दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। एलेक्स कैरी 61 और ट्रेविस हेड ने 39 रन का योगदान दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली…
Read MoreDay: March 4, 2025
पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ग्रीन शुल्क की अनिवार्यता – उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा
जयपुर उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने मंगलवार को विधान सभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वाहनों पर ग्रीन शुल्क पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया जाता है। यह शुल्क राज्य के सभी पंजीकृत वाहनों पर लागू है। उन्होंने बताया कि इस शुल्क का भार किसान वर्ग पर अत्यंत कम है। उपमुख्यमंत्री ने शून्य काल के दौरान सदन के सदस्य श्री केसाराम चौधरी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न पर जवाब दिया। उन्होंने पुराने ट्रैक्टर पर टैक्स कम करने एवं प्रतिमाह पेनल्टी माफ करने के संबंध…
Read Moreमंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बढ़ाई नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें, भेजा 20 करोड़ का नोटिस
भोपाल मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 20 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. मंत्री पर जमीन खरीद घोटाले और परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है. राजपूत ने सिंघार पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए नोटिस में 15 दिनों के भीतर जवाब देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गोविंद सिंह राजपूत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने…
Read Moreराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी मदद पर लगाई रोक
न्यूयॉर्क रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को हर तरह से मदद दी है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका का दौरा किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी। लेकिन इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से बिना प्रेस वार्ता के निकल गए। अब राष्ट्रपति ट्रम्प ने…
Read Moreसर्बिया की संसद में भारी उत्पात मचाया, धुआंधार स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके
बेलग्रेड यूरोपीय देश सर्बिया की संसद में विपक्षी सांसदों ने भारी बवाल मचाया है. विपक्षी सांसदों ने संसद में एक के बाद एक कई स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके जिससे संसदीय सत्र में भारी अव्यवस्था फैल गई. संसद में हाथापाई भी देखने को मिली. संसदीय सत्र के लाइव टेलीविजन प्रसारण में दिखाया गया कि सर्बियाई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को सरकार की नीतियों के विरोध में संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके. इसके बाद पूरे संसद में काला और गुलाबी धुआं फैल…
Read Moreयूपी विधानसभा के बजट सत्र में योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों का विस्तार से ब्योरा दिया
लखनऊ यूपी विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों का विस्तार से ब्योरा दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर हमले किए। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आंकड़ों को गलत बताया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को चच्चू कहकर एक बार फिर तंज भी कसा। सीएम योगी ने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए। इससे इतर कुछ नहीं। सीएम योगी ने कहा कि एक शरारत…
Read Moreभोपाल : RSS प्रमुख मोहन भागवत, विद्या भारती प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन
भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया है। बता दें कि ये शिविर भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, शारदा विहार में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास वर्ग में देश भर के 700 से ज्यादा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विद्या भारती के विद्यालयों और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को शिक्षा की नई टेक्नोलॉजी से अपडेट…
Read Moreघर लें आएं ये होली से पहले 5 चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, होगा धन लाभ
इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है और इसके अगले दिन होली खेली जाएगी. रंगों का ये त्योहार होली परिवार में सुख और अपार प्रेम लेकर आता है. होली पर या होलिक दहन से पहले कई लोग वास्तु अनुसार उपाय करते हैं. मान्यता है इससे रोग, दोष, मानसिक और आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है. होली से पहले कुछ चीजों को घर लाने से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बढ़ता है, साथ ही धन लक्ष्मी घर में वास करती हैं.…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसी को ‘मियां-तियां’ या ‘पाकिस्तानी’ कहना अपराध नहीं, भावनाएं आहत करने का केस गलत
नई दिल्ली किसी को 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना गलत और आपत्तिजनक हो सकता है, लेकिन यह अपराध नहीं माना जा सकता। ऐसा कहे जाने पर धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के मामले में भी केस दर्ज नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह अहम फैसला दिया है। अदालत ने यह बात 80 साल के एक शख्स के खिलाफ दर्ज केस को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। बुजुर्ग पर आरोप था कि उन्होंने एक व्यक्ति को मियां-तियां और पाकिस्तानी कहा था। इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं और इसी…
Read Moreकप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तान की टीम से किया बाहर
इस्लामाबाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को घोषित पाकिस्तान की टीम से बाहर कर दिया गया। रिजवान की जगह सलमान अली आगा को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया जबकि हरफनमौला शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। शादाब को उप-कप्तान बनाया गया। रिजवान को हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन बावजूद वनडे टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। और चैंपियंस ट्रॉफी…
Read Moreआहोर में भवरानी से रोजियों की ढाणी तक सड़क निर्माण के लिए परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा – सार्वजनिक निर्माण मंत्री
जयपुर सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि आहोर विधानसभा क्षेत्र में भवरानी से रोजियों की ढाणी तक सड़क निर्माण के लिए परीक्षण उपरान्त उचित निर्णय लिया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। इससे पहले विधायक श्री छगन सिंह राजपुरोहित के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने कहा कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में हरजी-पचानवा नदी पर पुल, पादरली-तखतगढ़ पुल, कवराड़ा नदी पर पुल के…
Read Moreबड़ौदा आरसेटी में दी जाएगी इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और महिला सिलाई प्रशिक्षण आवेदन 17 मार्च तक आमंत्रित
धमतरी बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी द्वारा इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत तथा महिला सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इन प्रशिक्षणों के लिए 18 से 45 वर्ष तक आयु के ग्रामीण बेरोजगार आगामी 17 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। महिला सिलाई प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण बेरोजगार महिलाएं आवेदन कर सकतीं हैं। प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग प्रशिक्षण के दौरान बिजली के उपकरणों, बिजली की बुनियादी बातों, उनकी मरम्मत में सुरक्षा, सावधानियां, प्रतिरोध…
Read More‘मियां- तियां या ‘पाकिस्तानी’ कहना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टिप्पणी को लेकर अहम बात कही। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को 'मियां-तियां' और 'पाकिस्तानी' कहना गलत होगा, लेकिन इससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अपराध नहीं माना जाएगा। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के इरादे से शब्द आदि बोलना) के तहत आरोप से एक व्यक्ति को मुक्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता पर उसे 'मियां-तियां' और 'पाकिस्तानी' कहकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने…
Read Moreसूरत के टेक्सटाइल मार्केट में अग्निकांड से राजस्थानी व्यापारियों के नुकसान पर राज्य सरकार संवेदनशील: संसदीय कार्य मंत्री
जयपुर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को विधान सभा में कहा कि गुजरात प्रदेश के सूरत में शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग से राजस्थान राज्य के व्यापारियों को हुए नुकसान के लिए राज्य सरकार सहयोग के लिए तत्पर है। संसदीय कार्य मंत्री ने शून्यकाल के दौरान सदन के सदस्य श्री रफीक खान द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक व्यापारी गुजरात के इस विशेष बाजार में व्यापार करते है। यहां हुए अग्निकांड से इनका…
Read Moreगावस्कर ने शमा मोहम्मद को दिया करारा जवाब, स्लिम ट्रिम चाहिए तो मॉडल से क्रिकेट खिला लो…
नई दिल्ली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर किए गए विवादित बयान के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस लीडर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। शमा ने एक्स पर हिटमैन को लेकर लिखा था कि,'रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं। उनको वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारत के अब तक के सबसे…
Read More
