प्रदर्शन किया है। हालांकि,…

Read More

मध्यप्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में बादल छाने और बारिश होने के आसार, 2 से 4° बढ़ा रहेगा पारा

भोपाल मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 2-4 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर प्रदेश के मौसम में भी बड़ा देखने को मिलेगा। 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल…

Read More

उमरिया में पालतू कुत्ते ने बाघ का सामना किया, परिवार की जान बचाई

उमरिया  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास भरहुत गांव में एक बहादुर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अपने परिवार को बाघ के हमले से बचाया। दो दिन पहले हुई इस घटना में कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगाकर अपने परिवार की जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद कुत्ते की मौत हो गई है। बाघ ने हमला करने की कोशिश भरहुत गांव में शिवम बढ़गैया के परिवार पर एक बाघ ने हमला करने की कोशिश की। तभी उनके पालतू…

Read More

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी: 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का मैच 10 अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मैच लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3 है। सेदिकुल्लाह अटल 70 और हशमतुल्लाह शाहिदी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28 ओवर में स्कोर 139/3 अफगानिस्तान ने 28वें ओवर में 8 रन बनाए। मौजूदा रनरेट: 4.96 रन प्रति ओवर बैटर: सेदिकुल्लाह अटल 70(83), हशमतुल्लाह शाहिदी 11 (31) बॉलर: एडम जम्पा 4-20-1  

Read More

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, घरों के बिजली बिल में हो रही बचत

रायपुर  सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। क्रेडा के  अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के घरों में सोलर…

Read More

शेयर बाजार की स्थिति बहुत खराब, 1414 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 420 अंक गिरा

मुंबई शेयर बाजार की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह से निवेशकों तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है। 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद बाजार की स्थिति का अंदाजा इस…

Read More

आसमान में आज ग्रहों की परेड… एक साथ दिखाई देंगे शनि, बुध, नेप्च्यून, शुक्र, गुरु, यूरेनस और मंगल

भोपाल 28 फरवरी 2025 की शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे. यह एक दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसे महान ग्रहीय संरेखण कहा जाता है. शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल – सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे. यह घटना खगोल विज्ञान के शौकीनों और आम लोगों के लिए एक अद्भुत अवसर होगी. यह घटना इसलिए भी खास है क्योंकि इतने सारे ग्रह एक साथ दिखाई देना बहुत कम होता है. आमतौर पर कुछ ग्रह…

Read More

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा कल से, नकल रोकने कड़े इंतेजाम

रायपुर  छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है. 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं. गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई है. 1 मार्च को कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी. परीक्षा का…

Read More

रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर सेमिनार आयोजित

भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्मदा क्लब, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल युग में साइबर खतरों से सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी देना था। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री महेश श्रीवास्तव…

Read More

भीलवाड़ा में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला के पति ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। क्या है पूरा मामला? प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि लापता महिला का नाम निकिता है। वह अपने पति हिमांशु चंदेल…

Read More

इंदौर के निलंबित अफसर के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

इंदौर  आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के अधिकारियों ने आज सुबह दो-दो पत्नियों (Wives) के पति (Husband) नगर निगम (Municipal council) के राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के तीन आवासों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अनुपातहीन सम्पत्ति का खुलासा किया है। छापे में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बहुुमंजिला मकानों, प्लाट, कृषि भूमि का खुलासा हुआ है।  ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को इंदौर नगर निगम से सस्पेंड एआरओ राजेश परमार के घर छापा मारा है. परमार के तीन ठिकानों पर एक्शन जारी है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में…

Read More

उत्तर भारत पर छाए घने बादल, कश्मीर से दिल्ली-MP तक भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

नईदिल्ली हिमालय पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी 28 फरवरी को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. पहाड़ी इलाकों पर पहले ही भारी बारिश और बर्फबारी से हाल बेहाल है. आज भी हाल ऐसी ही रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने ताजा सेटेलाइट इमेज भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उत्तर भारत पर किस…

Read More