ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने शानदार 76 रनों की पारी खेली। अब उनके इस प्रदर्शन का असर ICC की वनडे रैंकिंग पर भी दिखा है। रोहित शर्मा को मिला बड़ा इनाम आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उनकी…

Read More

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर

मंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्य, डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा रायपुर,  विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से गूंजा…

Read More

बीते 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई में खेला गया, जिसमें कोहली के आउट होने पर बच्ची को लगा सदमा, हुई मौत

देवरिया बीते 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। पूरा देश जश्न में डूब गया था लेकिन तभी यूपी के देवरिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई।  दरअसल, मुकाबला टक्कर का था जीतने तक फैंस की सांसे अटकी थी। वहीं, विराट कोहली के एक रन पर आउट होने के बाद आठवीं की छात्रा प्रियांशी पांडेय को उस समय दिल का दौरा पड़ गया। वेबसाइट पर चल रही खबरों के मुताबिक बच्ची के परिजन…

Read More

रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग की जांच की आंच नेताओं तक

बेंगलुरु वही गोल्ड, वही स्मगलिंग और वही दुबई से कनेक्शन. पांच साल पहले केरल में जो गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ा विवाद हुआ, वही अब कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है. उस समय नेताओं की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठे थे और आज फिर नेताओं की भूमिका कठघरे में खड़ी की जा रही है. दरअसल, कर्नाटक में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव स्मगलिंग केस चर्चा में है. रान्या राव को 3 मार्च को दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तारी किया गया. उनके कब्जे से…

Read More

कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारी, वीरमाता एवं सैनिक विधवाओं से की चर्चा

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में जिले के भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारी, वीरमाता एवं सैनिक विधवाओं से भेंट कर शाल, श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों से चर्चा के दौरान उनसे समाज के उत्थान में बढ़ चढ़कर भागीदारी लेने का आग्रह किया तथा वह जिस गाँव एवं मोहल्ले में रहते है वहाँ के युवाओं को प्रेरणा देकर देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को उनके द्वारा राष्ट्र सेवा…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण

बस्तर पंडुम 2025: लोकसंस्कृति और परंपराओं का भव्य उत्सव बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की अनूठी पहल है बस्तर पंडुम रायपुर, बस्तर के लोग जीवन का हर पल उत्सव की तरह जीते हैं और अपनी खुशी की अभिव्यक्ति के लिए उनके पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। बस्तर में शांति स्थापना के लिए हम तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं और बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर के लोकजीवन और लोकसंस्कृति को सहेजने के साथ ही उनकी उत्सवधर्मिता में हम सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा 2024 किया जारी रिजल्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2024 (CGPSC PCS Prelims Result 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित हुई थी। जारी परिणाम के अनुसार, कुल 3737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालीफाई किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर या नीचे दी गई इमेज पर क्लिक कर देख सकते हैं।…

Read More

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार शुभमन गिल और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे

दुबई हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जिसमें उनके साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं। भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से रोमांचक जीत के साथ अपना तीसरा चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता। बुधवार को जारी रैंकिंग अपडेट में दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है। फाइनल में 83 गेंदों पर मैच विजयी 76 रन बनाने वाले रोहित दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे…

Read More

श्रीश्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री की तारीफ की कहा- साय प्रगतिशील विचारों के हैं, उनके दिल में प्रदेश के लिए बड़ी सोच है

मुख्यमंत्री शंखनाद महासत्संग में हुए शामिल हजारों श्रद्धालुओं द्वारा उच्चारित ॐ ध्वनि से तरंगित हो उठा राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में श्रीश्री रविशंकर के शंखनाद महासत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने श्रीश्री रविशंकर जी से प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद ग्रहण किया । श्रीश्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री की तारीफ की। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय प्रगतिशील विचारों के हैं, उनके दिल में प्रदेश के लिए बड़ी सोच है। इस अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में जनजाति समुदाय की जनसंख्या 32 प्रतिशत है। इनका समग्र विकास हमारे राज्य की प्राथमिकता है। यह परिषद केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि नीति-निर्माण और निर्णय-क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण संवैधानिक इकाई है। वह मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में रखे गए सभी बहुमूल्य सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि जनजातीय समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी त्रुटियों के…

Read More

रायपुर में झाड़ियों में मिली 2 महीने की मासूम

रायपुर अमलेश्वर के ग्रीन अर्थ सिटी के पास एक 2 माह की मासूम झाड़ियों में मिली है. फिलहाल बच्ची की तबियत स्वस्थ है और उसे आगे की उपचार हेतु 108 टीम द्वारा मेकाहारा अस्पताल में एडमिट कराया गया है.जानकारी के अनुसार बुधवार आज सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के सामने डीह रोड़ पर एक लावारिस बच्ची एमएम जैन को रोते हुए दिखाई दी. उन्होंने मॉर्निंग वॉक पर निकले अपने मित्र विकास पंसारे और नारायण शर्मा को इसकी सूचना दी. बच्ची को एक थैले में ढंककर फेंका…

Read More

होली त्योहार के मद्देनजर दुकान में मिठाई की गुणवत्ता जांच करने के पहुंचे खाद्य अधिकारी

रायपुर होली में मिलावटी मिठाई के कारोबार में वृद्धि की आशंका को देखते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कई दुकानों से नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त संचालित खाद्य प्रयोगशाला में 50 नमूनों की जांच की गई। इसमें से 48 नमूने मानक और दो नमूने अमानक पाए गए। विवान फूड प्रोफेसर कॉलोनी, अग्रवाल मिठाई वाला दावड़ा कॉलोनी पचपेड़ी नाका, कलकत्ता स्वीट टाटीबंध रायपुर और न्यू दिल्ली स्वीट्स रायपुर से नमूने लिए गए। गुलाब जामुन (खुला), कुंदा लूस, चमचम…

Read More

जीएसटी की जटिलताओं को सुलझाने के लिए लॉन्च हुआ एआई-संचालित पोर्टल : जीएसटी-इनसाइट्स

  इंदौर  भारत –जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) से जुड़े जटिल कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से www.gstinsights.com नामक एक आधुनिक पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल व्यापारियों, कर विशेषज्ञों और आम नागरिकों के लिए एक उपयोगी संसाधन साबित हो सकता है, जिससे वे जीएसटी की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। इस पोर्टल को बनाने में कस्टम्स और सीजीएसटी विभाग के अधिकारी, श्री संदीप गर्ग जी ने मार्गदर्शन किया है। जीएसटी एक ऐसा टैक्स है, जिसे समझना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए, आम…

Read More

व्यवसायी से 3 करोड़ की ठगी, मेडिकल और सर्जिकल सामान की सप्लाई का दिया झांसा

बिलासपुर तिफरा की आर्या कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी को दवाइयां और सर्जिकल सामान की सप्लाई का झांसा देकर 3 करोड़ 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। तिफरा के आर्या कॉलोनी में रहने वाले राकेश खरे दवाई और सर्जिकल आयटम के सप्लायर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2021 में असम के गुवाहाटी में रहने वाले नरेंद्र सिन्हा से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को दिमा हसाओ के काउंसिल का मेंबर बताया।…

Read More

33 सरकारी छात्रावास और आश्रमों में मरम्मत के नाम पर 2.90 करोड़ रुपये का घोटाला

कोरबा जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) घोटाले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक अधिकारी माया वारियर का एक और घोटाला सामने आया है। कांग्रेस शासन के दौरान वारियर कोरबा जिले में आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। 33 सरकारी छात्रावास और आश्रमों की मरम्मत के नाम पर बिना काम किए ही उन्होंने चार ठेकेदारों को 2.90 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र के विकास कार्य के लिए छह करोड़ 65 लाख रुपये की स्वीकृत…

Read More