मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 12 मार्च 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद ने राज्य में नक्सल समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल करते हुए छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति-2023 के स्थान पर छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। छत्तीसगढ़ राज्य…
Read MoreDay: March 13, 2025
रेलवे पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से पंजाब जा रहे 18 यात्रियों को जबरन उतारा, मतांतरण की आशंका जताई जा रही थी
विदिशा राजकीय रेलवे पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से पंजाब जा रहे 18 यात्रियों को जबरन उतार लिया। इन यात्रियों की अगुवाई 40 वर्षीय सहजनाथ कर रहा था। यह कार्रवाई मतांतरण के संदेह में की गई है। इस बारे में बजरंग दल ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को छिंदवाड़ा से पंजाब जा रही पातालकोट एक्सप्रेस से छिंदवाड़ा के ही 18 लोग फिरोजपुर जा रहे थे। उन्हें वहां चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल होना था। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने यात्रियों की अगुवाई कर…
Read Moreसर्वे भवंतु सुखिन: की भावना के अनुरूप है बजट : मध्यप्रदेश के विकास तथा ‘2047 के विकसित भारत’ को लक्षित करते हुए विकास की गति को बढ़ाने वाला बजट है : मंत्री पटेल
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश को बनाने के लिए बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों अन्नदाता किसानों युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है। मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 19 हजार 50 करोड रुपए का प्रावधान किया है, यह बजट ग्रामीण क्षेत्रों…
Read Moreइस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है, होली पर बच्चों को खूब भा रहे रंगीन गुब्बारे और पिचकारियां
ग्वालियर दीपावली पर पटाखों की धूम होती है, लेकिन पहली बार होली पर पटाखे छोड़े जाएंगे। जी, हां। इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है। बाजार में रंगों से भरे पटाखे लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इन पटाखों से रंगों की बारिश होगी। बाजार में हर दुकान पर यह पटाखे उपलब्ध हैं। बच्चों को यह पटाखे खूब भा रहे हैं। अनार : बाजार में रंगों से भरे अनार उपलब्ध हैं। इन्हें जलाने के बाद अंदर से रोशनी नहीं बल्कि रंग निकलेंगे। एक कलर के अनार,…
Read Moreमध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मध्यप्रदेश ने वन्य जीव संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 58वें और मध्यप्रदेश के नौवें टाइगर रिजर्व की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा, “भारत वन्य जीव विविधता से समृद्ध है, यहां की संस्कृति वन्य जीवों का सम्मान करती है। हम हमेशा पशुओं की रक्षा करने में सबसे आगे रहेंगे।” उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।…
Read Moreइंदौर से रायपुर और जबलपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू, बुकिंग शुरू, समर शेड्यूल में शुरू होगी सीधी फ्लाइट
इंदौर इंदौर एयरपोर्ट से समर शेड्यूल में कई शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा विमान कंपनियां कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को इंडिगो विमान कंपनी ने इंदौर से रायपुर और जबलपुर के लिए सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की है। यह उड़ान 30 मार्च से जबलपुर से दोपहर में इंदौर आकर वापस जबलपुर जाएगी। वहीं इंदौर से सुबह रायपुर के लिए उड़ान शुरू होगी और दोपहर में लौटेगी। रायपुर उड़ान को 31 मार्च से विशाखापटनम तक बढ़ाया गया है। इससे इंदौर से…
Read Moreहोलिका दहन आज, होली पर्व का उत्साह होलिका दहन के साथ होगा शुरू, कल रंगों का पर्व मनाया जाएगा
जबलपुर होली पर्व का उत्साह आज रात होलिका दहन के साथ शुरू हो जाएगा, कल शुक्रवार को रंगों का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ दुबे के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त गुरुवार की रात्रि 11,30 बजे के उपरांत रहेगा। गुरुवार के दिन भद्रा दोपहर 11 बजकर सात मिनट से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। अतः होलिका दहन भद्रा उपरांत ही करना चाहिए। चंद्रमा का संचरण कन्या राशि मे रहेगा। जिसके कारण भद्रा का निवास पाताल लोक में रहता है। पाताल की भद्रा अनिष्टकारी मानी…
Read Moreहोली के दौरान किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर चला गया
मथुरा होली के दौरान किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर चला गया है। जिला अस्पताल मथुरा, जिला संयुक्त अस्पताल वृंदावन, महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) 24 घंटे खुले रहेंगे। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, कैमिकल युक्त रंगों से बचने और स्वच्छ खानपान की सलाह दी है।…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
Read Moreजल की बूंद-बूंद बचायें, जल से ही सुरक्षित होगा हमारा कल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल की बूंद-बूंद बचायें, जल से ही सुरक्षित होगा हमारा कल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 मार्च को गुड़ी पड़वा से होगा 90 दिवसीय जल गंगा जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ उज्जैन में क्षिप्रा तट से होगी प्रदेशव्यापी जल संरक्षण अभियान की शुरुआत 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा अभियान पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन सहित 12 से अधिक विभाग करेंगे सहभागिता अभियान में होगा 50 हजार नए खेत-तालाबों का निर्माण वर्षा जल भंडारण के लिए सभी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार पर दें विशेष ध्यान जल स्त्रोतों का…
Read Moreमध्यप्रदेश का बजट जल जीवन मिशन को देगा नई गति: मंत्री श्रीमती उइके
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत वर्ष 2025-26 का बजट प्रदेश के समग्र विकास का प्रतिबिंब है। हर वर्ग की उन्नति को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस बजट में जल जीवन मिशन के तहत 17,136 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। यह कदम न केवल जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि जल संरक्षण और अधोसंरचना विकास को भी नया आयाम देगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके…
Read Moreयूनेस्को ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को टेंटेटिव वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में जोड़ा
रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी नेशनल पार्क को यूनेस्को ने 2025 की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की तदर्थ (टेंटेटिव) सूची में शामिल कर लिया है। यह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार किसी स्थल को इस सूची में स्थान मिला है। अब छत्तीसगढ़ सरकार को एक साल के भीतर पूरी तथ्यात्मक जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना दावा पेश करना होगा, ताकि इसे पूर्ण रूप से वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिल सके। पहली बार छत्तीसगढ़ की किसी साइट को यह सम्मान…
Read Moreमध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हमारा मुख्य लक्ष्य राज्य सरकार ने प्रस्तुत किया 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट वर्ष 2003-04 की तुलना में 21 गुना बड़ा है वर्ष 2025-26 का बजट बजट में कोई टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही की गई है कोई कटौती वर्ष-2029 तक बजट के आकार एवं प्रदेश की जीएसडीपी को दो गुना करने का है लक्ष्य जेण्डर…
Read Moreग्राम बामनसुता के पास एलपीजी टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को मरी टक्कर, सात की मौत
धार, बदनावर निर्माणाधीन उज्जैन-बड़नगर फोरलेन पर ग्राम बामनसुता के पास एलपीजी टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, तथा तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में वाहनों से घायलों और मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई तथा 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने रतलाम ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना…
Read Moreमध्यप्रदेश बजट 2025-26 ज्ञान मंत्र के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम : मंत्री टेटवाल
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2025-26 प्रदेश के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास का संकल्प है। वित्त एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत इस बजट को "ज्ञान मंत्र" की अवधारणा पर तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। पहली बार जीरो-बेस्ड बजट के रूप में तैयार इस बजट में 1500 से अधिक सुझावों को शामिल किया गया है, जिससे सभी वर्गों की आकांक्षाओं के अनुरूप योजनाएं बनाई गई हैं। कौशल विकास और रोजगार…
Read More
