गाजा अंधेरे में डूबा, इजरायल ने रोक दी बिजली सप्लाई, फिर हमास के सामने रख दी ये शर्त

यरुशलम  इजराइल का कहना है कि वह गाजा को बिजली की आपूर्ति बंद कर रहा है। इसका पूरा असर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र के वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों को पीने के पानी के उत्पादन के लिए बिजली मिलती है। रविवार को यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब एक सप्ताह पहले इजराइल ने 20 लाख से अधिक लोगों को क्षेत्र में सभी प्रकार की वस्तुओं की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसने हमास पर दबाव बनाने की कोशिश की है कि वह अपने संघर्ष विराम के…

Read More

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में 7वें पक्षी सर्वे की शुरूआत

भोपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम् के अंतर्गत 3 दिवसीय 7वाँ पक्षी सर्वे 10 मार्च को मड़ई में होगा। क्षेत्र संचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उप संचालक सुपूजा नागले की उपस्थित‍ि में सर्वे किया जायेगा। पक्षी सर्वे संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के सहयोग से किया जा रहा है। पक्षी सर्वे में मध्यप्रदेश के अलावा 11 राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखण्ड और दिल्ली से आये 76 प्रतिभागियों एवं 8 स्थानीय प्रकृति गाइड, टाइगर रिजर्व के समस्त स्टॉफ द्वारा भाग लिया जा रहा है। पक्षी सर्वे…

Read More

MP विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से, 12 मार्च को प्रस्तुत होगा बजट

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिनों के इस सत्र में 5 दिन छुट्टी रहेगी. सत्र के दौरान राज्य का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा, जिसके 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. विधायकों ने इस सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज किए हैं, जिनमें 1785 सवाल ऑनलाइन और 1154 ऑफलाइन जमा किए गए हैं. विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी…

Read More

महू में उपद्रव में 13 लोगों को हिरासत में लिए गए … स्थिति को कंट्रोल करने रातभर पैदल घूमते रहे अधिकारी

महू मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में पथराव की घटना हुई। कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह घटना टीम इंडिया के जीत के जश्न के दौरान हुई। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद दो पक्षों में झड़प देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों के एक ग्रुप पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। महू इंदौर जिला…

Read More

सीधी में दो गाड़ियों की भिड़त में 8 की मौत, सीएम ने दिए 2-2 लाख की आर्थिक सहायता के निर्देश

सीधी सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह एक जबरदस्त हादसा हो गया। एक बल्कर और तूफान गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ :पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड, 15 जगहों पर छापेमारी

रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस एक्शन से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा कस सकता है. ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है. भूपेश…

Read More

इस वर्ष की होली में देश में 60 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना: कैट

नई दिल्ली खुदरा कारोबारियों का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज कहा कि इस वर्ष की होली में देश में 60 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को बताया कि इस साल होली के मौके पर देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष यही कारोबार लगभग 50 हज़ार…

Read More

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी, रोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी…

नई दिल्ली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. 'प्लेयर ऑफ द मैच' रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी. भारतीय टीम ने…

Read More

कांग्रेस नेका किसानों से वादा न निभाने का आरोप, आज करेगी विधानसभा का घेराव

भोपाल कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन चुनाव के समय जो वादे किए थे, अब तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो उपज का उचित मूल्य मिला और न ही समय पर खाद-बीज। सरकार की नीतियों के कारण सोयाबीन राज्य का तमगा भी छिन गया और बासमती उत्पादक किसान औने-पौने दाम में उपज बेचने के लिए मजूबर हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस सोमवार को भोपाल के रंगमहल चौराहे पर…

Read More

चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek के बाद Manus का जलवा

नई दिल्ली चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा है। इसके DeepSeek-R1 मॉडल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा है। इसके नए स्टार्टअप Monica ने Manus नाम का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई एजेंट रिलीज किया है। जटिल काम करने का हुनर Manus के पास रियल वर्ल्ड के कॉम्प्लैक्स टॉस्क को हल करने का हुनर है। यह एआई एजेंट मौजूदा वक्त में इन्वेंशन ओनली वेब प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध है। इसमें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के…

Read More

भारत में मोबाइल क्रांति, इंडिया मोबाइल OS बनाने का चैलेंज, सरकार देगी हर संभव मदद

नई दिल्ली भारत में मोबाइल क्रांति आ चुकी है। आज के वक्त में भारत में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल होता है। साथ ही भारत स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा देश हब बन चुका है। लेकिन भारत के पास अपना खुद का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद नहीं है। पिछले लंबे साल से भारत इस सेक्टर में भी लीड लेने की कोशिश में है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी टेक कंपनियों को मोबाइल फोन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करने की…

Read More

आज से होगा शुरू मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 12 मार्च को होगा पेश, कैसा होगा मध्य प्रदेश सरकार का बजट

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। इसके बाद 12 मार्च के दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी तैयारी कर ली है। इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।  बजट पेश होने से पहले सीएम मोहन यादव ने बजट को लेकर बयान सामने आया। उन्होंने रविवार को कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष…

Read More

राष्ट्रपति आज से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी

नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 से 12 मार्च, 2025 तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी 10 मार्च को राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। उसी दिन, वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी। 11 मार्च को, राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति मोहाली में पंजाब सरकार उनके सम्मान में आयोजित…

Read More

होली से पहले रेलवे ने खड़ी की मुसीबत, कैंसिल की इस रूट की कई ट्रेनें

नई दिल्ली भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती है. रेलवे की ओर से खास मौकों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है. कुछ ही दिनों बाद होली आने वाली है. रेलवे की ओर से होली के मौके पर भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. लेकिन रेलवे की ओर कई बार यात्रियों के लिए परेशानियां भी खड़ी कर दी जाती हैं. कई बार अलग-अलग कारणों के चलते रेलवे को…

Read More

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता पर सवाल उठाए

मुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गंगा नदी की स्वच्छता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की कोई भी नदी साफ नहीं है। ठाकरे ने मनसे की स्थापना के 19 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। मनसे प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर महाकुंभ से पवित्र जल लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने इसे पीने से इनकार कर दिया। राज ठाकरे ने कहा, ‘मैंने गंगा नदी की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया…

Read More