02 मार्च को सिंह राशि वाले को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, यहां देखें राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों का मन खुश रहेगा। आप लोग आत्मविश्वास भी भरपूर रहेंगे। इस समय थोड़ा परेशानी का समय है, इसलिए कारोबार में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को अभी धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी में अफसरों से मिलकर रहें। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। इस समय आत्मविश्वास में कमी रहेगी, इसलिए…

Read More

बिना रुके लगातार चौबीस घंटे लोक नृत्य कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में नाम दर्ज कराने के लिए मंच पर उतर दल

बुरहानपुर बिना रुके लगातार चौबीस घंटे लोक नृत्य कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार से बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम में लोक कलाकार मुकेश दरबार सहित दस कलाकारों का दल मंच पर उतर गया है। इस कार्यक्रम से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन की टीम वर्चुअली जुड़ी हुई है। लोक नृत्य का यह अनूठा कार्यक्रम शनिवार दोपहर 2.49 बजे प्रारंभ हुआ है, जो रविवार दोपहर 2.49 बजे समाप्त होगा। निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए मप्र संस्कृति…

Read More

व्हाइट हाउस में तीखी बहस के बाद जेलेंस्की ने नरम रुख अपनाया, डील करने को तैयार, कहा-ट्रंप का सपोर्ट बहुत जरूरी है

वाशिंगटन व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने नरम रुख अपनाया है। जेलेंस्की ने अमेरिका के समर्थन को अपनी जंग के लिए निर्णायक करार दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका रूस के साथ युद्ध के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण होगी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अमेरिका की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और संसद सहित अमेरिकी जनता के समर्थन…

Read More

25 मार्च के बाद घोषित होगा राज्य सेवा परीक्षा- 2025 का परिणाम, चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग अब इसके आधार पर अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगा। यह कार्य अगले 20 दिनों में पूरा किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 मार्च के बाद घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए एक लाख 18 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 82…

Read More

करोड़ो रुपये की ठगी के आरोप में ईओडब्ल्यू ने चिटफंड कंपनी के अधिकारियो के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की

भोपाल मध्य प्रदेश के 300 लोगों से निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने चिटफंड कंपनी एसयूएसके इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के विरुद्ध एफआइआर पंजीबद्ध की है। इसमें कंपनी के डायरेक्टर व मालिक कैलाश लोधी सहित आठ को नामजद व अन्य को आरोपित बनाया गया है। मामला वर्ष 2011 से 2016 के बीच का है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों में इसी तरह की ठगी की थी। पीड़ितों…

Read More

5 लड़कियों के यौन शोषण मामले में फूटा गुस्सा, हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली, फूटा गुस्सा, CBI जांच की मांग

जयपुर राजस्थान के अजमेर में हिंदू संगठनों ने शनिवार को विरोध रैली निकाली। ब्यावर जिले में 5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। अजमेर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। इससे पहले बिजयनगर में गांधी भवन से अजमेर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। आसपास के इलाके में बाजार बंद रहे। अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनीता भदेल, अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के नेता और बाजार संघों के सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया।…

Read More

दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है, नियम व शर्तों की घोषणा जल्द करेगी सरकार

नई दिल्ली दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि 8 मार्च को महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में महिला सम्मान योजना की शुरुआत की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस योजना की शर्तें और नियम आने वाले दिनों में आधिकारिक रूप से लागू कर दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित कर महिलाओं की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की जाएगी। दिल्ली…

Read More

मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में धान पर 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा अतिरिक्त लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के किसान सम्मेलन में किसानों को अभूतपूर्व सौगात देते हुए कहा कि अब प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गेहूँ उत्पादक किसानों को भी प्रति क्विंटल 175 रूपये अतिरिक्त बोनस राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूल्य संवर्धन योजना (प्राइस सपोर्ट स्कीम) अंतर्गत वर्ष 2024 में 6.69 लाख किसानों द्वारा 12.2 लाख हेक्टेयर रकबे में उत्पादित धान का विक्रय किया गया है। धान उत्पादक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक…

Read More

इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह की कार पुलिस स्कॉट वाहन से अचानक टकरा गई, बड़ा हादसा टला

देवरिया उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह की कार शनिवार देवरिया में सिविल लाइंस रोड पर पुलिस स्कॉट वाहन से अचानक टकरा गई। संयोग रहा कि किसी को चोट नहीं आई है। न्यायमूर्ति सहित कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। न्यायमूर्ति दोपहर में दीवानी न्यायालय देवरिया के सभागार में आयोजित न्याय में फॉरेंसिक साइंस का योगदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे थे। उनका काफिला अभी सिविल लाइंस रोड पर विकास भवन के आगे पहुंचा था कि आगे आगे चल…

Read More

ताइवान ने सात विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया, ताइपे का बड़ा एक्शन

ताइपे ताइवान ने सात विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन यूनिवर्सिटी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया और इन्हें 'चीन की राष्ट्रीय रक्षा के सात पुत्र' कहा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने की थी, जिसके बाद इन्हें चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंप दिया गया। ताइवान के शिक्षा मंत्री चेंग यिंग-याओ ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों की रक्षा के लिए ताइवानी विश्वविद्यालयों और शोध…

Read More

योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के अनुसार, अवनीश अवस्थी अब 28 फरवरी 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे। यह उनके कार्यकाल का तीसरा विस्तार है। सलाहकार के रूप में उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 2022 में रिटायर होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासनिक मामलों में सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह…

Read More

एनपीएस में मिसिंग क्रेडिट राशि अभिदाता के खाते में जमा होगें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाताओं के खातों में जमा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब अशंदायी पेंशन योजना (NPS) में मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाता के खातों में जमा किये जायेगें। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया है कि अभिदाताओं के खातों में मिसिंग क्रेडिट की राशि जमा करने के लिये 15 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलेगा। इस संबंध में विभागीय स्तर पर निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं।…

Read More

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद शोरा को बड़ी राहत दी, देशद्रोह का केस वापस लेने की मंजूरी दी

नई दिल्ली दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद शोरा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने साल 2019 के देशद्रोह मामले में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की दिल्ली पुलिस की अर्जी स्वीकार कर ली है। शेहला के खिलाफ यह मामला भारतीय सेना को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्विट्स करने के बाद दर्ज किया गया था। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि अदालत ने दिल्ली पुलिस को JNU की पूर्व उपाध्यक्ष…

Read More

जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूल एवं संस्कृत आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 9 मार्च को

भोपाल जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूलों एवं संस्कृत आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.mpsos.nic.in) पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा में सम्मिलित हों। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More

राष्ट्रीय शोधार्थी समागम भारतीय दृष्टि से शोध एवं अनुसंधान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल कृतज्ञता का भाव, भारत की सभ्यता एवं विरासत है और भारतीय ज्ञान परम्परा का अभिन्न अंग है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, नदियों एवं सूर्य सहित समस्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण के लिए, कृतज्ञता भाव से समृद्ध परम्पराओं को स्थापित किया था। भारत का ज्ञान, ज्ञान परम्परा एवं मान्यता के रूप में भारतीय समाज में सर्वत्र विद्यमान है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर, भारतीय समाज में परंपराएं एवं मान्यताएं स्थापित हुई हैं। हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान को युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में नए सन्दर्भों में, पुनः शोध एवं अनुसंधान…

Read More