रीवा में युवक पर तलवार-लाठी से हमला, हालत गंभीर, सरेआम खूनी खेल

रीवा  पुराने जमीनी विवाद के चलते कई लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया. मारपीट की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सिरमौर की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.घटना के संबंध में घायल देवांश पांडे पुत्र अशोक पांडे उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सिरमौर ने जानकारी दी कि…

Read More

राजा भोज की नगरी भोपाल: जहाँ हरियाली और आधुनिकता साथ चलते हैं

भोपाल जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है, भारत के सबसे हरित और स्वच्छ शहरों में से एक है। यह शहर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी इसे विशेष बनाता है। 11वीं शताब्दी में महान परमार राजा भोज ने इस नगर की नींव रखी और बड़ा तालाब का निर्माण कराया, जो आज भी भोपाल की जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। उनकी दूरदृष्टि और जल संरक्षण की नीति आज भी प्रासंगिक है। वहीं, रानी कमलापति ने भी इस नगर…

Read More

यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा परीक्षण पूरा, 20 मिनट देरी से जला यूनियन कार्बाइड का कचरा

धार यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा परीक्षण शनिवार रात को पूरा हो गया। यह परीक्षण मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) की निगरानी में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में 10 टन कचरा जलाया गया। परीक्षण के दौरान उत्सर्जन स्वीकार्य सीमा में रहा। MPPCB के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि दूसरा चरण 6 मार्च को सुबह 11 बजे शुरू हुआ था और शनिवार, 8 मार्च को शाम 7:01 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान लगभग 10 टन कचरा जलाया गया। द्विवेदी ने बताया, "इंटरनेट सेवा बाधित…

Read More

रोहित शर्मा को बैटिंग करते हुए गले में हुई दर्द और खाशी, स्टेडियम में बैठी रितिका का दिल बैठ गया

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित ने सिर्फ 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया की पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा अचानक खांसने लगे। डगआउट से फौरन रोहित शर्मा के लिए पानी लाया गया। रोहित को लगातार खांसी होती रही, जिसके कारण…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने "अमृतस्य माँ नर्मदा पद परिक्रमा" कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर जीवनदायिनी माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि उन्होंने पुण्य सलिला नर्मदा मैया से मध्यप्रदेश पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से माँ नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लेने का…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली  शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग…

Read More

पिंक थीम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें…

Read More

एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन, शादी कार्यक्रम के दौरान आया था हार्ट अटैक

सतना एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन हो गया है। वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके थे। एक शादी समारोह के दौरान अचानक वे गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। दरअसल, सतना के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव खजुराहो में स्थित एक होटल में आयोजित बीजेपी नेता रविंद्र सेठी के भतीजे के शादी समारोह में…

Read More

झगरारखण्ड SECL सबएरिया में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन सख्त खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे। कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

 रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।           राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर  क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना…

Read More

जीआईएस-भोपाल से स्पीड-अप होने लगा ईवी और ऑटोमोबाइल सेक्टर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीआईएस भोपाल के शुभारंभ पर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण की बढ़ती संख्या को मध्यप्रदेश में ईवी क्रांति की बढ़ती स्वीकार्यता और निवेशकों के लिए इसमें अपार संभावनाओं को रेखांकित किया था। मध्यप्रदेश ऑटोमोबाइल और ईवी के क्षेत्र में न केवल निर्माण बल्कि नवाचार और अनुसंधान के हब के रूप में उभर रहा है। सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में की गई तोड़फोड़, फिलिस्तीन समर्थकों का उत्पात

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। गाजा को लेकर उनके बयानों के जवाब में फिलिस्तीन समर्थकों ने यह हरकत की। फिलिस्तीन एक्शन नाम के ग्रुप ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इसके बयान में कहा गया कि ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण करने और उसे फिर डेवलप करने के प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया। समूह की ओर से एक्स पर कहा गया, 'फिलिस्तीन एक्शन ने ब्रिटेन के सबसे महंगे गोल्फ कोर्स को निशाने पर लिया जो ट्रंप…

Read More

कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा की

मुंबई,  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। ‘फिरंगी’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी धार्मिक यात्रा की एक क्लिप शेयर की। वीडियो में कपिल शर्मा अपने फैंस का अभिवादन करते और मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजा भोज द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “भोजपुर शिव मंदिर भोपाल से आशीर्वाद भेज रहा हूं, जिसे राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था,…

Read More

विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म 'छावा' में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने…

Read More

आईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट फिल्म का आईफा अवॉर्ड

जयपुर, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉड्‌र्स समारोह की शुरुआत जयपुर में शनिवार से हुई। 2 दिन चलने वाले इस समारोह में सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में पहले दिन 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इसमें चमकीला को डिजिटल कैटेगरी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। शनिवार देर रात तक चले कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेता-अभिनेत्री ने जमकर मस्ती की। अभिषेक और विजय वर्मा के बीच स्टेज पर होस्टिंग को लेकर तकरार हुई। इसमें अपारशक्ति भी शामिल हुए। आखिर में तीनों ने मिलकर होस्टिंग की। आईफा…

Read More