स्पेस मिशन पर जाएंगी गयिका कैटी पेरी, अंतरिक्ष यान में होंगी सिर्फ महिलाएं

लंदन वैसे तो आए दिन कोई न कोई अंतरिक्ष मिशन नया रिकॉर्ड बनाते रहता है. लेकिन स्पेस मिशन का एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. इस मिशन में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी सहित अमेरिका की दिग्गज महिलाएं शामिल हैं. मिशन को लीड भी मशहूर अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की मंगेतर खुद कर रही हैं. सिंगर कैटी पेरी जिस स्पेस मिशन पर जाने वाली हैं, वह जेफ बोजेस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का मिशन है, जिसका नाम एनएस-31 मिशन है. इस मिशन की सबसे खास बात यह होने वाली है…

Read More

होली से आठ दिन पहले शुरू होता है होलाष्टक, भूल से भी न खरीदें ये चीजें

हिंदू धर्म में होलाष्टक की अवधि अशुभ मानी जाती है. ये आठ दिनों की अवधि होती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है. पंचांग के अनुसार, होलाष्टक की अवधि की शुरुआत होली से आठ दिन पहले हो जाती है. इसका समापन होलिका दहन के साथ हो जाता है. होलाष्टक की अवधि में गृह प्रवेश, विवाह या मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक की अवधि में किए गए शुभ…

Read More

महाकुंभ 2025: 8 लाख श्रद्धालुओं को मिला आयुष का लाभ

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई व्यवस्थाएं की गई। इसी के तहत लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए, आयुष मंत्रालय ने आठ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, जिससे महाकुंभ मेले के दौरान उनकी पवित्र यात्रा सुरक्षित और स्वस्थ रही। 20 आयुष ओपीडी स्थापित करने से लेकर मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों की तैनाती तक, 90 से अधिक डॉक्टर और 150 स्वास्थ्यकर्मी पूरे भव्य आध्यात्मिक आयोजन के दौरान निरंतर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के…

Read More

मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करते हुए हाई कोर्ट ने नए सिरे से काउंसलिंग कराने के दिए निर्देश

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करते हुए हाई कोर्ट ने नए सिरे से काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट के फैसले से सभी प्रभावित उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा. सेवारत श्रेणी में अपात्र उम्मीदवारों को शामिल करने पर डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी. राजशेखर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने बताया कि नियमों के अनुसार, सेवारत श्रेणी के तहत पात्रता के लिए उम्मीदवार को कम से कम तीन वर्षों की सेवा पूरी करनी अनिवार्य है. लेकिन काउंसलिंग के दौरान पता…

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बल्लेबाजों का जलवा, एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहे इस चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बरस रहे हैं। टूर्नामेंट का आधा सफर अभी बाकी है और इससे पहले ही एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक 11 शतक दर्ज हो चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि पिचें बल्लेबाजों के लिए किसी शतक की खदान से कम नहीं हैं। जहां बल्लेबाज थोड़ी देर ठहर जाए तो फिर बिना किसी परेशानी के शतक बनाकर ही पवेलियन लौट रहा है। टूर्नामेंट में गुरुवार तक कुल…

Read More

देश की पहली मालवी प्रेम कहानी का 28 फ़रवरी को भोपाल में ऑडिशन और प्रेस वार्ता संपन्न

भोपाल राठौर फिल्म एंड एंटर टेनमेंट के बैनर तले मालवा की पहली रोमांटिक फिल्म थारो म्हारो प्रेम का ऑडिशन भोपाल क्षेत्र के रंगकर्मियों के लिए 28 फरवरी को नाइन मसाला रेस्टोरेंट में संपन्न  हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सु श्री मालती राय जी महापौर भोपाल ने किया,इस अवसर पर कई कलाकार अजय पॉल नंदू , राजेंद्र कानूनगो आदि कलाकार उपस्थित रहे ,इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ  पत्रकार डॉ.नवीन आनंद जोशी , निशा गर्ग जी गर्ग सुप्रभात एवं ईटीवी खबर , आलोक  गर्ग, गर्ग इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर स्पॉन्सर…

