सिगरेट एवं तंबाखू बेचने वालों पर बस स्टैण्ड एवं स्कूलों के आस-पास की गयी चालानी कार्रवाई

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट 2003 के  नियमों के पालन हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड के स्कूलों के आसपास में पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 11 चालानी कार्रवाई करते हुए  नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सिगरेट/तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कोटपा नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।…

Read More

उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 2344.10 हेक्टेयर जमीन पर ‘सिंहस्थ नगर’ का निर्माण करने की योजना

 उज्जैन  धर्मधानी उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे 2344.10 हेक्टेयर जमीन पर ‘सिंहस्थ नगर’ का निर्माण होने जा रहा है। इसमें आश्रम, अस्पताल, स्कूल-कालेज, गुरुकुल, धर्मशाला एवं दर्शनीय स्थल बनाने को न्यूनतम एक हेक्टेयर के प्लाट कटेंगे। आसान पहुंच के लिए 18 मीटर चौड़े मार्ग बनाए जाएंगे। निवेशकों को साढ़े 12 मीटर ऊंचे भवन बनाने की अनुमति मिलेगी। प्लांट आवंटन की मुख्य शर्त यह होगी कि उन्हें न्यूनतम 10 मीटर सीमांत खुला क्षेत्र छोड़ना होगा और परिसर में कम से कम 75 पौधे प्रति हेक्टेयर के मान से लगाने होंगे। महाराजा…

Read More

विज्ञान, धर्म, अंधविश्वास और समाज के विकास में वैज्ञानिक सोच की भूमिका बहुत जरूरी–महेन्द्र सिंह मरपच्ची

एमसीबी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन की महान खोज ‘रमन प्रभाव’ की याद में मनाया जाता है। उनकी इस खोज ने विज्ञान की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया और भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर पहचान दिलाई। विज्ञान का उद्देश्य तर्क, प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से सत्य की खोज करना है, जबकि धर्म नैतिकता, विश्वास और परंपराओं पर आधारित होता है। भारत में विज्ञान और धर्म दोनों की गहरी जड़ें हैं, लेकिन जब धर्म अंधविश्वास का…

Read More

गोदरेज ने लॉन्च की स्मार्ट सिक्योरिटी की नई रेंज

गोदरेज ने लॉन्च की स्मार्ट सिक्योरिटी की नई रेंज आधुनिक भारतीय घरों और व्यवसायों के लिए डिजाइन और तकनीक का मिश्रण कंज्यूमर सेंटरिक इनोवेशन के साथ पसंदीदा घरेलू और संस्थागत सुरक्षा समाधान प्रदाता बना हुआ है मुंबई  गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सुरक्षा समाधान व्यवसाय ने प्रीमियम, तकनीक-सक्षम होम लॉकर्स की अपनी नवीनतम रेंज पेश की है, जिससे सुरक्षा क्षेत्र में इसके पोर्टफोलियो और बाजार हिस्सेदारी को मजबूती मिली है। आधुनिक घरेलू सौंदर्य के साथ सहजता से डिजाइन किए गए, ये होम लॉकर्स सोफस्टिकेटेड डिजाइन को तकनीक के साथ जोड़ते हैं,…

Read More

एमसीबी जिले के 46 केन्द्रों में आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मार्च  2025 से बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ किया जा रहा है। एमसीबी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा हेतु 46 केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा जिले में कक्षा 10 वीं के 5153 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं के 3913 कुल 9066 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गोपनीय सामग्री का वितरण कर नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित…

Read More

बीटीटीपी के तीसरे संस्करण में 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से 20 विजेताओं का चयन किया गया

भारत की गेमिंग क्रान्ति बनी ग्लोबलः भारत टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम के तीसरे सीज़न के विजेता जीडीसी सैन फ्रांसिस्को, स्टार्ट-अप महाकुंभ और वेव्स में स्थापित करेंगे इंडिया पैविलियन   •    डीपीआईआईटी, एमआईबी, आईईआईसी और विंज़ो ने भारत टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम के तीसरे सीज़न के लिए की साझेदारी, यह मंच भारत की टॉप गेम डेवलपमेन्ट प्रतिभा को पहचान कर उन्हें जीडीसी 2025 (मार्च 17-21, सैन फ्रांसिस्को), स्टार्ट-अप महाकुंभ (अप्रैल 3-5, भारत) और वेव्स (मई 1-4, भारत) के दौरान अपने प्रोडक्ट्स दशाने का मौका देगा •    बीटीटीपी के तीसरे संस्करण में 1000 से…

