10 मार्च सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आज कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान आएगी। वृषभ राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को सोच-समझकर इनवेस्ट करना चाहिए। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को ज्यादा बढ़ने दें। बातचीत के…

Read More

‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में फैला रखी थी दहशत, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में दहशत फैला रखी थी. नवापारा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के बाद घर की दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखकर पूरे गांव को डराने वाला आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध था. घटना 23-24 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब ग्राम पकरिया नवापारा में 60 वर्षीय रामसिंह कंवर की किसी अज्ञात व्यक्ति ने…

Read More

शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई की

जयपुर शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित JS विश्वविद्यालय के चांसलर सुकेश कुमार, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा और दलाल अजय भारद्वाज शामिल हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं SOG के अनुसार, यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 13/2024 के तहत की गई, जिसमें अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा SOG की जांच में सामने आया…

Read More

महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर बीएमडब्ल्यू से उतरकर पेशाब करने का एक वीडियो वायरल, हुए अरेस्ट

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रैफिक सिग्नल पर बीएमडब्ल्यू से उतरकर पेशाब करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया था। वीडियो में आरोपी युवक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था, जो कार में शराब की बोतल लेकर बैठा था। युवक की इस हरकत के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने अब आरोपी गौरव आहूजा को पड़ोसी जिले सतारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस ने आरोपी गौरव आहूजा को…

Read More

IND vs NZ CT 2025 Final: 25 साल बाद न्यूजीलैंड से लिया बदला, जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

दुबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड से अपना बदला पूरा कर लिया है. यह बदला ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का है. 25 साल पहले यानी 2000 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था. उस फाइनल में दादा यानी गांगुली ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे. मगर इस बार रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 76…

Read More

बांग्लादेश में एक आठ वर्ष की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा, देश भर में विरोध प्रदर्शन

ढाका बांग्लादेश में एक आठ वर्ष की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा है। देश में भर में लोगों ने रविवार को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। रिपोर्ट के अनुसार, यह दुखद घटना बुधवार को तब हुई जब बच्ची मगुरा में अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। बहन के ससुर ने इस अपराध को अंजाम दिया। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र 'द डेली…

Read More

IND vs NZ CT 2025 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

दुबई भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती…

Read More

दिल्ली पुलिस ने 78 लाख के ड्रग्स के साथ 2 सप्लायर को किया अरेस्ट

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 78 लाख के ड्रग्स के साथ 2 सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कार में कुल 156.734 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है। दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विजय और अमित द्वारा संचालित एक ड्रग सिंडिकेट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। मुखबिर के नेटवर्क और तकनीकी विश्लेषण के जरिए टीम ने इस…

Read More

CPCB की रिपोर्ट में बताया कि महाकुंभ के दौरान गंगा औ यमुना नदी का पानी नहाने के लिए तय मानकों पर खरा उतरा

नई दिल्ली सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में बताया है कि महाकुंभ के दौरान गंगा औ यमुना नदी का पानी नहाने के लिए तय मानकों पर खरा उतरा है। ये रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को पेश की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा वेरिएबिलिटी के कारण स्टेटिस्टिकल एनालिसिस की दरकार थी। रिपोर्ट में कहा कि स्टेटिस्कल एनालिसिस की जरूरत इसलिए थी क्योंकि अलग-अलग तारीखों में सैंपल जमा किए गए थे और ये सभी सैंपल विभिन्न जगहों से लिए गए थे। सही आकलन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्री श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक  डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुश्री संगीता…

Read More

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- राहुल गांधी क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है

बीकानेर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है क‍ि कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वो क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। मेघवाल ने कहा क‍ि राहुल गांधी की बातों को कांग्रेस वाले ही गंभीरता से नहीं लेते, इसल‍िए दूसरों को भी उनकी बातों पर ध्‍यान नहीं देना चाह‍िए। आरोप लगाने…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला एविएशन मार्केट है

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला एविएशन मार्केट है। भारत इस समय दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। पिछले दशक में देश में विमानों की संख्या 400 से बढ़कर 800 से ज्यादा हो गई है, और हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 159 हो गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एयर एंबुलेंस, कार्गो आदि के क्षेत्र में भी देश में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

प्रदेश में नर्मदा के संपूर्ण तट पर धार्मिक आयोजनों के लिए किया जाएगा घाट निर्माण: सीएम यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित अमृतस्य मां नर्मदा पद परिक्रमा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर में भव्य ज्योतिर्लिंग मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह के बाद चिंहित तीर्थ स्थलों पर शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे जल संरचना नदी-तालाब के दर्शन…

Read More

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंथन, पुतिन की सेना ने जीता एक और शहर

कीव/मॉस्को रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रही भीषण जंग को रोकने के लिए यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंथन कर रहे हैं। दूसरी ओर रूस का यूक्रेन पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका द्वारा सभी प्रकार की सैन्य सहायता वापस लेने के बाद यूक्रेन युद्ध के मैदान में लड़खड़ानी शुरू हो गई है। रूसी सेना सिर्फ यूक्रेन को दहला ही नहीं रही, यूक्रेनी शहरों पर कब्जा भी कर रही है। रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने अपने कुर्स्क क्षेत्र के…

Read More

भगोरिया की मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप लगते हैं थिरकने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ जिले की सांस्कृतिक विविधता एवं महत्व को परिलक्षित करते भगोरिया हाट में सम्मिलित होकर बहुत आनंद आया है। फागुन का रंग चढ़ रहा है। भगोरिया में मदमस्त टोलियों ने एक नए उत्साह का संचार किया है, मन प्रफुल्लित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पर ढोल-मांदल लिये नृत्य करते हुए दलों के साथ भगोरिया की मस्ती में झूम उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भील महासम्मेलन का भारत माता, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, राणा पुंजा एवं शबरी माता के चित्र पर…

Read More