Read More

उत्तराखंड: चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 47 मजदूर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. यहां माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई है, जिसकी चपेट में आने से 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं. बता दें कि 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए थे, लेकिन 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है. बाकी 47 की तलाश जारी है. हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और BRO की टीम रवाना हो गई है. फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. बताया जा रहा…

Read More

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक

राजस्थान राजस्थान सरकार ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। अगर किसी डॉक्टर के खिलाफ जबरन निजी अस्पताल भेजने की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधानसभा में की। शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई विधानसभा सत्र के दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि यदि किसी सरकारी डॉक्टर द्वारा बिना उचित कारण के मरीज को निजी अस्पताल में रेफर किया जाता है…

Read More

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है महापौर से लेकर शुरू के 10पार्षदो को शपथ लेना नहीं आया  बिलासपुर  महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली।…पहली बार महापौर पूजा ने शपथ को गलत तरीके से पढ़ी जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर ही टोक दिया। इसके बाद फिर से करेक्शन करके महापौर को शपथ दिलवाया गया।इसकी चर्चा वहां होते रही । लेकिन महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने दूसरी बार भी गलत तरीके से लडखडाहट वाले शब्दों के साथ शपथ ली। कलेक्टर…

Read More

IPS पति की खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल कर दी गई थी हत्या… जानें कौन हैं मधु रानी जो बनीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सचिव

भोपाल/नई दिल्ली दिल्ली में नई बीजेपी सरकार के तहत नौकरशाही में पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग की ओर से किया गया। मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की आईएएस हैं। उन्होंने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। कौन हैं मधु रानी तेवतिया 2008 कैडर की…

Read More

बजट सत्र में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की बड़ी घोषणाएं, युवाओं, महिलाओं और किसानों को मिली सौगात

जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 27 फरवरी को बजट पर अपना जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव करने जा रही है। भाजपा सरकार प्रदेश के आर्थिक संसाधनों का सही दिशा में उपयोग कर रही है और कम ब्याज दर पर फंड की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। विपक्ष पर निशाना, अर्थव्यवस्था सुधारने का वादा दिया कुमारी ने पिछली सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए…

Read More

बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात, टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक चोरी

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक…

Read More

शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने साझा की अपने दिल की बात

राजस्थान राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहने को लेकर छिड़े विवाद का गुरुवार को समाधान हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से गलत आचरण के लिए माफी मांगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छह निलंबित कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शायराना माहौल में शुरू हुई, जहां शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने दिल की बात साझा की। ‘मैं तो निर्दलीय हूं…’ सदन में अपनी बात…

Read More

अब दिल्ली एयरपोर्ट में भी मिलेगी ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा! दो एयरपोर्ट्स पर हुई शुरुआत

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर चाय और समोसे का रेट देखकर ज्यादातर यात्री दूर से देखकर रह जाते हैं। लेकिन सरकार के प्रयास से अब आम आदमी भी एयरपोर्ट पर चाय और समोसे का मजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा मिलना शुरु हुआ हो गया है। यात्री कैफे की शुरुआत 19 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से हुई थी और अब चेन्नई में भी यह कैफे खुल गया है। माना जा रहा है कि कोलकाता और चेन्नई के बाद अब दिल्ली और…

Read More

पुलिसवालों को साथी हवलदार ने सस्ते में जमीन दिलाने के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने ही अपने साथियों को करोड़ों की चपत लगा दी. सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों ऐंठने वाला यह हवलदार खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अफसर बताता था, जिससे पुलिसकर्मी भी उसकी बातों में आ जाते. पांच साल से फरार चल रहे इस ठग पुलिसकर्मी को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस ठगी मामले में उसके तीन साथी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. करोड़ों की…

Read More