Read More

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना का मौका

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना का मौका है। रोहित शर्मा के पास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान के रूप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। रोहित शर्मा…

Read More

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज मध्य प्रदेश के दतिया (Datia) पहुंचे। उन्होंने पीतांबरा पीठ (Pitambara Peeth) पहुंचकर मां बगलामुखी (Maa Baglamukhi) के दर्शन (Darshan) किए। साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव (Vankhandeshwar Mahadev) का अभिषेक किया। दर्शन के बाद वह झांसी (Jhansi) के लिए रवाना हो गए। विधि विधान से की पूजा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने अल्प प्रवास के दौरान विशेष विमान से दतिया पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से मां बगलामुखी माता की पूजा…

Read More

जगतगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, हिंदू धर्म की सुरक्षा का संकल्प

सतना/कटनी  एमपी के सतना में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में सनातन धर्म को लेकर चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महायज्ञ के दौरान व्यास गद्दी पर बैठकर कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में है। दरअसल, सतना जिला अंतर्गत नागौद के दहलान मंदिर प्रांगण शिवराजपुर में 12 दिवसीय…

Read More

बालाघाट दौरे पर गए सीएम ने दी बड़ी सौगात, 264 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया

बालाघाट  मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बालाघाट के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बालाघाट को कई सौगातें दी हैं। सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में बालाघाट जिले की सूरत ही बदल जाएगी। किसान सम्मेलन के दौरान सीएम ने 326 करोड़ 60 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और 264 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। इस राशि से जिले में स्कूल, अस्पताल और पुलों का निर्माण होगा। इसके साथ ही मोहन यादव ने नक्सलियों को भी चुनौती दी है। नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं…

Read More

कांग्रेसियों ने जलाया ED और भाजपा का पुतला

रायपुर प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य…

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच रॉन ड्रेपर का 98 साल की उम्र निधन, सदमे में फैंस

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर आई है। वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रॉन ड्रेपर का शुक्रवार 28 फरवरी को निधन हो गया। रॉन ड्रेपर, जो सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर थे। उनका निधन दक्षिण अफ्रीका के गेकेबरहा में हुआ। उनके निधन से उनका परिवार और क्रिकेट फैंस गहरे सदमे में हैं। रॉन ड्रेपर का निधन रॉन ड्रेपर का निधन 98 साल की उम्र में हुआ। वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे और कभी-कभी विकेटकीपिंग भी करते थे।…

Read More

डिप्टी सीएम साव बोले – कांग्रेस के पास हार छिपाने का कोई बहाना नहीं, इसीलिए ED के नाम पर कर रहे झूठी राजनीति

रायपुर ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में…

Read More

वार्विकशायर ने मैनचेस्टर सिटी के जेम्स थॉमस को प्रदर्शन निदेशक नियुक्त किया

लंदन वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब मैनचेस्टर सिटी के वरिष्ठ अधिकारी जेम्स थॉमस को प्रदर्शन निदेशक नियुक्त किया है। थॉमस वर्तमान में मैनचेस्टर सिटी में प्रदर्शन सेवाओं के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और जून में क्रिकेट जगत में कदम रखेंगे। थॉमस, जो पहले पेशेवर रूप से रग्बी यूनियन खेल चुके हैं, ब्रिटिश जिमनास्टिक्स के प्रदर्शन निदेशक के रूप में भी पांच वर्षों तक काम कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में ब्रिटिश जिमनास्टिक्स ने टोक्यो ओलंपिक में पदकों की ओर महत्वपूर्ण प्रगति की थी।…

Read More

भोपाल में AAP के कार्यालय पर लटका ताला, 3 महीने से नहीं दिया था बिजली बिल और किराया

भोपाल आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब इस हार का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिलने लगा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आप पार्टी के ऑफिस में ताला लगा दिया गया है. मामला किराए से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है. जहां पिछले लंबे समय से प्रदेश की आप की राजनीति चल रही थी. जहां अब मकान मालिक ने…

Read More