पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

मुल्लांपुर. 
पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह मौजूदा सीजन में एक पारी का सबसे बड़ा स्‍कोर है। इससे पहले आरसीबी ने चेन्‍नई के विरुद्ध 250 रन बनाए थे। इसके अलावा यह पंजाब का लीग में दूसरा सर्वाधिक स्‍कोर है। इससे पहले पंजाब ने 2024 में कोलकाता के खिलाफ 262 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से 2 बल्‍लेबाज शतक से चूके। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 तो कूपर कोनोली 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। शमी और मोहसिन खान के खाते में 1-1 सफलता आई।

ये भी पढ़ें :  भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत... 2026 मार्च तक वायुसेना को मिल जाएंगे 6 तेजस फाइटर प्लेन

आईपीएल 2026 में रविवार को दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर किंग्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। एलएसजी ने मुल्लांपुर के मैदान पर टॉस जीतकर पीबीकेएस को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। यह जारी सीजन का 29वां मुकाबला है। एलएसजी ने दिग्वेश राठी की जगह एम सिद्धार्थ को शामिल किया। पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम विजय रथ पर सवार है। पीबीकेएस पांच मैचों में 9 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। पीबीकेएस का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य-पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है जो क्रिकेट फैंस को नागवार गुजरी

वहीं, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत चोट से उबरने के बाद पंजाब मैच को खेलने के लिए फिट हैं, जिससे टीम का हौसला बढ़ेगा। एलएसजी के पांच मैचों में दो जीत के बाद चार अंक हैं और तालिका में आठवें नंबर पर है। पंता ब्रिगेड हार की हैट्रिक से बचने की फिराक में होगी। लखनऊ को पिछले दो मैचों में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है और टीम इस सत्र में अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इसके विपरीत पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है।

ये भी पढ़ें :  प्रसन्नता है कि 60 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

10 गेंद के भीतर पंजाब के गिरे 3 विकेट
कूपर कोनोल और प्रियांश आर्य के बाद कप्‍तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। पंजाब ने 10 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर कूपर कोनोली आउट हुए। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर आर्य का विकेट गिरा। इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शमी को कैच थमा दिया। अय्यर ने 6 गेंदों पर 5 रन की धीमी पारी खेली। 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment