सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया: कोर्ट

मुंबई मुंबई की एक अदालत ने एंटी-करप्शन ब्यूरो को सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत का यह आदेश शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और नियामकीय उल्लंघन के आरोप से जुड़ा है। बता दें कि हाल ही में माधबी पुरी बुच का बतौर सेबी चेयरपर्सन कार्यकाल खत्म हुआ है। अब सेबी की कमान तुहिन कांत पांडे के हाथों में है। क्या कहा अदालत ने स्पेशल एंटी-करप्शन ब्यूरो कोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित…

Read More

iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध , मिल रही 21000 रुपये की छूट

नई दिल्ली Apple की तरफ से iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक बजट फ्रेंडली iPhone है। नए iPhone 16e को 21,000 रुपये डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट 128GB की कीमत 59,900 रुपये है। वही 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। फोन को ICICI, Kotak और SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे।…

Read More

किसानों के हक में लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री यादव का किया आभार व्यक्त, किसानों को देंगे 30 लाख सोलर पंप

भोपाल मध्यप्रदेश के किसानों के हक में लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया। आज दोपहर को सीएम हाउस में किसान आभार सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचें किसानों ने सरकार की विभिन्न किसान हितैषी नीतियों, निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं सीएम डॉ मोहन ने कार्यक्रम बड़ी घोषणा की। अब 5 रुपए में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलेगा, तीन साल में 30 लाख सोलर पंप किसानों को देंगे और किसानों…

Read More

एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में नजर नहीं आएंगी अविका गौर

मुंबई 'बालिका वधु' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबर थी कि सबकी प्यारी 'आनंदी' जल्द ही टीवी पर नजर आए वाली हैं। वो एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' में नजर आएंगी। पर अब टीवी एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए अफवाहों का खंडन कर दिया है। अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'क्या ऐसा है? मुझे इसके बारे में क्यों नहीं पता?' यानी साफ है कि उन्होंने अफवाहों पर विराम लगा दिया…

Read More

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भारतीय कॉर्पोरेट्स से आग्रह, विशेष शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण में करे निवेश

मुंबई शिक्षा के क्षेत्र में 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर, हिंदुजा समूह ने अपने प्रमुख संस्थान, हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के ज़रिए भारत के भविष्य को आकार देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। हिंदुजा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स की शुरूआत शरणार्थियों के बच्चों के लिए बनाए गए एक साधारण प्राथमिक विद्यालय के रूप में हुई थी। आज 6000 से अधिक छात्र यहां पढ़ते हैं और हिंदुजा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स अब एक डीम्ड विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है। आज यह समूह हिंदुजा फाउंडेशन के माध्यम से भारत भर…

Read More

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर ‘बागी 4’ का पोस्टर किया शेयर

मुंबई बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' में एक अलग अंदाज में एक्शन करते नजर आएंगे। अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से जुड़ा एक दमदार पोस्टर शेयर कर एक्टर ने बताया कि इस बार अदायगी हटकर होगी। उन्होंने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जानिए ये फिल्म इस साल कब रिलीज हो रही है। इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म Baaghi 4 का पोस्टर शेयर करते हुए Tiger Shroff ने कैप्शन में फिल्म से जुड़ी हिंट भी दी। उन्होंने लिखा, 'जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी…

Read More

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए 100 दिन का ऐक्शन प्लान बनाया

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए 100 दिन का ऐक्शन प्लान बनाया है। सूत्रों ने बताया कि लागू किए गए इस ऐक्शन प्लान का मकसद यातायात की भीड़ को कम करना, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों के बीच ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और समन्वित अंतर-एजेंसी प्रयासों के माध्यम से अतिक्रमण हटाना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग ने इन…

Read More

अंबिकापुर में मुख्यमंत्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

रायपुर नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी…

Read More

शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं और उनके खिलाफ मुकदमा एक या डेढ़ महीने में शुरू हो जाएगा

ढाका बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में रह रही हैं। मोहम्मद यूनुस सरकार भारत से हसीना को वापस भेजने की अपील कर चुका है। इस बीच, बांग्लादेश के सरकारी अभियोजक और अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल हुसैन ने कहा है कि शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं और उनके खिलाफ मुकदमा एक या डेढ़ महीने में शुरू हो जाएगा। हुसैन ने कहा कि हसीना के खिलाफ कोई साधारण हत्या के मामले नहीं हैं। इस…

Read More

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली…

Read More

राजस्व मामले में मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, बोले – सर्वांगिंग विकास वाला बजट

रायपुर छत्तीसगढ़ में 3 मार्च को साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. इस बार के बजट में प्रदेशवासियों को क्या कुछ राहत मिलने वाली है, इसे लेकर खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाना है. इस बार का बजट जनकल्याणकारी बजट होगा, सर्वांगिंग विकास वाला बजट होगा. उन्होंने राज्य में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और राज्सव को लेकर भी चर्चा की. मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि इस बार बजट में प्रदेशवासियों को राजस्व और खेल में भी…

Read More

अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

सिरोही आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत चंद्रावती गांव में पहाड़ी पर स्थित अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर विभिन्न प्रकार का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीती रात करीब 11.05 बजे की है। एक-एक करके तीन चोर मंदिर के गेट पर लगा तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोर माताजी के मंदिर के पास रखी तलवार और मूर्ति शृंगारित विभिन्न प्रकार के सामान उतारकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो…

Read More

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नर्मदा मिशन और समर्थ गऊ चिकित्सा केंद्र की जनहित याचिका पर अंतिम आदेश सुनाया

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने विगत छह वर्ष से विचाराधीन नर्मदा मिशन और समर्थ गऊ चिकित्सा केंद्र की जनहित याचिका पर अंतिम आदेश सुना दिया है। जिसमें साफ किया गया है कि नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा। यह 300 मीटर का क्षेत्र खुला रखा जाएगा। कोर्ट ने संशोधित विकास योजना 2021 का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मामले में 27 फरवरी को…

Read More

रफ्तार का कहर के चलते ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहींं 7 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया.   बता दें कि मामला कटघर थाना क्षेत्र का है. जहां 2 ट्रक के बीच कल्याणपुर पुलिया के पास भिड़ंत हुई. हादसे के वक्त ट्रक में श्रमिक सवार थे.…

Read More

मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया, कहा-दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं

ग्वालियर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं। जब मैं परेशानी में था तो राजा साहब ने साथ नहीं दिया। मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा। मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ करेंगे। ग्वालियर मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ होगा। महिला से दुष्कर्म का लगा था आरोप बता दें कि…

Read More