अलीराजपुर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के नानपुर में भगोरिया हाट के दौरान एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवतियां युवक को पीटती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि युवतियों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। भगोरिया हाट में मारपीट, पुलिस कर रही जांच यह घटना नानपुर में आयोजित भगोरिया हाट की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवतियां एक युवक…
Read MoreDay: March 10, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।…
Read Moreईडी की कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस ने भाजपा पर हमला बोला
रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करार दे रही है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण…
Read Moreकटनी में क्रिकेट खेलते – खेलते युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
कटनी मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर में क्रिकेट खेलते – खेलते एक युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि कटनी जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगलनगर रेलवे पुल के पास रहने वाला 24 वर्षीय दिव्य गुप्ता अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए रविवार को गया था। क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिव्य की तबियत बिगड़ गई, उसके सीने में अचानक दर्द हुआ। दिव्य ने साथ खेल रहे दोस्तों से कहा तबियत ठीक नही लग रही, थोड़ी…
Read Moreकान्हा नेशनल पार्क में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जंगल में सुरक्षाबल कर रहे सर्चिंग
मंडला। मध्य प्रदेश पुलिस ने 18 दिनों के अंदर दूसरी मुठभेड़ एक और नक्सली को मार गिराया है। मंडला जिले में पुलिस बल, हाकफोर्स और नक्सलियों के बीच रात कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा के जंगल में आमना-सामना हो गया। रात आठ बजे के करीब पुलिस ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया। आईजी संजय कुमार के मुताबिक जंगल में बल और नक्सलियों के बीच चली फायरिंग में एक नक्सली मारा गया है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। रात हो जाने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो…
Read Moreकाला कपड़ा,हाथों में तख्ती,MP विधानसभा के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन
भोपाल आज से बजट सत्र का आगाज है। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। उससे पहले ही विपक्ष विरोध प्रदर्शन के मूड में आ गया। विपक्ष की मांग है कि प्रदेश बजट सत्र को और आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी नेताओं ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया। सभी के चेहरे पर काला कपड़ा था तो हाथों में तख्तियां दिखीं। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुई। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का…
Read Moreआंचलिक पत्रकार संघ संभागीय सम्मेलन संपन्न
मंदसौर दिनांक 09.03.25को पिपलिया मंडी की कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात सभी सम्माननीय अतिथियों का स्थानीय पत्रकारों द्वारा पुष्प माला से हार्दिक स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में उज्जैन संभाग के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।संभागीय अध्यक्ष श्री रमेश जी टांक की अध्यक्षता में तथा माननीय राज्य सभा सदस्य श्री बंशीलाल जी गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए पत्रकारों को अपने दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन…
Read Moreहरेंद्र मौर्य की मौत मामले में नया मोड़ : पत्नी ने पकड़े पैर तो बेटी ने हाथ… पिता को पीटा था बुरी तरह, ‘सुसाइड केस’ में नया मोड़
मुरैना मुरैना में रहने वाले हरेंद्र मौर्य ने बीते शनिवार की रात अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. दरअसल, वायरल वीडियो में शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले हरेंद्र मौर्य को उनकी पत्नी और बेटियां बेरहमी से डंडे से पीटती दिख रही हैं. हरेंद्र…
Read Moreऔरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग ने जोर पकड़ा, CM फडणवीस सहित कांग्रेस, शिवसेना एमएनएस सभी ने एक सुर में इसका समर्थन किया
मुंबई महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कांग्रेस, शिवसेना एमएनएस सभी ने एक सुर में इसका समर्थन किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की इच्छा हमारी भी है, लेकिन यह संरक्षित स्थल है. कांग्रेस सरकार के समय इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से संरक्षण मिला था. वहीं कांग्रेस ने इसका जवाब देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस तीन…
Read Moreपुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकरदोषीयों को किया गिरफ़्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकरदोषीयों को किया गिरफ़्तार आरोपियों द्वारा अपरह्नत को छोड़ने के एवज में मांगी गई थी 01 लाख रूपए की फिरौती चौकी देरी (थाना खरगापुर) अंतर्गत अपहरण की घटना को दिया गया था अंजाम क्षेत्र कि नाकेबंदी कर साइबर सेल की सहायता से लगातार की गई सर्चिंग टीकमगढ़ घटना का विवरण – 08.03.25 को फरियादिया सियाबाई पत्नी बच्चालाल तिवारी उम्र 50 साल ने चौकी देरी में रिपोर्ट लिखाई की कि मेरे पति बच्चालाल…
Read More‘मैंने 18 करोड़ में फिल्म स्टार को बेच दी अपनी वर्जिनिटी’, लड़की का सनसनीखेज दावा
मैनचेस्टर 22 साल की एक छात्रा ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया है. इसके लिए उसने एक एस्कॉर्ट्स से संपर्क किया और उसे अपनी वर्जिनिटी बेचने के बारे में बताया. साथ ही कहा कि संभावित खरीदारों से उसको मिलवाया जाए. उससे भी हैरानी की बात यह है कि उसकी वर्जिनिटी के खरीदारों की लाइन लग गई, आखिर में बोली लगाने पड़ी और एक हॉलीवुड एक्टर ने सबसे बड़ी बोली लगाई. किस-किसने लगाई बोली मैनचेस्टर की रहने वाली लौरा ने दिसंबर 2023 में…
Read Moreवनग्राम निवासखार के ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए की महत्वपूर्ण पहल
लोरमी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार अभ्यारण्य टाइगर रिजर्व (ATR) क्षेत्र के वनग्राम निवासखार के ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यहां के ग्रामीणों ने ATR प्रबंधन के साथ मिलकर जंगल को अवैध कटाई, अतिक्रमण और आगजनी से बचाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का निर्णय लिया है। बता दें कि सोमवार सुबह सुरही परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासखार में ग्रामीणों ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत जंगल की सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम सरपंच रामकुमार आर्मो की अध्यक्षता और सामुदायिक वन प्रबंधन समिति…
Read Moreकनाडा : नए पीएम मार्क कार्नी ने पहले ही भाषण में ट्रंप को सुनाया, बताया इरादा
ओटावा कनाडा के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप को साफ संदेश दिया है कि उनका देश कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा। लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मार्क ने कहा कि कनाडा किसी भी तरह, किसी भी रूप में अमेरिका का हिस्सा कभी नहीं हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से कई बार ये कहा है कि वह कनाडा को अपने देश में शामिल कर लेंगे। ट्रंप ने कनाडा के निवर्तमान…
Read Moreअब सज्जन वर्मा बोले- ‘Congress के कई नेता BJP से मिले हुए हैं, कार्रवाई होना चाहिए’
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर कई नेता ऐसे हैं जो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मिलकर गठजोड़ करते हैं। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। कांग्रेस के लिए ऐसे लोग घातक सज्जन वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कांग्रेस के कई लोगों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आघात पहुंचाया है। साथ ही कांग्रेस के पोर्टफोलियो में रहकर बीजेपी…
Read Moreन्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, बीच रास्ते से वापस मुंबई आया प्लेन
मुंबई मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद बीच उड़ान से ही वापस लौटना पड़ा। जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे सुरक्षित रूप से लैंड किया। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। एयर इंडिया ने कहा कि वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की अनिवार्य जांच हो रही है और एयरलाइन अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। फ्लाइट को अगले दिन के लिए री-शेड्यूल किया गया है। एयर…
Read More
