भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा का सशक्त प्रकल्प है। सदस्य, रेडक्रॉस के सेवा संकल्पों को पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में साकार करे। राज्यपाल पटेल रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि जिला इकाइयॉ रेडक्रॉस शाखा की पुरस्कृत इकाइयों से पीड़ितों की सेवा के बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ले। इकाइयों से सकारात्मकता के साथ परस्पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करे।…
Read MoreDay: March 3, 2025
IPL से पहले KKR ने कर दिया कप्तान-उपकप्तान का ऐलान, IPL 2025 से पहले इन दो दिग्गजों को कमान
कोलकाता तीन बार की विनर और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौपी गई है, जिन्होंने बीते सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे अजिंक्य रहाणे केकेआर ने पिछले साल नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी में रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था. इस बीच वेंटकेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये के साथ केकेआर की सबसे बड़ी खरीद बने थे. रहाणे पिछले सीजन…
Read Moreओरछा से अब श्रीराम राजा की आरती को सोशल मीडिया पर लाइव करने की तैयारी
ओरछा. अब लोग घर बैठकर श्रीराम राजा सरकार की आरती देख सकेंगे। इसे सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीटीसी) की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया है। इस मामले में धर्म गुरुओं, पुजारियों एवं वरिष्ठजनों से संपर्क कर योजना को अमल में लाने की बात कही गई है। राम राजा सरकार की आरती को लाइव करने के लिए कई सालों से चर्चाएं होती आ रही हैं। अब इसे विधिवत बैठक में रखा गया है। ओरछा में…
Read MoreBSP प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर निकला
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखया है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मायावती ने कल ही आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया…
Read Moreवडोदरा प्राइमरी एजुकेशन कमिटी ने मुस्लिम बच्चों के लिए रमजान में अलग टाइमिंग की घोषणा
वडोदरा असम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश रमजान ब्रेक कंट्रोवर्सी के बाद गुजरात टाइम टेबल बदलने पर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद गुजरात के वडोदरा में शिक्षण समिति के आदेश के बाद खड़ा हुआ है। वडोदरा नगर प्राथमिक शिक्षण समिति (Vadodara Nagar Prathmik Shikshan Samiti) ने रमजान को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सभी स्कूल में मुस्लिम धर्म के बच्चों के लिए समय में बदलाव किया जिसके बाद गुजरात में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा इस पूरे मुद्दे पर वडोदरा महानगर पालिका (Vadodara Municipal Corporation) को अपना…
Read Moreराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, राज्यपाल का अभिभाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता नवनिर्वाचित महापौरों से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन, निर्माणाधीन विधानसभा भवन का डॉ किया निरीक्षण बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन…
Read Moreअपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने लोक निर्माण, ब्रिज कॉरपोरेशन और एमपीआरडीसी के कार्यों की समीक्षा की
उज्जैन अपर मुख्य सचिव नीरज कुमार मंडलोई ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा गृह में सिंहस्थ 2028 के प्रचलित और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और ब्रिज कॉरपोरेशन व विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य जो 2 वर्ष में पूर्ण होना है उन सभी को जून 2027 तक आवश्यक रूप से पूर्ण किया जावे इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय कर लें और किसी प्रकार का कोई गतिरोध ना हो। कलेक्टर…
Read Moreहरचोक मवई नदी में अवैध रेत खनन, पोकलेन मशीन से ठेकेदार कर रहा दोहन
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनकपुर के हरचोक मवई नदी में ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जिससे नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदी में मशीनों के जरिए हो रहे इस अवैध खनन के कारण जलस्तर गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई…
Read Moreविक्रम व्यापार मेले में इस बार भी व्यवसाय का कीर्तिमान, तीन दिन में2304 वाहनों का विक्रय हुआ
उज्जैन विक्रम व्यापार मेला में पिछले बार की ही तरह इस बार भी व्यवसाय का कीर्तिमान रचने की स्थिति बन रही है। मेले के प्रारंभिक तीन दिन में ही तेजी की स्थिति सामने रही है। पिछले तीन दिन में मेले में 2304 वाहनों का विक्रय हुआ है। करीब 60-70 करोड़ के लगभग के वाहन इस दौरान बिके हैं। सोमवार को भी जमकर व्यवसाय होने की स्थिति बनी हुई है। पिछले बार के 40 दिन विक्रम व्यापार मेले से इस बार 33 दिनी मेले का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय मैदान पर…
Read Moreदो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, चार लोग सड़क पर गिरे, तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला, 3 की मौत
अमरोहा कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद जमीन पर गिरे चार लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में सिहाली गांव निवासी जयवीर (40) उनकी पत्नी आदेश (38) और झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) की मौके पर मौत हो गई। जितेंद्र के दोस्त राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही…
Read Moreराष्ट्र निर्माण में संतों और गुरूओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते हैं। सांस्कृतिक, धार्मिक मूल्यों की स्थापना तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुबेरेश्वर धाम सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा जी लोगों में ईश्वर…
Read Moreशिवराज सिंह चौहान के घर बेटे कार्तिकेय की हल्दी रस्म खूब धूमधाम से हुई
भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में चल रही हैं। कार्तिकेय की हल्दी की रस्म हो चुकी है। शादी 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होगी। इस दौरान कार्तिकेय की मां साधना चौहान भावुक हुईं। बंसल परिवार ने बारात का निमंत्रण पहले ही दे दिया है। महिलाओं ने लगाई कार्तिकेय को हल्दी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। घर पर हल्दी की रस्म धूमधाम से मनाई गई। परिवार की…
Read More2.11 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला बनेगा मध्यप्रदेश: एक्सपर्ट
भोपाल प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित बनाने का है। उन्होंने 2047 तक का समय इसलिए चुना है, क्योंकि तब तक आजादी को 100 साल पूरे हो जाएंगे। विकसित भारत बनाने में मध्यप्रदेश भी अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। हाल ही में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) ने मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार कर दिया है। हमारा मानना है कि 2047 तक ये 2.11 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा। 2011-12 में देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 फीसदी था, जो 2023-24 में 4.6…
Read Moreड्यूटी में लापरवाही बरतने पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी अनिता प्रभा शर्मा पर कार्रवाई हुई
भोपाल एसीपी अनिता प्रभा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। महाशिवरात्रि की ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उनसे भोपाल में दो थानों का प्रभार छीन लिया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार किसी एसीपी स्तर की अधिकारी पर यह कार्रवाई हुई है। इसके साथ ही एसीपी अनिता प्रभा शर्मा की चर्चा शुरू हो गई है कि वह कौन हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे संघर्षों के बीच तपकर उन्होंने यह मुकाम हासिल की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई दरअसल, एसीपी अनिता…
Read Moreहर्षा रिछारिया अपने AI जनरेटेड अश्लील वीडियोज से परेशान,55 नामों की FIR करने पहुंची क्राइम ब्रांच
भोपाल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालही में संपन्न हुए महाकुंभ से साध्वी के तौर पर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश में रहने वाली हर्षा रिछारिया इन दिनों अपने AI जनरेटेड अश्लील वीडियोज से परेशान हैं। हालही में वो इन एआई जनरेटेड फेक वीडियोज को लेकर आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी हैं, इसके बाद भी जब ये मामले नहीं थमें तो वो सोमवार को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं और सोशल मीडिया की 55 फेक आईडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया की 55 फेक…
Read More
