भोपाल मध्यप्रदेश में 15 मार्च के बाद हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने लगेगी। वहीं, दिन-रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म रहेंगे, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में मावठा गिर सकता है। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से…
Read MoreDay: March 1, 2025
भोपाल : बड़ी झील पर होगा 25 राज्यों की रोइंग टीमों का महामुकाबला, 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
भोपाल नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी 7 साल बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश को मिली है. देशभर से 25 राज्यों के खिलाड़ी 3 से 7 मार्च तक भोपाल के बड़े तालाब में चप्पू चलाएंगे. पिछली बार मध्य प्रदेश में यह प्रतियोगिता साल 2018 में हुई थी. हालांकि इस बार नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश को प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. हाल में ही देहरादून में आयोजित नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश की टीम 5 गोल्ड और चार कास्य पदक जीत कर ओवरऑल चौंपियन रही…
Read Moreसुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह नक्सली व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लीडर की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर निकली डीआरजी और कोबरा की…
Read MoreBJP नेता के होटल पर चला बुलडोजर, बिजली सब-स्टेशन बनाने के लिए सख्त एक्शन
गुना मध्य प्रदेश के गुना में प्रशासन ने बीजेपी नेता अमन नाटले के होटल पर बुलडोजर चला दिया है. अमन नाटले बीजेपी के नगर मंत्री हैं और उनका होटल इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित हो रहा था. इसे अवैध अतिक्रमण मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की. इस स्थान पर 35/11 केवी का सब स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है. पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने होटल को धराशायी कर दिया. इस दौरान बीजेपी के कई नेता मौके पर मौजूद थे और कार्रवाई रोकने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन अंततः अवैध…
Read Moreसरकार की कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी है : सीएम डॉ. मोहन यादव
इंदौर मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की अपेक्षा से बेहतर उपलब्धि ने मध्य प्रदेश की आंखों में नया सपना बसा दिया है, औद्योगिक निवेश में देश का नंबर एक प्रदेश बनने का सपना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहते हैं कि हर दृष्टि से अनुकूल वातावरण पाकर उद्योग जगत मध्य प्रदेश पर मोहित है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश अपनी निवेश संबंधी नीतियों और उपलब्धियों से बाकी प्रदेशों को रोशनी देगा। अब मध्य प्रदेश कई अन्य सेक्टरों की तरह औद्योगिक निवेश में भी देश का नंबर एक प्रदेश बनकर ही…
Read Moreसतना में 195 जोड़ों के विवाह का पंजीयन, 77 वर्ष की उम्र गलती से दर्ज होने पर बवाल
सतना मध्यप्रदेश के सतना जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 19 वर्ष की लड़की से 77 वर्ष के बुजुर्ग का विवाह संपन्न हुआ। मामला वायरल होते ही निगम प्रशासन ने इसे लिपि त्रुटि बताया है। कहा है कि 19 वर्ष की वधू है और 27 वर्ष का वर है, टाइपिंग मिस्टेक होने से यह गलती हुई है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे प्रदेश में पंजीयन कराए जा रहे हैं। सतना जिले में भी नगर निगम…
Read Moreसीकर : खाटू श्याम में 271 घंटे लगातार बाबा के दरबार में भक्तों की लगेगी अर्जी, फाल्गुनी लक्खी मेले की हुई शुरुआत…
सीकर आज से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले का शुभारंभ हो चुका है. मेला आगामी 11 दिनों यानी 11 मार्च तक, लगातार 271 घंटे तक चलेगा. इस दौरान बाबा श्याम के दरबार में दिन-रात भक्तों की फरियाद सुनी जाएगी. मेले के सफल आयोजन और भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस मेले में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा श्याम के दर्शन करने और मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं. फाल्गुनी लक्खी मेले का महत्व यह मेला…
Read Moreइंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान कौन हो सकता है? उन 3 बड़े विकल्पों के बारे में जान लीजिए
करांची जोस बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, मैच के बाद उन्होंने कहा था कि वे इस बारे में सोचेंगे, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टीम के आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान कौन हो सकता है? उन 3 बड़े विकल्पों के बारे में जान…
Read Moreगैस सिलेंडर ₹6 महंगा, UPI, म्यूचुअल फंड … आज से हुए ये 6 बड़े बदलाव, हर जेब पर होगा असर!
नई दिल्ली हर महीने की तरह ही 1 मार्च, 2025 से नए नियमों में बदलाव हो रहा है. 1 मार्च यानी आज से 6 बड़े नियम बदल रहे हैं. इसमें UPI, म्यूचुअल फंड से लेकर एलपीजी सिलेंडर के दाम तक शामिल हैं. ये बदलाव सीधे आपके बैंक अकाउंट पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं किन किन नियमों में बदलाव किया जा रहा है. LPG सिलेंडर के दाम बढ़े तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. इस एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 रुपये…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय…
Read Moreअफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा, अफ्रीका जीत हासिल करने उतरेगा
कराची आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जोस बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका अगर ये मैच जीतने में कामयाब होता है, तो वह ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच जाएगा, जबकि इंग्लैंड दांव पर लगी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से रौंदा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका दूसरा…
Read Moreराज्यपाल रमेन डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी जन्मदिन पर बधाई, सुखमय जीवन की कामना की
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर…
Read Moreआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा, मैथ्यू हो सकते है बहार
नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ेगा, जिसमें ट्रैविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम को ओपनर को चोट लगी है और ऐसे में वह सेमीफाइनल के लिए शायद उपलब्ध नहीं होगा। ये ओपनर मैथ्यू शॉर्ट हैं, जो बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नजर आए थे। मैच के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि वे पूरी तरह फिट नहीं…
Read Moreग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में पशुधन का महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल पटेल
जबलपुर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पशु संपदा ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते है। पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने पंचगव्य के उपयोग और महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मूक प्राणी और पशुओं की सेवा पुण्य का कार्य है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति पटेल की अध्यक्षता में आज नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का सप्तम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर भारत रत्न नानाजी देशमुख की…
Read Moreसुनील गावस्कर ने पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की आलोचना की, कहा- आपकी सैलरी भी इंडिया से आती है
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने उन सभी पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की आलोचना की है, जिन्होंने ये दलील दी थी कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है। सुनील गावस्कर ने एक तरह से नासिर हुसैन, माइकल एथरटन और अन्य मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो एक्सपर्ट भारत के बारे में ‘शिकायत’ करते रहते हैं, उन्हें टूर्नामेंट में अपने देशों की प्रगति पर ध्यान देना…
Read More
