सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और मितव्यता का देते हैं संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 1158 वर-वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ों का परिणय सूत्र में बंधना अपने आप में रिकॉर्ड बनने जैसा है। पाणिग्रहण संस्कार और निकाह के एक साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विवाह के इस सामूहिक आयोजन से अपव्यय पर रोक लगती है और सामाजिक एकता का संदेश भी…

Read More

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शिवपुरी शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राशन वितरण के संबंध में फूड इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कोलारस के समस्त उचित मूल्य दुकानों विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। पीडीएस राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। अभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी की जा रही है। इसमें अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रगति लाना है। बैठक में एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को भी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण…

Read More

एम.पी. ट्रांसको के मेंटेनेन्स कार्मिक लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में हुये सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी .ट्रांसको) के 4 मेंटेनेंस कार्मिको को भारत पर्यावास केन्द्र दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस 2025 में कंपनी का प्रतिनिधत्व करने पर सम्मानित किया गया। एम.पी. ट्रांसको की ओर से भोपाल के सहायक अभियंता श्री अंकित मेहरोलिया के अलावा जबलपुर से मेंटेनेंस कर्मी कमलेश कुमार रंजन, इटारसी से दीपक कोरी एवं महिदपुर से मानसिंह शामिल हुये। उन्होंने एम.पी. ट्रांसको में ट्रांसमिशन लाइन एवं एक्सट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों में किये जा रहे मेंटेनेन्स की कार्य शैली और अपने विभिन्न अनुभवों को साझा किया। श्री अंकित मेहरोलिया…

Read More

दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ा, कई राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में पूरा देश लू और उमस की चपेट में होगा। पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में पिछले 5 दिन सर्द हवाएं चल रही थीं। अब हवाएं थमने लगी हैं। इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगेगा। इस बार भयंकर गर्मी पड़ने और सामान्य से ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज से तापमान बढ़ने का अनुमान…

Read More

16वें वित्त आयोग ने एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का किया अवलोकन

भोपाल इंदौर स्वच्छता में लगातार सात वर्षों से पूरे देश में अव्वल है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने देश में ‍‍विशेष मुकाम हासिल किया है। इंदौर में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने इंदौर के स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने का विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इंदौर में आज उन्होंने देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने परी पार्क में बैठकर इंदौर के स्वच्छता की सफल कहानी देखी। उन्होंने इस दौरान सूखे कचरे…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर जिले में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

भोपाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च, शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फाग उत्सव भी मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दोपहर 02 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर…

Read More

जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करे, सेवा ही हमारा काम : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल अधिकारी जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करे। जनता के फोन उठाएं,उनकी समस्या सुने और समस्या का समाधान करे। लोगों की सेवा ही हमारा काम है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर एक्सटेंशन में विकास कार्यों में हो रहे विलंब और अधिकारियों के पास उचित जानकारी नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों…

Read More

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मिडिया कॉन्क्लेव 2025 में एक सशक्त बयान दिया और कांग्रेस पर पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 65 सालों में कांग्रेस ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा ने मात्र 10 सालों में इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक बदलाव किए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इस क्षेत्र को जिस गति से विकास की ओर बढ़ाया है, वह कांग्रेस के कार्यकाल…

Read More

केकेआर टीम के मालिक ने किया खुलासा- गंभीर की वापसी पर कहा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह हमें छोड़कर चले गए’

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आखिरी संस्करण से पहले मेंटर के तौर पर फ्रैंचाइजी में लौटने से पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गौतम गंभीर उन्हें छोड़कर चले गए हैं। गंभीर की वापसी ने फ्रेंचाइजी के लिए कमाल कर दिया क्योंकि उन्होंने 10 साल के अंतराल के बाद अपना तीसरा खिताब जीता। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चैंपियन बनी। शाहरुख ने जियो हॉटस्टार के…

Read More

मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया, तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया, दहशत में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक

जबलपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। दहशत में घर के अंदर रहने वाले एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु कनौजिया था। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ यहां रहते थे। रात में सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में…

Read More

प्रदेश में 730 स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के रूप में किया जा रहा है विकसित

भोपाल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से प्रदेश के 730 स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के 313 विकासखण्डों में 626 (प्रति विकासखण्ड 2) और नगरीय निकायों में 104 स्कूल विकसित किये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पहले चरण में प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग को 219 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गयी है। इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा…

Read More

भारत के लोकतंत्र की महान परम्पराओं को बनाये रखने का दायित्व हम सबका

भोपाल भारत के लोकतंत्र की महान परम्पराओं को बनाये रखने का दायित्व हम सबका है। हमारे देश के आदर्शों और महान मूल्यों से बना लोकतंत्र पूरी दुनिया में सम्मान से देखा जाता है। पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय विद्यापीठ के संसदीय प्रश्न-मंच प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में यह विचार तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री किशन यादव ने व्यक्त किये। संसदीय प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में 12 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संसदीय विद्यापीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव ने कहा कि संसद और विधानसभाएँ भारत के बेहतर भविष्य का निर्माण करने…

Read More

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम अम्‍बाव में 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार से निर्मित होने वाले अम्बाव से सनावदा मार्ग, 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार से निर्मित होने वाले बालागुड़ा से सुजानपुरा मार्ग, 2 करोड़ 84 लाख 82 हजार रूपये से निर्मित होने वाले खेड़ाखदान से कनघट्टी चौराहा मार्ग, 4 करोड़ 16 लाख…

Read More

सपा नेता राम गोपाल का चौंकाने वाला दावा, ‘संभल में CO अनुज चौधरी ने कराया था दंगा’

फिरोजाबाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने चौकाने वाला दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था। आपको बता दें कि फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान चर्चित सीओ अनुज चौधरी के द्वारा होली पर दिए गए बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो गोपाल यादव ने कहा कि संभल में दंगा उन्होंने ही कराया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी से क्या उम्मीद कर सकते हैं सबने देखा है कि वह कैसे कह रहे…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की मासिक किश्त का अंतरण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष…

Read More